Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mother jumped into a well with her two innocent children all three died news in hindi

रतलाम में दिल दहला देने वाली घटना: दो मासूम बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत; कोहराम

Sat, 14 Nov 2026 04:11 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

रतलाम के मीनाखेड़ा गांव में 26 वर्षीय महिला ने अपने सात वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। महिला के इस कदम के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
mother jumped into a well with her two innocent children all three died news in hindi
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम मीनाखेड़ा में शनिवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 26 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच की है। मृतकों की पहचान जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम मीनाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय दयाबाई पति हरिओम मालवीय, उसकी सात वर्षीय बेटी दक्षु और चार वर्षीय बेटे अरविंद मालवीय के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि दयाबाई शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपनी बेटी दक्षु को स्कूल की ड्रेस पहनाकर स्कूल छोड़ने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपने साथ बेटे अरविंद को भी ले गई थी। घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास पहुंचकर उसने दोनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

घटना की जानकारी तेजी से गांव में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल और निजी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद दोनों बच्चों के शव और दयाबाई को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां दयाबाई को भी मृत घोषित कर दिया गया।

ग्राम सरपंच अनुजलाल बारोड ने बताया कि सुबह खेतों में मजदूरी करने जा रहे लोगों ने तीनों को कुएं में देखा था। इसके बाद उन्होंने गांव वालों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जिस कुएं में महिला और उसके बच्चे गिरे, वह उनके परिवार का ही है।

जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। महिला के मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed