West UP News Live: नर हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, अदालत ने विधायक दिनेश खटीक को बरी किया
{"_id":"65b0b306b5519311fa0666e9","slug":"west-up-news-live-elephant-dead-body-found-in-bijnor-a-criminal-died-in-meerut-and-read-latest-news-2024-01-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: नर हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, अदालत ने विधायक दिनेश खटीक को बरी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 24 Jan 2024 03:50 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:50 PM IST
खास बातें
West UP News Live: बिजनौर में साहू वाला रेंज में नर हाथी का शव मिलने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उधर, मेरठ में बोलेरो गाड़ी के चीने दबकर एक बदमाश की मौत हो गई। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
बिजनौर में नर हाथी का शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:20 PM, 24-Jan-2024
शामली में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, हंगामा
शामली जनपद के कैराना में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत पर परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस और चिकित्सा अधीक्षक द्वारा समझाने पर मामला शांत हो गया।
मंगलवार को मोहल्ला इमाम निवासी सलमा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती होने के लिए कहा, लेकिन परिजन महिला को वापस घर ले गए। इसके बाद शाम करीब 4:00 बजे परिजन फिर से महिला को सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां पर उसे भर्ती कर लिया गया।
डिलीवरी से पहले ही अचानक हालत बिगड़ और कुछ ही देर में महिला और उससे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर किला गेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई कमल किशोर मौके पर पहुंचे।
बाद में चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र चौरसिया और पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। मृतका के पहले तीन बेटियां हैं। चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि रात में अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

06:57 PM, 24-Jan-2024
सहारनपुर: बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले दोषी को चार साल की सजा
सहारनपुर अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम की अदालत ने बेटी के साथ अश्लील हरकत के मामले में आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुनाई है। 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, गवाह के मुकरने पर अदालत की तरफ से उसके खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता शिव सिंह और सतीश कुमार ने बताया कि गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पिता उसके साथ गलत काम करता है और उसकी बड़ी बहन के साथ भी गलत काम कर चुका है।
यह भी आरोप लगाया था कि एक अन्य लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने पिता घर लेकर आया था। उसके साथ भी गलत काम करने की कोशिश की थी। तब आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह मामला तभी से अदालत में विचाराधीन था। सभी तथ्यों और सबुतों के बाद अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया है।

03:43 PM, 24-Jan-2024
अदालत ने विधायक दिनेश खटीक को बरी किया
मेरठ में जाम लगाने के आरोप में विधायक दिनेश खटीक बरी। सात साल पहले थाना हस्तिनापुर में दिनेश खटीक सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने साक्ष्य के अभाव में दिनेश खटीक को बरी किया।

02:00 PM, 24-Jan-2024
मेरठ के एक गांव में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव
मेरठ में कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव में मंगलवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

01:00 PM, 24-Jan-2024
ससुराल गई विवाहिता पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ
मुजफ्फरनगर में 10 माह पहले हुई शादी के बाद पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। मायके में रह रही विवाहिता बुधवार को अपनी ससुराल पहुंची तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया गया। पुलिस ने विवाहिता और उसकी मौसी को झुलसी हालत में शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।
12:30 PM, 24-Jan-2024
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैंटर में लगी आग
मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह पेपर रोल लेकर जा रहे कैंटर में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

12:06 PM, 24-Jan-2024
West UP News Live: नर हाथी का शव मिलने से मचा हड़कंप, अदालत ने विधायक दिनेश खटीक को बरी किया
बिनजौर में साहू वाला रेंज में नर हाथी का शव मिलने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।