West UP News Live: मेरठ से अरुण गोविल ने किया नामांकन, कारखाने में लगी आग
{"_id":"660b97579a686f1ac40f5198","slug":"west-up-news-live-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-holds-a-public-meeting-in-meerut-2024-04-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ से अरुण गोविल ने किया नामांकन, कारखाने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 02 Apr 2024 07:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:44 PM IST
खास बातें
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ में रोड शो कर रहे हैं। वहीं आज मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने भी नामांकन कर दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने भी आज नामांकन किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम व अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:34 PM, 02-Apr-2024
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लेखपाल की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में जड़ौदा बस अड्डे के पास ट्रक ने लेखपाल देवेंद्र त्यागी की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में लेखपाल की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुरी में रहने वाले देवेंद्र कुमार त्यागी पुत्र खचेडू त्यागी सदर तहसील में लेखपाल थे। मंगलवार दोपहर बाद वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरनगर से मंसूरपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह जड़ौदा बस अड्डे के पास पहुंचे तो ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम सदर व मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

07:31 PM, 02-Apr-2024
देवबंद में अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
घर से नाराज होकर आए युवक का शव दुगचाड़ा गांव के जंगल में अमरूद के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है की युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देवबंद के दुगचाड़ा गांव के किसान मंगलवार को खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक खेत में लगे अमरूद के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। जानकारी मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान साल्हापुर गांव निवासी ब्रह्म सिंह के 26 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई। जानकारी होने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है मृतक युवक घर से नाराज होकर आया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। वहीं, इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

07:08 PM, 02-Apr-2024
कारखाने में लगी आग
मेरठ में मवाना मिल रोड पर कपिल सिनेमा के पास पुराने टायरों पर रबड़ चढ़ाने के कारखाने में अचानक आग लग गई। कारखाने में रखा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

05:13 PM, 02-Apr-2024
मुजफ्फरनगर: नाले में गिरने से तीन वर्षीय बालक की मौत
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सोनू का तीन वर्षीय बेटा अनमोल नाले में गिर गया। काफी तलाश में बाद उसका शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सोनू ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा अनमोल अन्य बच्चों के साथ देर रात झुग्गी के बाहर नाले के पास खेल रहा था और इस दौरान बालक नाले में गिर गया। इसका पता नहीं चल पाया।
बाद में तलाशने के दौरान वह नाले में मृत हालत में मिला। पुलिस को सूचना नहीं दी गई ।बालक के शव को दफना दिया गया है। बालक की मौत से परिजनों में शोक छाया है।

02:16 PM, 02-Apr-2024
रोड शो में बोले केशव प्रसाद मौर्य- सभी 80 सीटें जीतेंगे
मेरठ के शास्त्रीनगर से आज डिप्टी सीएम ने अपना मैगा रोड शो शुरू किया। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही। डिप्टी सीएम के साथ शहर के तमाम भाजपा नेता और समर्थक मौजूद हैं।
वहीं रोड शो के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य का कहना है, 'लोगों में उत्साह है...ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है। हम मेरठ और यूपी (लोकसभा) की सभी 80 सीटें जीतेंगे...'

#WATCH | Meerut: UP Deputy CM KP Maurya says, "There is excitement (among the people)...A historic win is assured. We will win Meerut and all the 80 seats in UP (Lok Sabha)..." pic.twitter.com/UaQb11qxys
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 2, 2024
01:39 PM, 02-Apr-2024
सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने किया नामांकन
कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी इकरा हसन ने आज नामांकन किया। वर्ष 2019 में गठबंधन प्रत्याशी के रुप में तबस्सुम हसन चुनाव मैदान में थीं। सपा, रालोद और बसपा का गठबंधन था।
इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी, उन्हें 566961 वोट मिले थे, जबकि गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन 474701 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही थीं।
वर्ष 2014 में किसी भी दल का गठबंधन नहीं था। भाजपा से हुकुम सिंह ने 565909 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी, जबकि रालोद प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने 42706 और सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने 329081 और बसपा के कंवर हसन ने 160414 मत प्राप्त किए थे।

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने किया नामांकन, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
डिप्टी सीएम व अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान अरुण गोविल के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। भीड़ ज्यादा होने के चलते धक्का-मुक्की के हालात बने रहे।
नामांकन के बाद अरुण गोविल ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा से बाहरी मतों के साथ जीत होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन लगातार मिल रहा है। अबकी बार मेरठ-हापुड लोकसभा में भारी मतों के साथ जीत हासिल करेंगे।
नामांकन के दौरान उनकी पत्नी व बेटी भी मौजूद रहीं। नामांकन के दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल कैंट विधायक अमित अग्रवाल राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विवेक रस्तोगी, कमल दास शर्मा शहीद कई नेता मौजूद रहे।

#WATCH उत्तर प्रदेश: मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहें। pic.twitter.com/1fFXhJPVKi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024
12:02 PM, 02-Apr-2024
शामली में सड़क हादसे में दंपती की मौत
शामली में ऊन मार्ग के टोडा चौराहे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दंपती व बालिका को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपचार के दौरान गर्भवती पत्नी ने भी अस्पताल मे दम तोड़ दिया।
इसके अलावा बालिका की हालात भी गंभीर बनी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने ऊन मार्ग पर प्रदर्शन की योजना बनाई लेकिन चौसाना पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। बताया गया कि महिला आठ माह की गर्भवती थी।
10:56 AM, 02-Apr-2024
टीपीनगर क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी
टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत बाईपास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिला है। युवक के हाथ पर रमन कुमार लिखा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
10:35 AM, 02-Apr-2024
West UP News Live: मेरठ से अरुण गोविल ने किया नामांकन, कारखाने में लगी आग
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के नामांकन में शामिल होने मेरठ पहुंचे हैं। यहां वह सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को नामांकन कराने पहुंचे। इसके बाद शुभकामना बैंक्वट हॉल में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। डिप्टी सीएम का रोड शो शास्त्रीनगर से शुरू हुआ जो अंबेडकर चौराहा, कचहरी पर समाप्त होगा।