फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: गुदड़ी बाजार तिहरे हत्याकांड में अदालत ने युवती समेत सभी आरोपियों को दोषी माना

Thu, 01 Aug 2024 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Aug 2024 04:14 PM IST
खास बातें

मेरठ के चर्चित गुदड़ी बाजार हत्याकांड में आज फैसले की घड़ी आ गई है। अदालत के फैसले पर दिन भर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। 16 साल पहले तीन दोस्तों की बेरहमी और क्रूरता से हत्या की गई थी। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस-फोर्स तैनात किया गया है। अदालत ने युवती समेत सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है।

विज्ञापन
West UP News Live: Judgement in Gudri Bazaar triple murder case, read latest
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:07 PM, 01-Aug-2024
कोर्ट में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड का फैसला आने के चलते कोर्ट रूम के बाहर पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए। रस्से से घेरा बनाया गया। एसओजी टीम भी लगाई गई है। सीओ, इंस्पेक्टर गेट पर तैनात रहे। एलआईयू की पूरी टीम और डॉग स्क्वायड तैनात रही। अदालत ने फैसला सुनाते हुए युवती समेत सभी आरोपियों को जुर्म का दोषी माना है। सजा पर 5 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा।
11:56 AM, 01-Aug-2024

West UP News Live: गुदड़ी बाजार तिहरे हत्याकांड में अदालत ने युवती समेत सभी आरोपियों को दोषी माना

मेरठ कोतवाली गुदड़ी बाजार तिहरे हत्याकांड में 16 साल बाद आज फैसला आएगा। इस मुकदमे में बहस पूरी हाने के बाद अदालत ने सारे दस्तावेज सुरक्षित कर लिए। हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत से मुकदमे का स्टेटस मांगा और फैसले को टाल दिया था। हाई कोर्ट ने 30 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी थी। वहीं मंगलवार को ट्रांसफर के प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। आज अदालत इस मामले में फैसला सुनाते हुए युवती समेत सभी आरोपियों को दोषी माना है। फैसले को लेकर कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed