फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कांस्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम, मेरठ में डबल मर्डर, कैंटर में लगी भीषण आग

Fri, 20 Oct 2023 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Oct 2023 06:21 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बागपत निवासी महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेरठ में जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं खोखा संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live : बागपत निवासी महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेरठ में जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं खोखा संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

लाइव अपडेट

06:18 PM, 20-Oct-2023

मेरठ से तस्करी कर लाए गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेरठ से तस्करी कर लाए गए गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने 17 किलो गांजा बरामद किया। पकड़ा गया गांजा डौला में बेचा जाना था। पुलिस ने तीनों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

डौला गांव में गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी की। जहां से पुलिस ने दानिश निवासी डौला, मोनिस निवासी पिचोकरा और तालीम निवासी जिवाना को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने 17 किलो गांजा बरामद किया, जो मेरठ से तस्करी कर लाया गया था और डौला गांव के तस्कर को सप्लाई करना था। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी का कहना है कि पकड़े गए गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किया गया दानिश निवासी डौला काफी समय से गांजा बेचने का काम कर रहा था। जिसका पिता भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार किए गए तीनों गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
05:12 PM, 20-Oct-2023
प्राची चौधरी के सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान

सहारनपुर में सरसावा के झबीरण गांव में पदक विजेता प्राची चौधरी के सम्मान समारोह में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सांसद प्रदीप चौधरी और विधायक मुकेश चौधरी व अन्य भाजपा नेता पहुंचे।
विज्ञापन
03:47 PM, 20-Oct-2023
हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत

मुजफ्फरनगर के खतौली में दिल्ली-देहरादून हाईवे के बाईपास पर गांव तिगाई के निकट खड़े ट्रक में कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। 

चालक अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी रविंद्र (36) कैंटर लेकर बल्लभगढ़ से ऋषिकेश जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब वह नेशनल हाईवे बाईपास स्थित गांव तिगाई के निकट पहुुंचा तो सड़क पर खड़े एक ट्रक में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान हाईवे का यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। मृतक के भाई महावीर ने पुलिस को तहरीर दी है।
03:00 PM, 20-Oct-2023
यमुना नदी में अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम-सीओ ने मारा छापा, जेसीबी पकड़ी 

सहारनपुर में यमुना नदी में रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर एसडीएम-सीओ ने छापा मारा। इस दौरान माफिया और उनके लोग खुदाई में प्रयोग की जा रही मशीनों व वाहनों को लेकर भाग निकले। मौके से एक जेसीबी व बाइक मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। 
02:01 PM, 20-Oct-2023
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर केमिकल से भरे कैंटर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्थित काशी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह मेरठ से दिल्ली जा रहे केमिकल से भरे एक कैंटर में अचानक भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

कैंटर की रफ्तार तेज होने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद चालक और उसके साथी ने कैंटर की रफ्तार कम कर उसे साइड में खड़ा कर दिया और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, इस दौरान एक्सप्रेस-वे जाम लग गया, जिसे हाईवे की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर खुलवाकर वाहनों को दूसरी लाइन से भेजा। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारण का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
01:41 PM, 20-Oct-2023
किसानों ने खनन ऑफिस का घेराव किया, जमकर हंगामा 

बिजनौर में किसानों ने खनन ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने अधिकारियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके बाद किसान खनन ऑफिस के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। किसानों की मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि परेशान कर उनसे वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 20-Oct-2023

पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, 35 साल पहले हुई थी शादी

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाटव गली में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार देर रात दो बजे की है। बताया गया कि पत्नी रात में सो रही थी, इसी दौरान पति ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं, सुबह को मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

01:34 PM, 20-Oct-2023
मेरठ में खोखा संचालक की गोलियां बरसा कर हत्या

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में खोखा संचालक की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। जागृति विहार में बुलेट सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था।
01:26 PM, 20-Oct-2023

West UP News Live: कांस्टेबल ने उठाया खौफनाक कदम, मेरठ में डबल मर्डर, कैंटर में लगी भीषण आग

कांस्टेबल बेटी ने उन्नाव में फांसी लगाकर जान दी

उन्नाव थाने में तैनात बागपत निवासी महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगने पर परिजन मृतका के शव को लाने के लिए उन्नाव रवाना हो गए हैं।

खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सुरेंद्र धामा की अविवाहित बेटी मीनू धामा (25) 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुई थी। फिलहाल वह उन्नाव के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने में तैनात थी। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed