West UP News Live: इंटर डांस स्कूल प्रतियोगिता आज, टोल पर कार सवारों ने की फायरिंग, दो दिन अच्छी बारिश के आसार
{"_id":"66bc331bbe71ee00ee0a684e","slug":"west-up-news-live-chance-to-rain-inter-dance-school-competition-today-car-riders-opened-fire-at-toll-2024-08-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: इंटर डांस स्कूल प्रतियोगिता आज, टोल पर कार सवारों ने की फायरिंग, दो दिन अच्छी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 14 Aug 2024 10:01 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:01 AM IST
खास बातें
उमस और गर्मी के बीच माैसम विशेषज्ञ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल अच्छी बारिश के आसार जता रहे हैं। वहीं अमर उजाला द्वारा आज मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत सीसीएसयू में इंटर डांस स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
इंदौर उज्जैन टोल नाका।
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:56 AM, 14-Aug-2024
इंटर डांस स्कूल प्रतियोगिता में आज दिखेंगे देशभक्ति के रंग
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहर इंटर डांस स्कूल प्रतियोगिता का आयाेजन आज 10 बजे से चाैधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षा गृह में किया जा रहा है। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के डांस ग्रुप प्रभिाग करनें पहुंच रहे हैं।09:56 AM, 14-Aug-2024
बारिश और उमस का दौर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को दिन में मौसम गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 14 और 15 अगस्त को हल्की से माध्यम बारिश के आसार है।
मंगलवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड़ किया गया। मेरठ का एक्यूआई 44 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 51, गंगानगर 46, पल्लवपुरम 35, बेगमपुल 49, दिल्ली रोड 58 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के चलते प्रदूषण कम है। 14 और 15 अगस्त को अच्छी बारिश के आसार है।
मंगलवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड़ किया गया। मेरठ का एक्यूआई 44 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 51, गंगानगर 46, पल्लवपुरम 35, बेगमपुल 49, दिल्ली रोड 58 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के चलते प्रदूषण कम है। 14 और 15 अगस्त को अच्छी बारिश के आसार है।
विज्ञापन
09:53 AM, 14-Aug-2024
दस हजार लोगों को 36 घंटे से नहीं मिला पानी
मेरठ के परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर-4 सी में टयूबवेल का मोटर खराब होने के कारण दस हजार लोगों को 36 घंटे से पानी नहीं मिला है। कॉलोनीवासी हैडपंप से पानी पीने को मजबूर है। आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।सेक्टर 4 सी के सी पाॅकेट में लगभग पंद्रह सौ परिवार रहते हैं। कॉलोनी में लगी पानी की टंकी से सभी घरों में पानी की सप्लाई होती है। सोमवार सुबह टयूबवेल का मोटर खराब होने से सप्लाई बाधित हुई। कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह से काॅलोनी में पानी नहीं आ रहा है। टंकी ऑपरेटर से पूछा तो उसने बताया कि पानी का मोटर खराब हो गया है जिसकी जानकारी नगर निगम में दी गई है। संतोष राय ने बताया कि काॅलोनी बड़ी होने के कारण टयूबवेल में दो मोटर लगे हैं। एक के खराब होने पर दूसरे मोटर से टयूबवेल चलाई जाती है लेकिन अब दोनों ही मोटर खराब हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी मोटर को ठीक नहीं किया गया। जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पानी की आपूर्ति बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। - लव्य सिरोही, कॉलोनी निवासी
टंकी ऑपरेटर की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। टयूबवेल में दो मोटर है दोनों ही खराब है। अब पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। - अजय वर्मा
- काॅलोनी में पानी की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। टंकी की सफाई नहीं होने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। अब मोटर खराब हो जाने से आपूर्ति बाधित हो गई है।-सुनीता गर्ग
36 घंटों से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। घर से काफी दूर जाकर पानी लाना पडता है, निगम अधिकारी भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -अलका गुप्ता
09:52 AM, 14-Aug-2024
हिंदु परिवारों ने दी घर छोड़कर दूसरी जगह जाने की चेतावनी, कार्रवाई की मांग उठाई
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में और कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा में दूसरे समुदाय के शख्स को मकान का सौदा करने व बेचने से हिंदू परिवारों आक्रोश व्याप्त हो गया है। शास्त्री नगर में कई परिवारों ने घरों के बाहर ''''बिकाऊ है'''' के पोस्टर लगाकर शास्त्री नगर छोड़कर जाने की चेतावनी दी है। वहीं, मोरीपाड़ा के लोगों ने भाजपाइयों संग कोतवाली में पहुंचकर इसे गहरी साजिश बताकर जमकर हंगामा किया है। इसके चलते खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी लक्ष्मी शर्मा दो साल पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थीं। हाल ही में लक्ष्मी शर्मा ने अपने एल-टू वाले मकान का सौदा दूसरे समुदाय के व्यक्ति को कर दिया। 35 लाख में मकान बेचने के लिए महिला ने दूसरे समुदाय के पक्ष से बयाना (अग्रिम भुगतान) भी ले लिया। रविवार को दूसरे समुदाय का परिवार मकान देखने पहुंचा तो लोगों ने हंगामा किया था। तब पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कर दिया था। कोई कार्रवाई न होने पर एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ लिया। कई हिंदू परिवारों ने अपने मकानों के बाहर ''''बिकाऊ है'''' के पोस्टर लगा दिए। लोगों ने पोस्टर हटाने के लिए पुलिस का आग्रह भी नहीं माना है।
09:40 AM, 14-Aug-2024
West UP News Live: इंटर डांस स्कूल प्रतियोगिता आज, टोल पर कार सवारों ने की फायरिंग, दो दिन अच्छी बारिश के आसार
मेरठ के मवाना में गांव भैंसा के निकट मेरठ-पौढ़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल पर मंगलवार रात 12:30 बजे पांच कार में सवार होकर आए लगभग 15 लोगों ने टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। एक घंटे पहले एक कार सवार से टोलकर्मियों का टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला व फायरिंग की। इसमें दो टोलकर्मी घायल हुए।
गांव भैंसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल पर मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी सौरभ नौकरी करते हैं। बताया गया है कि देर रात 11:30 बजे सौरभ का एक बुलेरो सवार से टोल टैक्स न देने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो बुलेरो सवार चला गया। देर रात 12:30 बजे पांच कारों में सवार होकर आरोपी टोल पर पहुंचे। आरोपियों ने वहां पहुंचते ही फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में सौरभ सहित दो टोलकर्मी घायल हो गए। अन्य टोल कर्मियों ने भागकर जान बचाई। कार सवार फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सौरभ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में खंगालकर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।