09:16 AM, 13-Aug-2024
मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया ट्रक, दंपती के जिंदा जलने की सूचना
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास रोड़ी से लड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई। हाइवे किनारे खड़े बाइक सवार दंपती के भी चपेट में आकर जिंदा जलने की सूचना है। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत कार्य जारी है।
09:16 AM, 13-Aug-2024
फरलो पर बरनावा आश्रम पहुंचा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह
बागपत में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में पहुंचा। साथ में परिवार के लोग और हनिप्रीत भी। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मिली है डेरा प्रमुख को फरलो।
09:08 AM, 13-Aug-2024
West UP News Live: बरनावा आश्रम पहुंचा डेरा प्रमुख राम रहीम, मुजफ्फरनगर में ट्रक ने सिपाही दंपती को कुचला
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में पूर्वी गंग नहर सरवनपुर पुल में गिरे एक शिवभक्त की घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर के फासले पर रानीपुर क्षेत्र में शव मिला है। दूसरे की तलाश जारी है। शुक्रवार की देर रात बरेली जनपद के भोजीपुरा से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे 16 शिव भक्तों के जत्थे में शामिल बाइक सवार शिव भक्त युवक प्रदीप और सुरेंद्र पूर्वी गंग नहर पुल से गिरे थे।
घटना के बाद से प्रशासन शिव भक्तों को तलाशने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहा है। ग्रामीणों की भी मदद मिल रही है ।
क्षेत्र के ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह के नेतृत्व में लगभग 30 से 50 युवक प्रशासन टीम के साथ शिव भक्तों की तलाश में जुटे हैं। रानीपुर के ग्रामीणों को सुबह लगभग सात बजे लापता शिव भक्त प्रदीप(17) का शव मिला। दोनों शिव भक्त बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव कोडमपुर के रहने वाले थे।