फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: रालोद के ये दो विधायक बनेंगे मंत्री, दुष्कर्म के दोषी ताऊ को 20 साल का कारावास

Mon, 04 Mar 2024 07:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Mar 2024 07:28 PM IST
खास बातें

राष्ट्रीय लोकदल आज शाम तक बागपत और बिजनौर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकता है। वहीं प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल का कल विस्तार होना है। पश्चिमी यूपी से दो नेताओं को बड़े पद दिए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
West UP News Live:Cabinet expansion tomorrow, Rajpal Balyan cabinet, Pradeep Guddu to be Minister of state
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

07:21 PM, 04-Mar-2024
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी ताऊ को 20 साल का कारावास

मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी रिश्ते के ताऊ को 20 साल कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।

विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि छह मई 2021 को किशोरी उपले पाथने के लिए गई थी। इस दौरान पड़ोस के रिश्ते का ताऊ उसका हाथ पकड़ कर मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) में हुई। अदालत में आरोपी पर दोष सिद़्ध हुआ। दोषी को 20 साल कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
04:22 PM, 04-Mar-2024
प्रदेश सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। रालोद से जहां जपाल बालियान को कैबिनेट और प्रदीप गुड्डू को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रदीप गुड्डू के सहारे कई मंडल साधने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन
02:48 PM, 04-Mar-2024

आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकता है रालोद

राष्ट्रीय लोकदल आज शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकता है। बागपत लोकसभा सीट से जहां डॉक्टर राजकुमार सांगवान पर जयंत दांव खेल सकते हैं तो वहीं बिजनौर से मीरापुर विधायक चंदन चौहान को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। चंदन चौहान के दादा नारायण सिंह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं पिता संजय चौहान भी 2009 में रालोद  बिजनौर सीट से एमपी रहे।
07:48 AM, 04-Mar-2024

विदेश में छाईं प्रियंका, माधवपुरम में बंटी मिठाई 

मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने विदेश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कमाल कर दिया। चीन के ताईकांग में रविवार को ‘चाइनीज रेस वाकिंग ग्रां प्री’ की 20 किमी स्पर्धा में विदेश में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके लिए उन्होंने एक घंटे 29 मिनट और 48 सेकंड का समय लिया। बेटी की इस सफलता की खुशी में परिजनों ने माधवपुरम में मिठाई बांटी।

14 फरवरी को प्रियंका ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। 20 किमी पैदल चाल में उन्होंने 1 घंटा 28 मिनट 50 सेकंड का वक्त लिया था। मेरठ की बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। इससे पहले भी पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने एशियन बॉक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। थाईलैंड में आयोजित 25वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी पैदल चाल में एशियन वाक चैम्पियन में सिल्वर मेडल जीता था। 

मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिला निवासी प्रियंका वर्तमान में मेरठ के माधवपुरम सेक्टर-3 में रहती हैं। इंग्लैंड में 2022 कामनवेल्थ गेम्स में प्रियंका ने देश को रजत पदक दिलाया था। 16 जुलाई को प्रियंका गोस्वामी ने एशियन बाग चैंपियन में सिल्वर मेडल जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच गौरव त्यागी ने भी उन्हें बधाई दी है। 

वकील पर हमले के प्रकरण में आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
कंकरखेड़ा में वकील अजय गोयल गोली प्रकरण में हेड कांस्टेबल के बेटे निशांत नागर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस की नाक के नीचे कोर्ट में सरेंडर किया है जबकि कई दिन से पुलिस दबिश देने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।
07:36 AM, 04-Mar-2024

West UP News Live: रालोद के ये दो विधायक बनेंगे मंत्री, दुष्कर्म के दोषी ताऊ को 20 साल का कारावास

मेरठ केअम्हेड़ा गांव में रविवार को खेलते-खेलते घर के बाहर निकली बच्ची पर आवरा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची क सिर फाड़ डाला। पड़ोसियों ने किसी तरह उसे कुत्ते से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे सूर्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसके सिर में 23 टांके लगाए। घटना को लेकर परिजनों में रोष है।

गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में राहुल वर्मा डॉ. सौरभ सिंघल के यहां काम करते हैं। उनकी तीन वर्षीय बेटी गुन्नू है, वह रक्षापुरम स्थित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में एनसी में पढ़ती है। परिजनों के अनुसार रविवार को वह घर के अंदर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह बाहर निकली। इसी बीच एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसका सिर का हिस्स अपने जबड़े में फंसा लिया और घसीटने लगा।

बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी चौ. जयभगवान वहां पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते से बच्ची को छुड़ाया। बच्ची का सिर बुरी तरह फट गया। खून से लथपथ देख परिजनों के रोंगटे खड़े हो गए। उसे तुरंत मवाना रोड स्थित सूर्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के सिर में 23 घंटे लगाए और दवा दी। परिजन बच्ची को अपने घर ले आए। वहीं, घटना को लेकर परिजनों में रोष है। वहीं, दूसरी ओर लोगों का कहना है कि आवारा कुत्ता गली का नहीं था, वह देखने में पागल अवस्था में लग रहा था। वहीं, लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व भी एक युवक को पालतु कुत्ते ने कई जगह काट लिया था।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed