West UP News Live: सीजन में सबसे गर्म रही सोमवार की रात, किशोर ने दी विमान को बम से उड़ाने की धमकी
{"_id":"666917a884c35d727007a1d8","slug":"west-up-news-live-monday-night-was-the-hottest-of-the-season-teenager-threatened-to-bomb-blast-in-plane-2024-06-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: सीजन में सबसे गर्म रही सोमवार की रात, किशोर ने दी विमान को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 12 Jun 2024 11:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:26 AM IST
खास बातें
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में सोमवार की रात सबसे ज्यादा गर्म रही जबकि दिन में लू और तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा। पढ़ें वेस्ट यूपी के छह जिलों की ताजा खबरें।
विज्ञापन
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:24 AM, 12-Jun-2024
सहारनपुर में यमुना नदी में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
सहारनपुर सरसावा में शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे पानी में नग्नावस्था में तैरता हुआ एक शव बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में किसी की भी गुमशुदगी दर्ज नहीं है।
बुधवार सुबह शाहजहांपुर पुलिस चौकी के से मात्र 100 मीटर की दूरी पर यमुना नदी पर बने नए पुल के नीचे पानी में नग्नावस्था में तैरता हुआ एक शव बरामद हुआ। यमुना नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने शव को देखकर पुलिस को खबर की तो पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को पानी से निकाला।
मृतक करीब 35 वर्ष बताई गई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि या तो शव पीछे से बहकर आया है।

09:03 AM, 12-Jun-2024
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने टाेरंटो जाने वाले एयर कनाडा के विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में 13 साल के किशोर को पकड़ा है। आरोपी ने ईमेल के जरिये यह धमकी दी थी। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मौज मस्ती में यह जानने के लिए ईमेल भेजा था कि पुलिस इसका पता लगाती है या नहीं। पुलिस ने किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। छानबीन में पता चला कि ई-मेल मेरठ से किया गया था।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि चार जून को एक ईमेल भेजकर टोरंटो जाने वाले एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को हाईअलर्ट पर रखा गया। विमान खाली करवाने के बाद तलाशी ली गई। इस दौरान विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में सूचना को फर्जी करार दिया गया, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया गया। निरीक्षक विजेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई।
जांच में पता चला कि जिस आईडी से ईमेल भेजा गया था, उसे सूचना देने के दो घंटे पहले ही बनाया गया था। ईमेल भेजने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया। ईमेल उत्तर प्रदेश के मेरठ से किया गया था। बाद में पुलिस आरोपी किशोर तक पहुंच गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मुंबई हवाई अड्डे पर विमान को उड़ाने की धमकी से जुड़ी खबर देखी थी। इसके बाद ही उसे फर्जी सूचना भेजने का विचार आया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दो फोन जब्त कर लिए हैं।

09:02 AM, 12-Jun-2024
टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना पुल के पास तेज रफ्तार बस मंगलवार शाम 12वीं कक्षा के छात्र यश को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे छात्र की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की कोशिश भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर बस को भी कब्जे में ले लिया।
टीपीनगर क्षेत्र के सुमनपुरी निवासी यश गोस्वामी(16) पुत्र विनोद मंगलवार शाम मलियाना फलाईओवर के पास पैदल घर का सामान लेने जा रहा था। तभी बागपत की ओर जा रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। बस उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। बाद में जुटे लोगों ने हंगामा किया। कुछ लोग यश को निजी अस्पताल लेकर गए। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, यश की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया और बस को कब्जे में ले लिया। टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी बस चालक के बारे में जानकारी ली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

08:52 AM, 12-Jun-2024
West UP News Live: सीजन में सबसे गर्म रही सोमवार की रात, किशोर ने दी विमान को बम से उड़ाने की धमकी
जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर है। लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है और दोपहर में गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 44 के पास पहुंच गया, जबकि सीजन में सोमवार की रात सबसे गर्म दर्ज की गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव व गर्म हवाओं का दौर जारी है। तापमान में लगातार उछाल आने के कारण भीषण गर्मी से जन मानस से लेकर पशु पक्षी भी परेशान है। गर्मी का सितम बढ़ने के कारण एसी व कूलर भी फेल हो रहे हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के कारण शहरवासियों को दिन व रात में चैन नहीं मिल पा रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 44 के पास पहुंच गया तो रात का तापमान भी 28 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार की रात सीजन में सबसे गर्म दर्ज की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक राहत के कोई आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना होने के कारण तापमान में उछाल आएगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिना वजह घर से दिन में बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय मुंह और शरीर को ढककर निकलें।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।