{"_id":"6af4cdd375d70243c203f5a7","slug":"winds-of-20-km-per-hour-shivering-increased-trouble-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-151247-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 20 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, सिहरन ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 20 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, सिहरन ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में अब धीरे-धीरे ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। हवा में बढ़ी सिहरन से सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़ा निकाल लिए हैं।
सुबह बिना जैकेट, स्वेटर के लोग घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इन दिनों जिले का मौसम रोजाना बदल रहा है। बुधवार सुबह आसमान में हल्के बादल दिखे, सुबह आठ बजे के बाद आसमान से बादल छंट गए।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान स्थिर है, लेकिन हवा की चाल में रोजाना बदलाव दिख रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थीं। बुधवार को 20 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं। हवा में नमी होने से ठंड का एहसास होने लगा है। तेज हवा से दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है।
इन दिनों ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। सुबह टहलने वाले लोग देर से घरों से निकल रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। चाय की दुकानों पर सुबह-शाम भीड़ होने लगी है।