फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: महाशिवरात्रि आज, शिव का जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में लगी लंबी कतारें

Fri, 08 Mar 2024 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2024 11:46 AM IST
खास बातें

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें जानने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
West UP News Live: Mahashivratri today, devotees gathered to perform Jalabhishek of Shiva
शिव मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:22 AM, 08-Mar-2024

West UP News Live: West UP News Live: महाशिवरात्रि आज, शिव का जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में लगी लंबी कतारें

भगवान आशुतोष के पर्व शिवरात्रि पर आज शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ यात्रा पर गुरूवार को चरम पर रही। सड़कों पर कांवड़ियों का रैला जय जयकार करते हुए मंजिल की ओर बढ़ता रहा। शाम ढलने तक कांवड़ियां शिवालयों में पहुंच गए। इससे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर गुरुवार को तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरु हो गया है। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और मेले में सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी सुरक्षा में लगे हैं। मंदिर में  आज सुबह त्रयोदशी और रात नौ बजकर 52 मिनट से चतुर्दशी का जल चढ़ाया जाएगा।

बिजनौर जिले के प्रमुख 65 शिवालयों में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक का सिलसिला चालू हो गया। इससे पहले मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed