West UP News Live: माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव, सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारी उठाएंगे ये कदम
{"_id":"677e171dc7c104835b0cf6ac","slug":"west-up-news-live-change-in-timings-of-secondary-schools-traders-will-take-steps-in-central-market-cas-2025-01-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव, सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारी उठाएंगे ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 08 Jan 2025 11:49 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:49 AM IST
खास बातें
प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीत लहर को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के समय में भी मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) तक बदलाव किया गया है। मेरठ में सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारी अब पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
दोपहर को दिखे सूर्य देव
लाइव अपडेट
11:36 AM, 08-Jan-2025
नाबालिग प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका
अलीगढ़ निवासी युवती परिजनों को बिना बताए नाबालिग प्रेमी के पास मेरठ के दाैराला आ गई। परिजनों ने दौराला पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस दोनों को थाने ले आई। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती की दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर से कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी।
दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों फोन पर बात करने लगे। युवती वर्तमान में गुरुग्राम में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को युवती बिना परिजनों को बताए अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां से प्रेमी उसे लेकर दौराला क्षेत्र के गांव में अपनी बुआ के यहां पहुंच गया। बुआ ने फोन पर युवती के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

प्रतिष्ठानों से दस बच्चों को मुक्त कराया गया
मेरठ के जानीखुर्द में श्रम प्रवर्तन अधिकारी रघुवीर यादव की टीम ने जानी खुर्द में आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान बाल श्रम करते हुए 10 बच्चों को मुक्त कराया गया।
जनहित फाउंडेशन संस्था के समन्वयक अजय कुमार और उसकी टीम ने प्रतिष्ठानों में बाल श्रम कराने की शिकायत श्रम विभाग में की थी। इस शिकायत के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की। इससे लेकर अफरातफरी मची रही। बच्चों को मुक्त कराने के साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों का चालान किया गया।

सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अब दाखिल करेंगे पुर्नविचार याचिका
मेरठ सेंट्रल मार्केट के मामले में आवास एवं विकास परिषद के नोटिस देने के बाद अब व्यापारी सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नविचार याचिका दाखिल करने की तैयारी में हैं। 661/6 के मामले में सभी दुकानदारों के बैनामे के साथ इसे दाखिल किया जाएगा। मंगलवार को भी व्यापारियों ने विधिक सलाह ली और कागज तैयार कराए। माना जा रहा है दो-तीन दिन में याचिका दाखिल की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेबी परदीवाला और आर. महादेवन की खंडपीठ ने 19 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में आदेश सुरक्षित रखते हुए आवास विकास परिषद से 499 भवनों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी, जिसे तैयार करके परिषद ने कोर्ट में दाखिल कर दिया था। खंडपीठ ने अपने आदेश में आवासीय क्षेत्र में भू-उपयोग परिवर्तन कर किए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। शीर्ष अदालत ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 प्लाॅट पर बनी 24 दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश दिए, जिसके बाद से व्यापारियों में बेचैनी है।
शास्त्रीनगर में 1473 ऐसे निर्माण भी अब ध्वस्तीकरण की जद में आ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि मामले में विधिक राय ली गई है और मर्सी अपील के आधार पर बैनामों के साथ पुर्नविचार याचिका दाखिल की जाएगी।

11:18 AM, 08-Jan-2025
West UP News Live: माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव, सेंट्रल मार्केट मामले में व्यापारी उठाएंगे ये कदम
प्रदेश में अत्यधिक ठंड व शीत लहर को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के समय में भी मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) तक बदलाव किया गया है। अब माध्यमिक विद्यालय सुबह दस बजे से खुलेंगे। विद्यालयों का सुबह और शाम मिलाकर एक घंटे का समय कम किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को भेजे निर्देश में कहा है कि मकर संक्रांति पर्व (14 जनवरी) सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे के स्थान पर सुबह दस बजे से चलेंगे। वहीं दोपहर 3:30 बजे की जगह तीन बजे ही छुट्टी हो जाएगी। 15 जनवरी को माध्यमिक विद्यालयों में पहले से छुट्टी घोषित है। जबकि बेसिक के विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक जाड़े की छुट्टियां चल रही हैं।