West UP News Live: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, हादसे में कैंटर चालक की मौत
{"_id":"651d023591906696460bf389","slug":"west-up-news-live-congress-suspended-archana-gautam-from-the-party-conflict-between-two-parties-in-baghpat-2023-10-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, हादसे में कैंटर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 05 Oct 2023 12:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Oct 2023 12:01 AM IST
खास बातें
मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बुखार का कहर जारी है तो मेरठ में डेंगू का डंक लोगों को परेशान कर रहा है। बिग बॉस से मशहूर हुईं कांग्रेस नेता अर्चना गौतम को पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है।
विज्ञापन
अर्चना गौतम।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
12:19 AM, 05-Oct-2023
बाइकों में भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
मेरठ में मवाना के गांव गणेशपुर के निकट तीन बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
साहिल निवासी कायस्थ बढ्ढा किठौर अपने पिता रामपाल के साथ बाइक से गांव देदूपुर आए थे। देदूपुर में रामपाल की बेटी की शादी हुई है। बुधवार को दोनों देदूपुर से कुन्हेड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। मेरठ बिजनौर मार्ग पर गांव गणेशपुर के निकट पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने शाहिद पुत्र शकील निवासी सिवाया दौराला बाइक से आ रहा था। दोनों बाइक की भिड़ंत में तीनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को मेरठ रेफर कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि उनके पीछे आ रहा एक बाइक सवार भी टकरा गया थां, जिसमे मामूली चोट थी और वह बाइक लेकर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बाइकों को थाने ले आई।
12:00 AM, 05-Oct-2023
हादसे में कैंटर चालक की मौत
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में यूपी-15 रेस्टोरेंट के सामने सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
06:40 PM, 04-Oct-2023
आय से अधिक संपत्ति में औषधि अनुसेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन विभाग में तैनात अनुसेवक (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) पर एंटी करप्शन ने शिकंजा कस दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आरोपी कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति होने का हवाला दिया गया है। दस साल के अंतराल की जांच में व्यय आय से 88 फीसदी अधिक मिलने का दावा रिपोर्ट में किया गया है।

06:39 PM, 04-Oct-2023
किरतपुर में तैनात दरोगा निलंबित
बिजनौर के कितरपुर थाने में तैनात दरोगा संजय सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एक महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने पर यह गाज गिरी है।
बुधवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने किरतपुर थाने में तैनात दरोगा संजय सिंह को निलंबित कर दिया। दर्ज रिपोर्ट की विवेचना में कोई कार्रवाई नहीं करने और विवेचना को बिना कारण ही लम्बित रखने का मामला सामने आया था। वहीं एक महिला की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया। लापरवाही बरतने पर संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस पूरे मामले की जांच एएसपी पूर्वी को दी गई है।

06:38 PM, 04-Oct-2023
गोदाम में लगी भीषण आग
मेरठ के बृह्मपुरी में सरस्वती लोग के पास लवकुश मार्केट में कागज के गोदाम में भीषण आग लग गई।
06:36 PM, 04-Oct-2023
मेरठ में युवक-युवती ने ओयो होटल में लगाई फांसी
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ओयो होटल में एक युवक व युवती ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित ओयो होटल में एक युवक व युवती ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:52 PM, 04-Oct-2023
बिजनौर में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
स्योहारा में गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मंगलवार की देर रात्रि क्षेत्र के गांव मलकपुर बूढ़ेरन निवासी मोनी (34) पत्नि सुनील ने पारिवारिक कलेश के चलते घर पर ही जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे निजी चिकित्सक के भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
03:51 PM, 04-Oct-2023
मुजफ्फरनगर के मांडला में तीन लोगों की मौत से पसरा मातम
मुजफ्फरनगर जनपद पुरकाजी क्षेत्र के मांडला गांव में अलग-अलग वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में छपार थाने का होमगार्ड भी है। गांव में गम का माहौल बना हुआ है।
मांडला गांव निवासी रमेश कुमार (55) छपार थाने में होमगार्ड था। बुधवार सुबह उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। गांव के ही पालेराम (60) का बीमारी के चलते निधन हुआ। इसके अलावा भजन लाल (70) की मंगलवार रात जलने से मौत हो गई। भजन लाल ने चारपाई पास मोमबत्ती जलाकर रोशनी की थी, अचानक आग लग गई। घर में कोई दूसरा सदस्य नहीं था। जलने के कारण उसकी मौत हो गई।

11:37 AM, 04-Oct-2023
बड़ौली गांव में सरकारी नाली को लेकर दो पक्षाें में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल
संघर्ष में घायल युवक
- फोटो : Amar Ujala
बागपत जनपद के बडौली गांव में सरकारी नाली को लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट के बाद हुए में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती करते हुए मामला शांत कराया और दो लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
एक पक्ष से निर्भय व दूसरे पक्ष से हरवीर का काफी समय से सरकारी नाली को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। जिसमें एक पक्ष से निर्भय सिंह, ओम सिंह पुत्रगण पुत्र बलजीत सिंह, दीपक, सोनू व दूसरे पक्ष से हरबीर घायल हो गए।
सूचना पर औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दो लोगों को हिरासत में लेते हुए घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है।

11:34 AM, 04-Oct-2023
आभूषणों पर आयात शुक्ल 5 प्रतिशत किया जाए
चेंबर फॉर डेवलेपमेंट एंड प्रोमोशन ऑफ़ एमएसएमई का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिला और सराफा व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा कि आभूषण पर 1% जीएसटी दर की जाए। इस साथ ही आयात शुल्क 15% से घटाकर 5% किया जाए। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद सोने-चांदी के भाव दोगुने से भी अधिक हो चुके हैं। आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि मेरठ में एमएसएमई योजना के अंतर्गत निर्यात प्रोत्साहन सेंटर स्थापित किया जाना आवश्यक है।