फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: हज के लिए पहला जत्था आज होगा रवाना, मेरठ के है पांच हज यात्री, कॉलेज गई छात्रा लापता

Thu, 09 May 2024 09:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 May 2024 09:00 AM IST
खास बातें

मेरठ में लोहिया नगर के जाहिदपुर से कालेज के लिए घर से निकली किशोरी रास्ते से लापता हो गई। हज के लिए आज पहला जत्था मदीने के लिए रवाना होगा। इस जत्थे में मेरठ के पांच हज यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन
West UP News Live:  first group will leave for Haj today, five from Meerut, college student missing
हज यात्री - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:55 AM, 09-May-2024
हज के लिए आज पहला जत्था मदीने के लिए रवाना होगा। इस जत्थे में मेरठ के पांच हज यात्री शामिल हैं। इस बार मेरठ जिले से हज के लिए 841 यात्री जा रहे हैं। 11 और 12 मई को 100-100 यात्री जाएंगे। हज पर जाने वाले लगभग सभी यात्रियों का टीकाकरण और उनका प्रशिक्षण हो चुका है। केवल 7 ऐसे लोग बचे थे, जिनका टीकाकरण किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया था। इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही टीका लगाया जाएगा।

इस बार ऑनलाइन रिपोर्टिंग की व्यवस्था हज कमेटी की ओर से की गई है। पहले जहां दो दिन पहले हज हाउस में हाजिरी लगानी होती थी, वहीं अब हज पर जाने वाले यात्री अपने कवर के हिसाब से चेक कर सकते हैं कि उनकी फ्लाइट कब है। फ्लाइट की रवानगी की टाइमिंग से 48 घंटे पहले हज यात्रियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। जिन लोगों के पूरे पैसे नहीं जमा हैं, वह रिपोर्टिंग नहीं कर सकेंगे। ऑनलाइन रिपोर्टिंग के बाद 12 से 24 घंटे के भीतर हज यात्रियों को पासपोर्ट और टिकट दिया जाएगा।

सभी यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह हज सुविधा एप हर हाल में डाउनलोड कर लें। यह एप भारत छोड़ने के बाद डाउनलोड करने में मुश्किल होगी। इस एप पर तमाम तरह की न सिर्फ जानकारी मिलेगी बल्कि आजमीन ए हज इस एप के जरिए मदद भी हासिल कर सकते हैं।

मसलन अगर कोई यात्री बिछड़ गया है, तो हज सुविधा एप पर रेड बटन दबाएगा और सऊदी के हज मिशन के कंट्रोल रूम में उसका एलर्ट पहुंच जाएगा। जिसके बाद हज मिशन के कर्मी संबंधित की लोकेशन पर पहुंच कर उसे उसके जत्थे तक पहुंचा दिया जाएगा।
08:47 AM, 09-May-2024

West UP News Live: हज के लिए पहला जत्था आज होगा रवाना, मेरठ के है पांच हज यात्री, कॉलेज गई छात्रा लापता

मेरठ में लोहिया नगर के जाहिदपुर से कालेज के लिए घर से निकली किशोरी रास्ते से लापता हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीया बेटी कालेज के लिए निकली थी, लेकिन वापिस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि हरिओम नाम का युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय का कहना हैं कि किशोरी की तलाश की जा रही हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed