Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan CET Senior Secondary Exam Date 2026: Schedule, Timings and Important Instructions

आरएसएसबी सीईटी 2026: राजस्थान सीनियर सेकेंडरी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब और कितनी पालियों में होगा आयोजन

Tue, 17 Nov 2026 01:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर को दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट भरने और पहचान पत्र से जुड़ी जरूरी हिदायतें भी दी गई हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan CET Senior Secondary Exam Date 2026: Schedule, Timings and Important Instructions
राजस्थान सीईटी भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत 23 जून 2026 को इस परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। परीक्षा आयोजन का कार्यक्रम 28 सितंबर 2026 को भी जारी किया गया था। अब बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों और समय की जानकारी दोबारा स्पष्ट की है।

विज्ञापन

किस दिन और कितने बजे होगी परीक्षा?

बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा तीन दिन तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो पालियां निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक पाली में परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
परीक्षा की तारीख पहली पाली दूसरी पाली
1 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
2 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
3 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
Trending Videos

प्रवेश पत्र कब जारी होंगे?

बोर्ड ने अभी प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख घोषित नहीं की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख बाद में बताई जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करने होंगे। बोर्ड किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा। इसलिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

पहचान पत्र की फोटो को लेकर क्या निर्देश दिए गए हैं?

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को पहचान पत्र में लगी तस्वीर को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  • यदि पहचान पत्र पर लगी फोटो तीन वर्ष या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे अपडेट करा लें।
  • प्रवेश पत्र पर छपी फोटो का मूल पहचान पत्र में लगी फोटो से मिलान किया जाएगा।
  • पहचान पत्र की फोटो का अभ्यर्थी के वर्तमान चेहरे से मेल खाना जरूरी है।
  • फोटो का मिलान नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

ओएमआर शीट भरने के नियम क्या हैं?

बोर्ड ने ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भरने के लिए पांच विकल्पों की व्यवस्था की है। प्रत्येक प्रश्न के सामने पांच गोले होंगे। इनमें पहले चार विकल्प A, B, C और D सही उत्तर चुनने के लिए होंगे, जबकि पांचवां विकल्प E प्रश्न का उत्तर नहीं देने के लिए होगा। अभ्यर्थियों को इन निर्देशों का पालन करना होगा:

  1. प्रत्येक प्रश्न के लिए A, B, C या D में से किसी एक विकल्प को नीले बॉल पॉइंट पेन से गहरा भरना होगा।
  2. यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है, तो पांचवें विकल्प E को भरना होगा।
  3. यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी गोला नहीं भरा जाता है, तो उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-तिहाई हिस्सा काट लिया जाएगा।
  4. यदि 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरा गया, तो अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  5. प्रत्येक प्रश्न के लिए कोई एक विकल्प भरा गया है या नहीं, यह जांचने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

नकल या अनुचित गतिविधियों पर कितनी सजा हो सकती है?

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या अनियमित गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती के अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 और संशोधन अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस कानून के तहत:

  • 10 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
  • 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
  • संबंधित अभ्यर्थी को भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा के सभी नियमों का पालन करना चाहिए और किसी भी तरह के अनुचित साधन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed