फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: गर्मी के कड़े तेवर, आज और कल बूंदाबांदी के आसार, मेरठ में नगर निगम के चालक को गोली मारी

Thu, 10 Apr 2025 01:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Apr 2025 01:11 PM IST
खास बातें

बुधवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। गर्मी जहां कड़े तेवर दिखा रही है। वहीं आज और कल हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मेरठ के दाैराला में होटल में छापेमारी के मामले में एसएसपी विपिन ताडा ने बड़ी कार्रवाई की है। मेरठ नगर निगम में कार्यरत चालक को गोली मारने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
West UP News Live: Meerut SSP takes action against the entire outpost, drizzle expected today
भाजपा नेता का होटल। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:09 PM, 10-Apr-2025
मेरठ में नगर निगम के ड्राइवर अविनाश को वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने गोली मार दी। बताया गया कि रविंद्र पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। उसका पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। कर्मचारियों के अनुसार पहले पार्षद ने सभी कर्मचारियों को धमकाया। इसे बाद उसने अपने को साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। बताया गया कि पिस्टल से गोली मारी गई है।

वहीं घायल अविनाश को प्यारेलाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविंद्र पर अब से पहले भी कई बार हफ्ता वसूली के आरोप लग चुके हैं । 
11:43 AM, 10-Apr-2025
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मेरठ की टीम चयनित
28वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 अप्रैल को बरेली में होगा। इसे लेकर मेरठ की टीम का चयन जिला एथलेटिक संघ की ओर से किया गया। संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में किया जा रहा है। चयनकर्ताओं में अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेंद्र, सदस्य सविता चौधरी, अरुण कुमार, बिलाल खान व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह ने टीम को चुना। पुरुष वर्ग में टीम के कप्तान आदित्य सिंह व महिला वर्ग में टीम की कप्तान रूपा चौधरी हैं। संवाद
टीम के नाम इस प्रकार हैं:
 पुरूष वर्ग 
-राहुल, डिस्कस थ्रो 
-आशीष राणा, 100 मीटर 
-रिकान्त नागर,पोल वॉल्ट 
-नितिन कुमार, लंबी कूद 
-तुषार चौधरी, जेवलिन थ्रो 
-लकी धीमान, शॉटपुट 
-आदित्य कुमार, 100 मीटर 
-यश, 200 मीटर 
-दानिश सैफी,1500 मीटर 
-सनी विकल, 200 मीटर  
-विपुल कुमार, 800 मीटर 
-सूर्यांशु पुनिया, 200 मीटर 
-आदित्य त्यागी, लंबी कूद 
-पीयूष यादव, हैमर थ्रो 
-आसिफ, ट्रिपल जंप 
-अनिरुद्ध पोसवाल, हैमर थ्रो 
-अमित कुमार, 1500 मीटर 
-देव चौधरी, पोल वॉल्ट 
-संदीप कुमार,1500 मीटर 
-आदिल शाह, 400 मीटर 
 महिला वर्ग 
- मानशी, ऊंची कूद 
-रीत राठौर, ऊंची कूद 
-साधना चौधरी, 800 मीटर 
-ईशा सैनी, 200 मीटर 
-आरती, लंबी कूद 
-रूपा, 400 मीटर 
-अक्षमा शर्मा, 100 मीटर 
-प्रिया, शॉटपुट 
-पायल, 100 मीटर 
-दीपांशी, लंबी कूद 
-रेणु, लंबी कूद 
-खुशी गौर मूलचंद, जेवलिन थ्रो
विज्ञापन
09:32 AM, 10-Apr-2025

यूपीआई से निकाले 54 हजार, मुकदमा दर्ज
परतापुर थाना क्षेत्र के अक्षरोंडा गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से रजिस्टर्ड माेबाइल नंबर के द्वारा आनलाइन यूपीआई से एक युवक ने फर्जी तरीके से 54 हजार रु निकाल लिए। जानकारी करने पर पता चला कि पुराना मोबाइल नंबर जो बैंक खाते से लिंक था उसके द्वारा रुपए खाते से ट्रांसफर किए गए है। पीडि़त की तहरीर पर परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अक्षरोंडा गांव निवासी विनय शर्मा ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता राजेंद्र शर्मा का शताब्दीनगर स्थित एसबीआई बैंक में खाता है। खाते से लिंक मोबाइल नंबर चार साल पहले खो चुका है जो अब मुरादाबाद के डिराली गांव निवासी निरपेंद्र के नाम पर अलाट हो चुका है। निरपेंद्र के द्वारा खाते से लिंक फोन नंबर के जरिये ओटीपी से आनलाइन यूपीआई के द्वारा 54 हजार रुपए अपने बैंक विभिन्न अकांउट में ट्रासंफर किए हैं। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

09:30 AM, 10-Apr-2025
सुबह के समय सूरज की तपिश और गर्मी के चलते दिन में लू का असर दिखाई दिया। बुधवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। तापमान 39 डिग्री पर पहुंंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 10-11 में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि तापमान में बढ़ोतरी होगी। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार का दिन सीजन में सबसे गर्म रहा। पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 39 और रात का न्यूनतम तापमान 21 दर्ज किया गया है जो सामान्य से ज्यादा है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेरठ और आसपास में 10-11 अप्रैल को तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने से मौसम के बदलने के आसार हैं। दो से तीन डिग्री तापमान कम हो सकता है। उधर, बुधवार को को तापमान में बढ़ोतरी के साथ प्रदूषण में उछाल आ गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 182 दर्ज किया गया है। जबकि गंगानगर 253, जयभीम नगर 141, पल्लवपुरम 151, दिल्ली रोड 190 और बेगमपुल 210 दर्ज किया गया है। अन्य दिनों की अपेक्षा शहर में प्रदूषण का लेवल बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: कमिश्नरी के बाहर दो युवकों ने किया आत्मदह का प्रयास, पढ़ें-मेरठ से अपराध संक्षेप
09:22 AM, 10-Apr-2025

West UP News Live: गर्मी के कड़े तेवर, आज और कल बूंदाबांदी के आसार, मेरठ में नगर निगम के चालक को गोली मारी

मेरठ में होटल में बड़े स्तर पर जुआ पकड़े जाने पर इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा द्वारा यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी के अनुसार दादरी चौकी पर तैनात प्रभारी और पांचों पुलिस कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है, जिसके चलते पूरी पांचों कर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।

विभागीय जांच भी शुरू कराई जा रही है। ऐसे संगठित अपराध के मामलों में पुलिस की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब दादरी चौकी पर प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों की जल्द तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed