West UP News Live: अब बिजनाैर में भी कर सकेंगे राफ्टिंग, मेरठ में नाैचंदी मेला जगमग, सजी दुकानेंं
{"_id":"66790644fc026b9cbe0fc58a","slug":"west-up-news-live-now-peole-can-do-rafting-in-bijnor-too-nauchandi-fair-starts-in-meerut-2024-06-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: अब बिजनाैर में भी कर सकेंगे राफ्टिंग, मेरठ में नाैचंदी मेला जगमग, सजी दुकानेंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 24 Jun 2024 11:08 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:08 AM IST
खास बातें
ऋषिकेश के अलावा अब आप यूपी के बिजनाैर में भी राफ्टिंग कर सकेंगे। वहीं मेरठ में नाैचंदी मेला गुलजार होने लगा है। झूलों के साथ साथ दुकानें भी सजने लगी हैं। पढ़ें वेस्ट यूपी के मुख्य समाचार।
विज्ञापन
कादराबाद में रामगंगा नदी के बावली क्षेत्र में राफ्टिंग करते अधिकारी व अन्य लोग।
लाइव अपडेट
10:46 AM, 24-Jun-2024
नौचंदी मेला जगमग, झूले और दुकानें सजीं
नाैचंदी मेला
- फोटो : अमर उजाला
नौचंदी मेले में प्रशासन ने अभी तक लाइट की व्यवस्था नहीं कराई है, लेकिन दुकानदारों ने अपने निजी जनरेटरों से मेले को गुलजार कर दिया है।
मेला रोशनी से नहाते ही भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। दुर्गा मंदिर परिसर में लगे झूले जगमग हो गए हैं। उधर, प्रशासन द्वारा निकाले गए टेंडर भी खुल चुके हैं। उम्मीद है कि प्रशासन की तरफ से दो-तीन दिन में लाइट की व्यवस्था हो जाएगी।
पश्चिम उप्र के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में 50 से अधिक दुकानदार पहुंच गए हैं। दुकानें सजकर तैयार हैं। हलवा पराठा, होटल, चांट पकौड़ी, खिलौने, मिट्टी व चीनी के बर्तन आदि की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। झूला झूलने के लिए भी महिलाएं और बच्चे पहुंच रहे हैं।
पटेल मंडप के सामने बाजार सजकर तैयार हैं। उधर, पुलिस ने भी मेले में गश्त बढ़ा दी है। रविवार को नौचंदी मेले की लाइट, सर्कस आदि के टेंडर खुले। बताया जा रहा है कि दो दिन के बाद जहां दुकानदारों को लाइट का कनेक्शन देना शुरू होगा।
अभी तक पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर निर्णय नहीं लिया गया है, जबकि पटेल मंडप में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ही मेले की शोभा बढ़ती है। प्रशासन की लापरवाही के कारण नौचंदी मेला संचालन लेट हो रहा है।

10:32 AM, 24-Jun-2024
West UP News Live: अब बिजनाैर में भी कर सकेंगे राफ्टिंग, मेरठ में नाैचंदी मेला जगमग, सजी दुकानेंं
बिजनौर जिले में पर्यटन का एक और द्वार खुल गया है। राम गंगा नदी में राफ्टिंग शुरू हो गई है। अब जिले के लोगों को राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं है। रविवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर राफ्टिंग का शुभारंभ किया। साथ ही अधिकारियों संग राफ्टिंग का लुत्फ भी उठाया।
राम गंगा नदी में कालागढ़ बैराज से लेकर मुरलीवाला के बावली मौजा तक एक सप्ताह पहले टीम ने राफ्टिंग का ट्रायल किया था, जो सफल रहा। इसके बाद रविवार से राफ्टिंग की शुरुआत की गई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ पूर्ण बोरा सहित अन्य अधिकारियों ने राम गंगा नदी में राफ्टिंग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हरियाली, नदी व प्राकृतिक रूप से बहुत ही उत्तम है, जिसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
राफ्टिंग कराने पहुंची एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही ज्ञान नंदनी व शुभम तोमर ने बताया कि राफ्टिंग के लिए कुल नौ लोगों की टीम लगाई गई है। इसमें दो गाइड हैं। फिलहाल छह किलोमीटर तक राफ्टिंग कर सकेंगे।