Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waste has increased in the city; the municipal body will carry out cleaning in two shifts.

Lalitpur News: शहर में बढ़ा कचरा, पालिका दो शिफ्ट में करेगी सफाई

Fri, 13 Nov 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Waste has increased in the city; the municipal body will carry out cleaning in two shifts.
सिविल लाइन द्वितीय में पुरानी दाल मिल में लगा कचरे का ढेर - संवाद
ललितपुर। दिवाली के बाद शहर में प्रतिदिन आठ से दस टन अतिरिक्त कचरा निकल रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में यह मात्रा काफी अधिक है, जिससे कुल 55 से 60 टन कचरा बाहर आ रहा है। नगर पालिका परिषद ने इस समस्या से निपटने के लिए दो शिफ्ट में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


नगर पालिका सूखा और गीला कचरा उठाने के लिए वाहन लगा रही है। इसका उद्देश्य सड़कों और मोहल्लों में कचरे के ढेर लगने से रोकना है। दिवाली पर घरों की सफाई, पुताई और रंगाई से बड़ी मात्रा में कचरा निकला। इसे देखते हुए नगर पालिका ने शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में सफाई अभियान तेज किया है। सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि शहर साफ-सुथरा रहे। अतिरिक्त कचरे के निस्तारण के लिए गाड़ियों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। जेसीबी मशीन, चार मिनी ट्रक, लोडिंग चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर भी लगाए गए हैं। इन वाहनों से गली-मोहल्लों से कचरा भरकर रामनगर स्थित डंपिंग स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका ने जानकारी दी कि एक हफ्ते तक इसी प्रकार कचरे का उठान जारी रहेगा।
विज्ञापन


निस्तारण में चुनौतियां
वार्डों में हाथ ठेला चलाने वालों ने अपने अलग डंपिंग स्थल बना लिए हैं। इन स्थलों पर कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि टेंचिंग ग्राउंड पर लगातार कचरा डाले जाने से उनकी परेशानी बढ़ी है। शहर के 26 वार्डों से निकलने वाला कचरा रामनगर में ही जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध डंपिंग और स्थानीय शिकायतें
शहर के कई मोहल्लों में कचरे के ढेर देखे गए। सुभाषपुरा में सड़क पर, महावीरपुरा में हनुमान मंदिर के पास और तालाबपुरा में गोविंद सागर बांध मार्ग पर कचरा पड़ा मिला। स्टेशन रोड स्थित पुलिस कॉलोनी के समीप भी गंदगी दिखी। सिविल लाइन द्वितीय में एक पुरानी दाल मिल को कचरा घर बना दिया गया है। सफाई कर्मचारी मोहल्लों से कचरा लाकर यहीं फेंकते हैं, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है।

-------------
सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहारों के समय आठ से दस टन अधिक कचरा निकलता है। प्रतिदिन 55 से 60 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। दो शिफ्ट में वाहन के चक्कर बढ़ाते हुए घर-घर से कचरा एकत्रित कराया जा रहा है। यह अभियान जारी रहेगा।
जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नगर पालिका ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed