West UP News Live: बैंक में कांग्रेस नेता के बैग से उड़ाए 24 हजार रुपये, युवक का शव मिलने से सनसनी
{"_id":"6513da1c6685427540033119","slug":"west-up-news-live-inspector-lines-up-for-not-registering-theft-case-advocate-stuck-in-lift-in-muzaffarnagar-2023-09-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: बैंक में कांग्रेस नेता के बैग से उड़ाए 24 हजार रुपये, युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 27 Sep 2023 07:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:04 PM IST
खास बातें
मुजफ्फरनगर के कचहरी परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अधिवक्ता लिफ्ट के अंदर फंस गए। हालांकि काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट चालू हुई और अधिवक्ता को बाहर निकाला। वहीं मेरठ में रिपोर्ट दर्ज न करने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:02 PM, 27-Sep-2023
फक्करशाह चौक की सभा के मामले में एसओ सिविल लाइन के बयान
मुजफ्फरनगर में साल 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और पूर्व सांसद कादिर राना पर दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में तत्कालीन एसओ सिविल लाइन के बयान दर्ज किए गए। मुकदमे में छह आरोपी हैं। प्रकरण की सुनवाई न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की।
कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री सईदुज्जमां ने चुनाव लड़ा था। उनके समर्थन में फक्करशाह चौक पर बगैर अनुमति के जनसभा कराई गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभा में मौजूद पदाधिकारी अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए थे। पुलिस ने पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सांसद कादिर राना के अलावा सादिक शमीम, काला, अहसान, सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। प्रकरण की सुनवाई न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की। प्रकरण में तत्कालीन एसओ सिविल लाइन सुनील कुमार सिंह के अदालत में बयान हुए।

06:59 PM, 27-Sep-2023
सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
सहारनपुर में बेहट रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घुन्ना निवासी सोहन कुमार ने बताया कि उसका भाई मोहन (28) गांव में रहने अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ बाइक पर मंगलवार की रात गांव देवला जा रहा था। वह जब बेहट रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहन और दीपक घायल हुए। लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मोहन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, अग्रसैन चौक के पास हरियाणा परिवहन निगम की बस की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद से महिला बेहोश है। वह अपना नाम और पता भी नहीं बता पाई है।

06:26 PM, 27-Sep-2023
बैंक में कांग्रेस नेता के बैग से उड़ाए 24 हजार रुपये
मेरठ के मवाना में चोरी का मामला सामने आया है। लोकतंत्र सेनानी व कांग्रेस नेता विनोद कुमार कामिल उर्फ बिल्लो निवासी मोहल्ला हीरालाल बुधवार को कोऑपरेटिव बैंक में कुछ रुपये जमा करने गए थे। इसी दौरान एक युवक उनके बैग से 24 हजार रुपये ले उड़ा।
बताया गया कि रुपये ले जाना वाला युवक बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

04:53 PM, 27-Sep-2023
47 लोगों ने किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अलकनंदा बल्ड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। यहां पर 55 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 47 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र बांटे।

04:51 PM, 27-Sep-2023
पूरे विश्व की भलाई के बारे में सोचने वाला है सनातन धर्म : कृष्णानंद महाराज
मेरठ में गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के 11वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम के भजन पर नृत्य प्रस्तुति कर किया गया। अनेक स्थानों से आए वक्ताओं ने भारत को हिंदू राष्ट्र सहित जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की। सभी का स्वागत श्री गणेश की मूर्ति देकर किया गया।

04:48 PM, 27-Sep-2023
पुलिस के सायरन से भागे एटीएम काटने वाले बदमाश
मेरठ में सरधना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में स्थित केनरा बैंक के एटीएम में देर रात बदमाशों ने गैस कटर से चोरी का प्रयास किया। लेकिन बैंक द्वारा लगाए गए ई-सर्विलांस सिस्टम से घटना होने से बच गई। घटना की गतिविधियां तुरंत सर्विलांस सिस्टम पर जाने बाद पुलिस अलर्ट हो गई। जिसके बाद मुल्हेड़ा चौकी पुलिस दौड़ पड़ी। देर रात लगभग तीन बजे गैस कटर लेकर एटीएम में घुसे बदमाश। मशीन को काटने की शुरुआत करते ही बैंक में लगे ई-सर्विलांस सिस्टम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद थाना प्रभारी ने मुल्हेड़ा पुलिस को बैंक शाखा पर भेजा। पुलिस का सायरन सुनते ही बदमाश भाग गए। बताया गया कि पुलिस महज तीन मिनट में पहुंच गई थी। जिसके चलते चोर घटना को अंजाम देने में विफल हो गए। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि एटीएम में चोरी के प्रयास की घटना की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

03:57 PM, 27-Sep-2023
मेरठ मेडिकल में दरोगा के भाई की उपचार के दौरान मौत, लापरवाही का आरोप
मेरठ मेडिकल में ऑपरेशन में लापरवाही से दरोगा के भाई की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों पर परिजनों ने आरोप लगाया है। मेडिकल थाने में चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत की गई है। बताया कि दरोगा संभल का रहने वाला है, जिसकी पल्लवपुरम में तैनाती है।02:05 PM, 27-Sep-2023
खरखौदा पुलिस पर बाइक में तंमचा रखकर युवक को अवैध हिरासत में लेने का आरोप
मेरठ में खाकी की फिर से एक शर्मसार करने वाली हरकत नजर आई है। खरखौदा पुलिस पर जमीन के पारिवारिक विवाद में एक पक्ष से साठगांठ कर बाइक में तमंचा रखकर युवक को अवैध हिरासत में लेने का आरोप लगा है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। परिजनों ने आईजी से मामले की शिकायत की। जिस पर आईजी ने एसएसपी को तत्काल जांच कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अछरोंडा अंडरपास के ऊपर से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुजफ्फरनगर के इटावा गांव का रहने वाला रजनीश राठी पुत्र सतवीर राठी अपने चचेरे भाई मोहित राठी और शुभम के साथ नोएडा अपनी जेसीबी मशीन की सर्विस करने गया था। जहां उसका पार्टनर बिट्टू भी वहां मिल गया। दोनों के बीच वहां झगड़ा हुआ तो रजनीश अपने चचेरे भाई मोहित और साथी शुभम के साथ i20 कार से वापस लौटने लगा। रास्ते में तीनों ने मिलकर शराब पी और जेसीबी ड्राइवर के साथ मुजफ्फरनगर के लिए निकल गए।
तीनों काशी टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो नशे की हालत में गाड़ी को एक साइड लगाकर उसी में लेट गए। सुबह जब उठे तो वहां रजनीश नहीं था, जिसकी तलाश चचेरे भाई मोहित और शुभम ने की पर उसका कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद खेत में काम करने आए किसानों ने बताया कि अछरोंडा अंडरपास के नीचे एक शव पड़ा है। उसकी पहचान रजनीश के रूप में हुई। पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतक के दोनों साथियों और पार्टनर से पूछताछ कर रही है।
12:56 PM, 27-Sep-2023
चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर दरोगा लाइन हाजिर
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर चौकी इंचार्ज नीरज बघेल को चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करने पर बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने तलब कर लाइन हाजिर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीते 23 सितंबर को फतेहुल्लापुर में बिलाल के मकान में चोरी की वारदात हुई थी।
दरोगा द्वारा पूरी घटना को छिपाने और लापरवाही का आरोप लगाया गया। बुधवार को एसएसपी ने इस मामले में दरोगा को तलब कर लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

12:53 PM, 27-Sep-2023
दीपक हत्याकांड: पुण्यतिथि में जुटे लोग, किया गया हवन
मेरठ के परीक्षितगढ़ में ग्राम खजूरी निवासी दीपक हत्याकांड के एक वर्ष पूरा होने पर परीक्षित गढ़ मेरठ मार्ग स्थित आदर्श इंटर कालेज के सामने प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा हवन यज्ञ किया जा रहा है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। वहीं अलर्ट के चलते पुण्यतिथि स्थल पर काफी कम संख्या में लोग मौजूद हैं।
एक वर्ष पहले खजूरी-लालपुर मार्ग पर ग्राम खजूरी निवासी दीपक की हत्या कर दी गई थी। आरोपी उसकी गर्दन काटकर ले गए थे। पुलिस ने युवक की सिर कटी गर्दन बरामद कर हत्या में शामिल पांच आरोपियों को जेल भेज दिया था। दीपक की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उसकी आत्मा की शांति के लिए खजूरी स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के सामने यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
इसके लिए लोगों को निमंत्रण पत्र और वीडियो के माध्यम से आमंत्रित किया गया था। वहीं वीडियो वायरल होने पर शांति व्यवस्था भंग होने व अव्यवस्था फैलने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।