फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कृषि मेले में पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पानीपत की साइबर सेल ने दी कैराना में दबिश

Thu, 19 Oct 2023 09:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Oct 2023 09:00 PM IST
खास बातें

मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में आज सूर्यप्रताप शाही मेले के समापन के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
West UP News Live: Minister Surya Pratap Shahi reached agricultural fair, uproar over death in Shamli
कृषि मेले के समापन में पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:56 PM, 19-Oct-2023
बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति गंग नहर में कूदा, नहीं लगा सुराग

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रोहटा निवासी एक व्यक्ति अपनी बीमारी के चलते परेशान होकर गुरुवार की शाम को टेंपो में बैठकर पूठखास गंग नहर पुल पर पहुंचा। टेंपो से उतरने के बाद व्यक्ति ने गंग नहर में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी तलाश की लेकिन, डूबे व्यक्ति का पता नहीं लग सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी ली। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
08:03 PM, 19-Oct-2023
पानीपत की साइबर सेल ने दी कैराना में दबिश

युवती के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने और कमेंट करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में हरियाणा के पानीपत की साइबर सेल ने कस्बे में दबिश दी।

अगस्त 2023 में हरियाणा के पानीपत निवासी एक युवती ने पानीपत थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो युवकों ने उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। इसके अलावा उसके बारे में अश्लील कमेंट भी किए गए। जिससे उसकी बहुत बदनामी हुई। पानीपत थाना पुलिस ने मामले को पानीपत साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया था। पानीपत साइबर सेल ने मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि फर्जी फेसबुक आईडी कैराना के मोहल्ला छड़ियान और मोहल्ला पीरजादगान निवासी दो युवकों ने बनाई थी। इसके बाद गुरुवार रात सात बजे पानीपत साइबर सेल के इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस को एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध कराई। बाद में पानीपत साइबर पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला छड़ियान और मोहल्ला पीरजादगान में आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। रात तक पानीपत साइबर पुलिस क्षेत्र में डेरा डाले रही।
विज्ञापन
05:45 PM, 19-Oct-2023
प्राथमिक विद्यालय का लिंटर गिरा, मलबे में दबा एक मजदूर

मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव भूनी में नीलाम हुए प्राथमिक विद्यालय के भवन को तोड़ते समय लिंटर गिर गया। वहीं, लिंटर गिरने से मलबे में एक मजदूर भी दब गया। फिलहाल ग्रामीण मलबे में दबे हुए मजदूर को निकालने में लगे हुए हैं।
03:52 PM, 19-Oct-2023

पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को मुजफ्फरनगर से पकड़ा

कंकरखेड़ा पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश बीज निगम में लेखाधिकारी के पद पर तैनात था। आरोपी ने विभाग से 53 लाख की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
03:44 PM, 19-Oct-2023
शामली में धरने पर बैठे लोग - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिन पहले ऊंचा गांव निवासी मनोज (20) की करंट लगने से मौत हो गई थी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव में जगह-जगह हाई टेंशन विद्युत तार झूल रहे हैं जिस कारण मनोज की मौत हुई है।

गुरुवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद मनोज का शव एंबुलेंस द्वारा गांव लाया गया। इसके बाद भाजपा नेता मनीष चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं।
03:41 PM, 19-Oct-2023
मुंडाली थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को को न्यायालय ने पांच वर्ष की सजा और पांच हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है। मुंडाली थाने के गांव नगलामल निवासी मलुवा उर्फ माजिद पुत्र शहादत ने वर्ष 2016 में एक नाबालिक बच्चे के साथ कुकर्म किया था, जिसका मुकदमा विभिन्न धाराओं में पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था।

न्यायालय में पुलिस द्वारा अच्छी पैरवी करते हुए अभियुक्त के विरोध में साक्ष्यपेश किया जिसमें न्यायालय ने अभियुक्त मलुवा उर्फ माजिद पुत्र शहादत को पांच साल की सजा व पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सजा होने पर नाबालिक के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:16 PM, 19-Oct-2023

West UP News Live: कृषि मेले में पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पानीपत की साइबर सेल ने दी कैराना में दबिश

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के समापन पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर उत्तर प्रदेश अनुसंधान परिषद अध्यक्ष विकास गुप्ता, कुलपति डॉक्टर केके सिंह के साथ में स्टालों का भ्रमण किया।

मेले में लगे स्टालों पर पहुंचकर मंत्री ने वहां पर जानकारी ली और कृषि विज्ञान केदो के माध्यम से अलग-अलग लगाएं गए मॉडल को भी देखा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed