फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाईवे पर कोहरे के कारण टकराए कई वाहन, पढ़ें खास खबरें

Tue, 19 Nov 2024 02:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Nov 2024 02:42 PM IST
खास बातें

मेरठ करनाल हाईवे पर आज सुबह कोहरे के भीषण हादसा हुआ है, एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए।

विज्ञापन
West UP News Live: Many vehicles collided due to fog on Meerut-Karnal Highway in Sarurpur, read special news
कोहरे के कारण हादसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:28 PM, 19-Nov-2024

सरधना में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, चचेरे भाइयों ी

सरधना में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक पर सवार चचेरे भाईयों की मौत। परिवार में सूचना के बाद मचा कोहराम। शादी से घर लौट रहे थे दोनों युवक। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
10:52 AM, 19-Nov-2024

मीरापुर में बढ़ी चाैकसी, जिले की सीमाओं पर पैनी नजर

मीरापुर में उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देकर मतदान निष्पक्ष कराने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए।

ब्रिफिंग करते हुए एसएसपी ने कहा कि मतदान सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बल, पीएसी की ड्यूटी लगाई है। थानावार रिजर्व मोबाइल, क्यूआरटी टीम का गठन किया है। सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। मतदान केंद्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दें। मतदान केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल न ले जाने पाए। यदि कोई व्यक्ति मतदान में विघ्न डालने, कोई मतदाता चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
10:48 AM, 19-Nov-2024

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

मेरठ में जानी थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में मुठभेड़ के दाैरान 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि एसपी देहात व क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्यवेक्षण में थाना जानी पुलिस द्वारा बाफर बम्बे के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिसमें बाइक सवार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल आरोपी का नाम आसिफ पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम गौरीपुरा मोड़ पुलिस चौकी निवाउ़ा चौकी थाना कोतवाली जनपद बागपत है। आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल जानी में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना जानी पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के पास से एक तमंचा- 315बोर व बिना नंबर की एक मोटरसाईकिल काले रंग की बरामद हुई है।
10:43 AM, 19-Nov-2024

West UP News Live: सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाईवे पर कोहरे के कारण टकराए कई वाहन, पढ़ें खास खबरें

मेरठ करनाल हाईवे पर आज सुबह कोहरे के भीषण हादसा हुआ है। जिसमें कई गाड़ी आपस में टकरा गई है। जानकारी के अनुसार गांव गोटका निवासी किसान सुखवीर सिंह पुत्र बल्लू भैंसा बुग्गी को लेकर खेत में काम करने जा रहा था। जैसे ही वह गोटका गांव के बाहर  हाईवे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार बॉलरों कर कार की टक्कर लगाई। कार की टक्कर लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान का भैंसा की मौत हो गई। देखते ही देखते पांच ट्रक पीछे से आपस में टकरा गए। गनीमत रही किसी अन्य को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। वही, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान की सरधना के हॉस्पिट में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के रेफर कर दिया है। मौके पर दोनों साइड भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पहले रुकवाकर वाहन चालकों को धीरे चलने को कहा है। 

वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं होना भी बन रहा हादसों का कारण
कोहरे के चलते लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं होने के चलते हादसों की संख्या बढ़ती जा रहे है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed