फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के आसार, ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर BSF जवान की माैत

Fri, 28 Feb 2025 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 28 Feb 2025 11:45 AM IST
खास बातें

मार्च के शुरु होने से पहले ही मौसम रंग बदल रहा है। अगले कुछ दिन में ओलावृष्टि के आसार हैं। मेरठ के दाैराला में ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बीएसएफ के जवान की माैत हो गई।

विज्ञापन
West UP News Live: Chances of hailstorm in western UP, BSF jawan dies after being hit by a tractor trolley
हादसे के बाद माैके पर माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:40 AM, 28-Feb-2025

 गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया बुलेट सवार बीएसएफ का जवान, मौत 

मेरठ के दौराला में सकौती-जीतपुर-नगली मार्ग पर शुक्रवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बुलेट सवार बीएसएफ का जवान आ गया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। 

चित्तौडा थाना खतौली मुजफ्फरनगर निवासी सैंकी पुत्र अनूप बीएसएफ में जवान था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था। सकौती- जीतपुर- नगली मार्ग पर उसकी बुलेट गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई।

जवान ने हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन पहिया हेमलेट के ऊपर चढ़ गया, जिस कारण जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला।
11:28 AM, 28-Feb-2025

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के आसार, ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर BSF जवान की माैत

चौबीस घंटे पहले 31 डिग्री के पास पहुंचा दिन का अधिकतम तापमान बारिश और तेज हवा के साथ धड़ाम हो गया। 8.7 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश 1.6 मिमी दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन वेस्ट यूपी में बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं।

मार्च के शुरु होने से पहले ही मौसम रंग बदल रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। बारिश 1.6 मिमी शाम पांच बजे तक दर्ज की गई। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 117 दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर 124, पल्लवपुरम 110, गंगानगर 103, बेगमपुल 90, दिल्ली रोड 116 दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे तक बूंदाबांदी रहने का अनुमान है। 28 फरवरी को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है। हवा की गति भी सामान्य से ज्यादा रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed