फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: महिला कांस्टेबल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, हल्द्वानी में हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट

Sat, 10 Feb 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Feb 2024 01:17 PM IST
खास बातें

इस बार नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। आज से यह नवरात्र शुरू हो रहे हैं।हल्द्वानी में हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट जारी है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात है। मेरठ और आसपास के छह जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
West UP News Live: Female constable dies after consuming poisonous substance, read latest news
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

01:17 PM, 10-Feb-2024
हल्द्वानी में हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया। जुमे की नमाज के मद्देनजर सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा रहा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास चौकसी बरती जा रही है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया गया। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
09:28 AM, 10-Feb-2024
इस वर्ष गुप्त नवरात्र का शुभारंभ 10 फरवरी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होगा और समापन 18 फरवरी को होगा। इस बार नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। इसे अखंड नवरात्रि भी कहते हैं। ज्योतिषी इसे शुभ संयोग मान रहे हैं।

गुप्त देवी भागवत के अनुसार साल में चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा होती है। आचार्य पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि इस काल में दस महाविद्याओं की पूजा होती है। देवी आराधना के इस उत्सव में बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। यह शादियों के लिए भी अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए इस दिन शादियां भी काफी संख्या में होंगी।

फरवरी के त्योहार
ज्योतिर्विद भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि इस माह 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 16 फरवरी को नर्मदा जयंती, 20 फरवरी को एकादशी व्रत, 21 फरवरी को प्रदोष व्रत, 23 फरवरी को पूर्णिमा, 24 फरवरी को संत रविदास जयंती और पुण्यदान पूर्णिमा रहेगी। 
विज्ञापन
09:26 AM, 10-Feb-2024

हेडकांस्टेबल को पत्नी के प्रेमी ने पीटा, जान से मारने की धमकी

जिले के एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को उसकी पत्नी के प्रेमी ने जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पत्नी के भाई ने भी हेड कांस्टेबल से थाने में अभद्रता करते हुए धमकी दी। कंकरखेड़ा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हेड कांस्टेबल नेबताया कि उसकी शादी बागपत के एक गांव की युवती से हुई थी। कुछ वर्षों से वह कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पत्नी अपना बुटीक चलाती है। एक वर्ष पूर्व उसे जानकारी हुई कि पत्नी के बहसूमा के विक्रांत से अनैतिक संबंध हैं। विरोध किया तो पत्नी किराए पर अलग कमरा लेकर रहने लगी। इस बीच आरोपी विक्रांत ने ड्यूटी पर जाते धमकियां दीं। हेडकांस्टेबल ने रविवार को वह पत्नी को समझाने गया था, लेकिन वह नहीं मानी। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में विक्रांत मिला और गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट भी की। हेड कांस्टेबल कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। यहां पत्नी का भाई भी पहुंच गया। उसने भी हेड कांस्टेबल से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी के प्रेमी और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
08:45 AM, 10-Feb-2024

West UP News Live: महिला कांस्टेबल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, हल्द्वानी में हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट

जहर खाने से हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती महिला पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली में अभी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मूलरूप से मथुरा निवासी भावना (25) की कांस्टेबल के पद पर पहली तैनाती दादरी कोतवाली में दो साल पहले हुई थी। महिला का भाई भी पहले से ही पुलिस विभाग में है। 8 माह पहले भावना की शादी मेरठ में तैनात पुलिस कांस्टेबल से हुई थी।

गुरुवार दोपहर गढ़ी गांव स्थित कमरे पर भावना पहुंचीं और जहर खा लिया। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में उन्हें ग्रेनो स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों का कहना है कि भावना दादरी थाना आफिस में तैनात थीं और कुछ दिनों से पारिवारिक जीवन में तालमेल नहीं बना पा रही थीं। जिससे वह कुछ तनाव में चल रही थीं। एडीपीसी अशोक कुमार का कहना है कि महिला कांस्टेबल ने यह कदम क्यों उठाया है इसका अभी कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed