Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar 15 Administrative Officers Transfer DCLR Posting District Wise

बिहार: 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले डीसीएलआर; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Tue, 10 Nov 2026 09:43 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Tue, 10 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

 बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी कर कई जिलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारियों की नई तैनाती की है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे छह अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
 

विज्ञापन
Bihar 15 Administrative Officers Transfer DCLR Posting District Wise
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 15 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत किशनगंज, समस्तीपुर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, नालंदा और नवादा समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। कुछ अधिकारियों को विभागीय जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई को भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) बनाया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नए पद पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग की 9 नवंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार, विद्यानाथ पासवान को पूर्वी चंपारण के चकिया में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद से हटाकर किशनगंज में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे संजीव कुमार कापर को पश्चिम चंपारण में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञान प्रकाश को पटना में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। मनीष कुमार को समस्तीपुर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और सीमा कुमारी को भागलपुर में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर कुमार बने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक
सुधीर कुमार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना का निदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कई जिलों में बदले भूमि सुधार उप समाहर्ता
तबादला सूची में कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और अनुमंडलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • रोशन राज को पूर्णिया के बायसी से स्थानांतरित कर किशनगंज का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।
  • निखिल कुमार को सहरसा के वरीय उप समाहर्ता पद से हटाकर पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में DCLR बनाया गया है।
  • विनय प्रताप को रोहतास से सीतामढ़ी के पुपरी में भूमि सुधार उप समाहर्ता नियुक्त किया गया है।
  • मंकेश्वर कुमार को कटिहार के बारसोई से मुजफ्फरपुर पश्चिम में इसी पद पर भेजा गया है।
  • राजन कुमार को खेल विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद से हटाकर नालंदा के बिहारशरीफ में DCLR बनाया गया है।
  • रवि कुमार को लखीसराय के वरीय उप समाहर्ता पद से नवादा सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता नियुक्त किया गया है।
  • सन्नी कुमार सौरभ को बेगूसराय के बखरी के अनुमंडल पदाधिकारी पद से हटाकर पश्चिम चंपारण के बगहा में DCLR बनाया गया है।
  • सोनाली को भागलपुर के वरीय उप समाहर्ता पद से कहलगांव में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

ऐश्वर्य कश्यप बने बखरी के अनुमंडल पदाधिकारी
ऐश्वर्य कश्यप को खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार, पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित कर बेगूसराय के बखरी का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्रीप्रकाश शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
अधिसूचना में श्रीप्रकाश से जुड़ा एक अन्य प्रशासनिक बदलाव भी किया गया है। गृह जिला सारण के श्रीप्रकाश निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और संयुक्त सचिव स्तर में उत्क्रमित हैं। उन्हें शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अधिकारियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिया है कि अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात अधिकारियों को संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 14 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां और धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियां भी प्राप्त होंगी।


अधिसूचना के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को परिगमन काल का उपभोग किए बिना नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देना होगा और प्रभार ग्रहण करने की सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेजनी होगी। जिन अधिकारियों का इस अधिसूचना में पदस्थापन किया गया है, लेकिन उन्हें अन्यत्र तैनाती नहीं मिली है, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर आगे के आदेश की प्रतीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed