फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सास को श्रद्वाजंलि देने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहारनपुर पहुंचे

Wed, 06 Dec 2023 10:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Dec 2023 10:27 PM IST
खास बातें

सर्दी और कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। मेरठ सिटी और गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। वहीं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने

विज्ञापन
West UP News Live: Memu Express-Chandigarh Superfast canceled in Meerut, acotion if DJ is played after ten PM
सहारनपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:25 PM, 06-Dec-2023
बाघ ने महिला की जान ली

बिजनौर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला वन क्षेत्र में बाघ ने महिला की जान ली।
06:10 PM, 06-Dec-2023
किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में दोषी को चार साल की सजा

मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज के मामले में दोषी को चार साल कारावास की सजा सुनाई गई। विशेष सत्र न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने फैसला सुनाया।

विशेष लोक अभियोजक विक्रांत राठी और प्रदीप बालियान ने बताया कि खतौली क्षेत्र के गांव में 13 नवंबर 2022 की रात आरोपी ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। पीडि़ता ने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। 14 नवंबर को आरोपी  अतुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई विशेष सत्र न्यायालय पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक में हुई। अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध किया। दोषी अतुल को चार साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
02:39 PM, 06-Dec-2023

सास को श्रद्वाजंलि देने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर जनपद पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की दादी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सास कुंतीपाल को दिल्ली रोड स्थित फ्रैंडस कालोनी में आयोजित शोक सभा में श्रद्वाजंलि दी गई। 
 
इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी पहुंचे। उन्होंने अपनी सास के फोटो पर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इनके अलावा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बृजेश सिंह, महापोर डाॅ अजय सिंह, पूर्व मंत्री डाॅ धर्म सिंह सैनी एवं संजय गर्ग, विधायक कीरत सिंह, पूर्व विधायक इमरान मसूद, राजीव गुंबर, नरेश सैनी एवं सुरेंद्र कपिल, जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चंद्र, एसएसपी डाॅ. विपिन टाडा सहित अनेक राजनीतिक समाजिक संगठनों से जुडे लोगों ने शोक सभा में पहुंच कुंती पाल को श्रद्वाजंलि अर्पित की। इस दौरान राघव लखनपाल शर्मा, राहुल लखनपाल शर्मा, मध्य प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पत्नी अलका नाथ सहित परिजन मौजूद रहे।
01:35 PM, 06-Dec-2023
मेरठ के गंगानगर में थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपी पकड़े हैं। इनके पास से पांच बाइक बरामद हुई हैं।
01:28 PM, 06-Dec-2023

सरीन स्पोर्ट्स के मालिक को सर्वश्रेष्ठ खेल ब्रांड का पुरस्कार देकर सम्मानित किया

मेरठ के जतिन सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के एमडी जतिन सरीन को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खेल ब्रांड पुरस्कार से नवाजा गया। दिल्ली के में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरुस्कार दिया गया। सीआईआई की ओर से प्रस्तुत यह पुरस्कार सरीन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण तैयार करने में उत्कृष्टता के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में प्रशंसा करते हुए बताया कि सरीन इंडस्ट्री ने सीमाओं को आगे बढ़ाने और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए कंपनी के समर्पण ने इसे खेल उद्योग के शिखर पर एक योग्य स्थान दिलाया है।
01:27 PM, 06-Dec-2023

रात को 10 बजे के बाद डीजे या लाउडस्पीकर बजाया तो खैर नहीं

मेरठ में रात दस बजे के बाद भी डीजे बजने से लोगों की नींद में खलल हो रहा है। शोर शराबे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है और बुजुर्ग व मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी शिकायतों के बाद एसएसपी ने मंडप और डीजे संचालकों को बुलाकर बैठक करने की बात कही है। नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रात दस बजे के बाद बजने वाले डीजे और लाउडस्पीकर पर अंकुश लगाने के लिए डीजे-मंडप संचालकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे। हालांकि इस संबंध में पहले भी बैठकें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस तक लगातार शिकायत पहुंच रही हैं। इसे देखते हुए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फिर एक बार डीजे व मंडप संचालकों के साथ बैठक कर नियमों का पालन कराने के लिए अवगत कराने को कहा है।

बैठक में सभी को नोटिस थमाए जाएंगे, जिन्हें उन्हें हस्ताक्षर  करके देना होगा। जिले में तकरीबन 450 विवाह मंडप और एक हजार डीजे संचालक हैं। पूर्व में इन सभी को एक गाइड लाइन जारी हो चुकी है। कुछ मंडपों में वह चस्पा भी है। इसके बाद भी लोग उल्लंघन करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 06-Dec-2023

एलएलएम में दाखिले के लिए मिले एक और मौका

 मेरठ के स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संघ ने सीसीएसयू से एलएलएम में दाखिले के लिए एक और अवसर देने की मांग की है। अध्यक्ष नितिन यादव ने प्रवेश प्रक्रिया देरी से प्रारंभ हुई थी। प्रथम मेरिट के 16 से 18 दूसरी में 20 से 22, प्रथम ओपन मेरिट में 23 से 25 व ब्लैंक ओपन मेरिट से 30 नवंबर व एक दिसंबर को प्रवेश का समय दिया। 
01:27 PM, 06-Dec-2023

मीट फैक्टरी के पास अवैध निर्माण ध्वस्त

मेडा ने मंगलवार को पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी से सटे अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि थाना लोहियानगर अंतर्गत हामिद अंसारी द्वारा अखलाक मीट प्लांट के पीछे वसीम चौहान की कॉलोनी के पास बिना ले आउट स्वीकृत कराए 8000 वर्ग गज में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। ऐसे ही सुभाष शर्मा, मासूक व मेहराज द्वारा हापुड़ रोड पर ही पीपलीखेड़ा में विकसित जा रही अवैध कॉलोनी की बाउंड्रीवाल, सड़क, पानी की लाइन, खंभों को  ढहा दिया गया। 
01:02 PM, 06-Dec-2023

West UP News Live: सास को श्रद्वाजंलि देने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहारनपुर पहुंचे

सर्दी के मौसम के चलते रेलवे विभाग लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। मेरठ सिटी और गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। मदुरै-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट भी नहीं चलेगी।  

गाजियाबाद से सुबह नौ बजे चल कर मेरठ सिटी आने वाली मेमू एक्सप्रेस शाम को मेरठ से साढ़े चार बजे जाती है। इसके रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। मेरठ से दक्षिण भारत और चंडीगढ़ तक सीधी ट्रेन चंडीगढ़ सुपरफास्ट है, इसे भी रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी को अंबाला तक ही चलाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed