West UP News Live: किसान को एलानिया गोली मारी, नाबालिग से दुष्कर्म में पूर्व प्रधान निर्दोष पर दोष सिद्ध
{"_id":"65ab5d292016e3f9fd0b9588","slug":"west-up-news-live-farmer-shot-in-alanya-ashutosh-of-saharanpur-selected-for-ck-naidu-trophy-2024-01-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: किसान को एलानिया गोली मारी, नाबालिग से दुष्कर्म में पूर्व प्रधान निर्दोष पर दोष सिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 20 Jan 2024 11:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:02 PM IST
खास बातें
देर से शुरु हुई कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 72 घंटे तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आशुतोष का सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ चयन
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:00 PM, 20-Jan-2024
कलक्ट्रेट में ठगी के दस्तावेजों की जांच करते पीड़ित
मेरठ में ठगी पीड़ित सेवा दल संगठन ने शनिवार को कलक्ट्रेट में खुद पीड़ितों के दस्तावेजों की पड़ताल की। आरोप है कि जिला प्रशासन अभी जांच करने को ही तैयार नहीं है।
संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सैनी ने बताया कि 2016 में छोटी-छोटी कंपनी बनाकर लोगों का पैसा लगवा लिया गया। जोकि बड़ी कंपनियों ने हड़प लिया। 2019 में सभी छोटी कंपनियां बंद कर दी गईं। इस मामले की मेरठ में एडीएम वित्त जांच कर रहे हैं। इन पीड़ितों की मदद के लिए ठगी पीड़ित सेवा दल का संगठन बनाया गया। जिला प्रशासन ने संगठन के पदाधिकारी से दस्तावेजों में जांच करने के लिए सहयोग मांगा। शनिवार को संगठन के पदाधिकारी व पीड़ित कलेक्ट्रेट में पहुंच गए और दस्तावेजों की जांच करने में लग गए।

05:52 PM, 20-Jan-2024
नाबालिग से दुष्कर्म में पूर्व प्रधान निर्दोष पर दोष सिद्ध
बागपत में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गढ़ी कलंजरी गांव के पूर्व प्रधान निर्दोष पर न्यायाधीश ने दोष सिद्ध कर दिया। जिसमें सजा पर सुनवाई के लिए 23 जनवरी नियत की गई है। इस मुकदमे की पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी डीएनए रिपोर्ट से पूर्व प्रधान के दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई थी।
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार और नरेश वेदवान ने बताया कि चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने 15 अक्तूबर 2016 को गढ़ी कलंजरी गांव के तत्कालीन प्रधान निर्दोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि छह महीने पहले गढ़ी कलंजरी गांव के प्रधान निर्दोष ने उसकी नाबालिग बेटी को फोन कर अपने पास बुलाया और खेत में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। जिसका उलाहना देने वह गढ़ी कलंजरी गांव के तत्कालीन प्रधान के घर गई तो उसके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। इसके बाद गर्भवती नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस मुकदमे में न्यायालय के आदेश पर नाबालिग पीड़िता से पैदा हुए बच्चे की डीएनए जांच कराई गई। जिसमें प्रधान निर्दोष के नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई और बच्चा भी प्रधान का ही निकला। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो में हुई। जिसमें अभियोजन पक्ष ने पांच गवाह पेश किए गए। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश सुशील कुमार पंचम ने गढ़ी कलंजरी गांव के पूर्व प्रधान निर्दोष पर दोष सिद्ध कर दिया। जिसमें सजा पर सुनवाई के लिए 23 जनवरी नियत की गई है।

11:07 AM, 20-Jan-2024
मुजफ्फरनगर: मुठभेड में 12 गोकश पकड़े, 3 घायल, 3 गोवंश जिंदा बचाए
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव मिमलाना के जंगल में मुठभेड़ में 12 गोकश को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन गोवंश जिंदा बरामद किये गए। एएसपी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि गोकशी की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मिमलाना गांव के जंगल में दबिश दी तो वहां गोकशी करने की तैयारी कर रहे आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए है। तीन गोवंश जिंदा बचा लिए गए। गोकशी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।11:06 AM, 20-Jan-2024
एसओ फतेहपुर के बेटे आशुतोष का सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ चयन
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर थानाध्यक्ष फतेहपुर सत्येंद्र कुमार रॉय के बेटे आशुतोष कुमार का बिहार अंडर 23 क्रिकेट टीम में सीके नायडू ट्राफी के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
सीके नायडू ट्रॉफी बीसीसीआई द्वारा संचालित एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इसमें चयन के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेटर ट्रायल देते हैं। आशुतोष कुमार ने हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर चयनकर्ताओं को अपनी प्रतिभा से प्रभावित करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई है। इस ट्राफी के मैच 21 जनवरी से 24 जनवरी के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में खेले जाएंगे।
बिहार और उत्तराखंड की टीमों के बीच कल (आज) होने वाले मैच में आशुतोष कुमार राय अपना दमखम दिखाने मैदान पर उतरेंगे। उनके चयन को लेकर सहारनपुर पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। पिता सत्येंद्र राय भी बेटे को खेलता देखने के लिए उत्साहित हैं।

10:41 AM, 20-Jan-2024