{"_id":"6af61cea4660a3cc2d0538d0","slug":"hearing-in-the-case-of-swami-prasad-and-iqbal-mahmood-today-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134578-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्वामी प्रसाद व इकबाल महमूद के मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्वामी प्रसाद व इकबाल महमूद के मामले में सुनवाई आज
Fri, 13 Nov 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने यह याचिका दायर की थी।
याचिका सिमरन गुप्ता ने 21 अगस्त 2025 को अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल की थी। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य और नवाब इकबाल महमूद पर कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को अराजक तत्व बताने का आरोप है। इस मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन एमपी एमएलए कोर्ट आदित्य सिंह के न्यायालय में आज शुक्रवार को सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के मामले में भी आज 13 नवंबर को सुनवाई नियत है। उन पर शहीदे आजम भगत सिंह की तुलना आतंकी संगठन हमास से करने का आरोप है। संवाद