West UP News Live: मेरठ से ऋचा सिंह आप छोड़कर रालोद में हुई शामिल, दिल्ली में में ली पार्टी की सदस्यता
{"_id":"65e6a7ac9297c4bb180d6079","slug":"west-up-news-live-farmer-cart-sanks-in-yamuna-in-baghpat-saved-read-latest-news-2024-03-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ से ऋचा सिंह आप छोड़कर रालोद में हुई शामिल, दिल्ली में में ली पार्टी की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 05 Mar 2024 02:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी के साथ ऋचा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:59 PM, 05-Mar-2024
मेरठ से आम आदमी पार्टी की पूर्व मेयर उम्मीदवार रही ऋचा सिंह ने आज आम आदमी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
12:08 PM, 05-Mar-2024
मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग सहित दो लोगों की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर खतौली व मंसूरपुर में दो अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है।
थाना कोतवाली बिजनौर के गांव कम्हेड़ा निवासी जमशेद (23) वर्ष अपने साथी जावेद के साथ बाइक पर दिल्ली से बिजनौर वापस जा रहे थे। खतौली क्षेत्र में मीरापुर मार्ग पर गांव याहियापुर के सामने स्कूल वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जमशेद की मौत हो गई। उसका साथी जावेद घायल हो गया। घायल जावेद को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मंसूरपुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर की त्यागी कालोनी निवासी जयप्रकाश (70) बाइक से मेरठ की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर बेगराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में धौला पुल के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जय प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है।

10:33 AM, 05-Mar-2024
जयंत सिंह की कॉल के बाद विधायक अनिल पहुंचे लखनऊ
प्रदेश के मंत्रीमंडल विस्तार में रालोद कोटे से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की कॉल के बाद उनके मंत्री बनने की पुष्टि हुई। कॉल के बाद ही अनिल कुमार अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंच गए। विधायक मूल रूप से सहारनपुर के गांव तहारपुर के रहने वाले हैं।
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के सिंबल पर अनिल कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल को हराया था। चुनाव से पहले अनिल कुमार सपा में सक्रिय थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़कर वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले चरथावल सुरक्षित सीट से बसपा के टिकट पर वह पहली बार 35417 वोट पाकर विधायक बने थे। साल 2012 में परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट पुरकाजी बनीं। अनिल कुमार दूसरी बार पुरकाजी से विधायक चुने गए थे। साल 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में वह रालोद के सिंबल पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

10:28 AM, 05-Mar-2024
West UP News Live: मेरठ से ऋचा सिंह आप छोड़कर रालोद में हुई शामिल, दिल्ली में में ली पार्टी की सदस्यता
बागपत में यमुना किनारे फसल की बुआई करने आ रहे हरियाणा के जगदीशपुर गांव का किसान दंपती भैंसा बुग्गी और भैंस समेत यमुना में डूब गया। तभी किनारे खड़े गोताखोरों ने किसान दंपती को बचाकर बाहर निकाल लिया, जबकि भैंसे की मौत हो गई। उसके अलावा भैंस का रेस्क्यू किया जा रहा है।हरियाणा के सोनीपत जिले के जगदीशपुर गांव का रहने वाला किसान रामपाल अपनी पत्नी रामकुमारी के साथ एक भैंस लेकर भैंसा बुग्गी में यमुना किनारे खरबूजा तरबूज की फसल की बुआई करने जा रहा था।
बताया कि यमुना नदी पार करते समय अचानक ही जलस्तर बढ़ गया। जिससे उसकी भैंसा बुग्गी यमुना में डूबने लगी। तभी वह अपनी पत्नी और दोनों पशुओं के साथ डूबने लगा। उसके शोर मचाने पर यमुना किनारे खड़े गोताखोरों ने उन्हें यमुना से सकुशल बाहर निकाला। जबकि उसके दोनों पशु यमुना में डूब गए।
बताया कि यमुना में डूबने से भैंसे की मौत हो गई, जबकि भैंस को बचाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। उधर काफी संख्या में ग्रामीण और पुलिस भी यमुना किनारे पहुंच गए।