फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बहसूमा में महिला को कैंटर ने कुचला, बिजनौर में हादसे में दो युवकों की मौत

Thu, 22 Feb 2024 07:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Feb 2024 07:20 PM IST
खास बातें

यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। मेरठ बागपत समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। 

विज्ञापन
West UP News Live: Board exams tarts today, weather is clear, read latest news
बिजनौर में हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:13 PM, 22-Feb-2024
महिला पर जानलेवा हमले में जावेद को आठ साल की सजा

बिजनौर में अपर सत्र न्यायाधीश हनी गोयल ने एक महिला पर जानलेवा हमले का करने का दोषी पाते हुए जावेद उर्फ दुग्गी को आठ वर्ष के कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
07:12 PM, 22-Feb-2024
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को 20 साल कैद की सजा

बागपत में शहर की एक कॉलोनी में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी होने पर 20 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
05:43 PM, 22-Feb-2024
बिजनौर में हादसे में दो युवकों की मौत

बिजनौर में नांगल-मंडावली मार्ग पर गांव सैदपुरी के निकट आमने-सामने की दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
02:02 PM, 22-Feb-2024

बिजनौर में बस से गिरकर किशोर की मौत

बिजनौर के अफजलगढ़ जसपुर मार्ग गांव मेघपुर मोड़ के समीप किशोर(17) निजी बस से गिरकर घायल हो गया।जिसे राहगिरो की मदद से उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मृतक किशोर का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
11:59 AM, 22-Feb-2024

टेंट की दुकान में लगी आग,चार लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में फतेहपुर कलां बस स्टैंड पर स्थित एक टेंट की दुकान बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। आग में दुकान में रखें मैट, पाइप, बांस और कपड़ा आदि करीब 4.50 लाख की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने आस पडोसक दुकानदारों के साथ मिलकर पानी ल टैंकर से आग पर काबू पाया। 

मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर गांव अब्दुल्लापुर निवासी जोनी चौहान पुत्र अशोक की चौहान टेंट हाउस के नाम से दुकान है। सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने दुकान से आग की लपटें व धुंआ निकलता देखकर शटर पर लिखे मोबाइल नंबर पर जोनी को सूचना दी। पीड़ित टेंट व्यापारी ने अन्य दुकानदारों की मदद से पानी का टैंकर बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग में पीड़ित के अनुसार 200 मैट जिनकी कीमत करीब 3.50 लाख, 50 हजार रुपये की कीमत का टेंट का कपड़ा और इतनी ही कीमत के पाइप, बांस व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। इंस्पेक्टर योगेश शर्माने बताया, कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
09:50 AM, 22-Feb-2024
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ में शराब पीने के बाद युवक की हत्या को अंजाम दिया गया। अजय पुत्र रामफल का शव दूसरे युवक के मकान पर मिला। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

बहसूमा में महिला को कैंटर ने कुचला, हंगामा
 बहसूमा में मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रधान मांखनगर की पत्नी को कैंटर ने कुचल डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग पर ग्रामीण अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 AM, 22-Feb-2024
आज कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
विद्युत लाइनों के ऊपर आ रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और मरम्मत संबंधी कार्य के चलते बृहस्पतिवार को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सेंट लुक्स उपकेंद्र क्षेत्र के हाईडिल काॅलोनी और साकेत फीडर के ट्यूबवेल काॅलोनी, हाईडिल काॅलोनी, साकेत काॅलोनी और सिविल लाइन फीडर के पांडव नगर, संजय नगर, पीडब्लूडी काॅलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं, मंगलपांडे नगर और जागृति विहार क्षेत्र के अजंता कालोनी, दामोदर काॅलोनी, प्रेमप्रयाग, मोती प्रयाग काॅलोनी, हनी गोल्फ ग्रीन, जनकपुरी, कुटी चौराहा, शेरगढी, बी ब्लॉक, आई ब्लॉक में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरटीओ मेरठ उपसंस्थान क्षेत्र में फाजलपुर फीडर में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र के तेज विहार, सैनिक विहार, लेखराज, नई बस्ती, अंबेडकर धर्मशाला क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा लिसाडी रोड, मजीद नगर, शाहजहां कॉलाेनी सहित अन्य क्षेत्र में दोपहर 12 से दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
08:43 AM, 22-Feb-2024

176 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले
एसएसपी रोहित सजवाण ने बुधवार रात पुलिस लाइन, थानों और पुलिस के अन्य कार्यालयों में तैनात 176 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इनमें से चार सिपाहियों को लाइन से अलग-अलग सीओ के कार्यालय तैनाती की गई है। इसके अलावा पसारा सैल, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, शिकायत प्रकोष्ठ व एसपी ट्रैफिक कार्यालय में भी सिपाही बदले गए हैं। एसपी सिटी कार्यालय में तैनात एक सिपाही को चुनाव सेल में और सरूरपुर में तैनात सिपाही को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया है।

फलावदा थाना से सात सिपाही दूसरे थानों में भेजे गए हैं। इसके अलावा नौचंदी, सिविल लाइन, पल्लवपुरम, जानी, महिला थाने से भी सिपाहियों को इधर-उधर किया गया है। एंटी रोमियो सेल, परिवार परामर्श केंद्र, महिला सेल व अपराध शाखा के सिपाही दूसरे सेल में भेजे गए हैं। डीसीआरबी, पासपोर्ट सैल, आईजीआरएस, जन सूचना अधिकार, प्रधान लिपिक कार्यालय व आंकिक शाखा में भी सिपाहियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। 

08:42 AM, 22-Feb-2024
वेस्ट यूपी में तीन दिन से बदला हुआ मौसम का मिजाज बुधवार की सुबह भी दिखाई दिया। सुबह के समय मौसम में नमी ज्यादा होने के कारण धुंध दिखाई दी। धूप देर से निकली तो धुंध हटती चली गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगे मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढोतरी होगी।

वेस्ट यूपी में मौसम दो तीन दिन से बदला हुआ था। पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदला और वेस्ट यूपी में ही कहीं कहीं बूंदाबांदी होने से मौसम बदला हुआ है। बुधवार को भी शहर से लेकर देहात तक धुंध का असर सुबह के समय दिखाई दी। दिन में धूप निकलने के बाद मौसम बदला और फिर से गर्म दिखाई दिया। दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। तीन दिन से दिन का तापमान स्थिर है, जबकि रात का तापमान 1.1 डिग्री गिरा है।

बुधवार को मेरठ का एयर क्वािलटी 148 दर्ज किया गया। जबकि शहर में जयभीमनगर 144, गंगानगर 148, पल्लवपुरम 152, बेगमपुल 185, दिल्ली रोड 195 दर्ज किय गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि मौसम में नमी के चलते सुबह के समय धुंध का असर दिखा। हवा और धूप के निकलने से मौसम साफ रहा, आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने के आसार है और दिन के तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढोतरी हो रही है। जबकि रात का तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
08:25 AM, 22-Feb-2024

West UP News Live: बहसूमा में महिला को कैंटर ने कुचला, बिजनौर में हादसे में दो युवकों की मौत

आज से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए रोडवेज की परीक्षा स्पेशल बसें चलेगी। परीक्षार्थियों को जिले के सभी कस्बों से सुबह 5:30 बजे बसें मिलेंगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने भी बोर्ड परीक्षा स्पेशल बसें चलाने की कार्य योजना बनाई है। इन बसों पर आगे शीशे पर परीक्षा स्पेशल का बोर्ड लगा होगा। सिटी बसों के अलावा रोडवेज की बसें जिले के सभी कस्बों से चलेगी। रात्रि दस बजे तक बसें उपलब्ध रहेगी।

मेरठ में लोहिया नगर डिपो के एआरएम विपिन सक्सेना ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए महानगर में भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। मेरठ डिपो के केंद्र प्रभारी संचालन सतपाल सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल बसें चलेगी। देहात के गांव खेडा, रार्धना, भमौरी से भी सुबह परीक्षार्थियों को बसें मिलेगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed