West UP News Live: सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, अपहरण कर हत्या करने में तीन को आजीवन कारावास
{"_id":"65dd51bd7871ab349e0da4fe","slug":"west-up-news-live-blower-explodes-in-factory-in-meerut-two-employees-reported-dead-2024-02-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, अपहरण कर हत्या करने में तीन को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 27 Feb 2024 07:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 27 Feb 2024 07:55 PM IST
खास बातें
मेरठ के मवाना में फिटकरी गांव के नजदीक एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से हादसा हो गया। हादसे में दो कर्मचारियों की र्मात हुई है जबकि तीन घायल हो गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
बिजनौर प्रदर्शन करते भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:47 PM, 27-Feb-2024
किशोर की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव में किशोर की हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-9 के पीठासीन अधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता रेणू शर्मा और सहदेव सिंह ने बताया कि साेरम गांव में नौ सितंबर 2013 को अंकुर (17) को पड़ोसी अजीत ताश खेलने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद अंकुर घर नहीं लौटा। इधर-उधर तलाश के बाद अंकुर के पिता वीरसैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकुर का शव बरामद किया, उसकी धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अजीत समेत दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-9 के पीठासीन अधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने की। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए गए। दोषी अजीत को आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। दूसरे आरोपी के नाबालिग होने पर उसकी पत्रावली अलग कर दी गई थी, जिसे पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।
दंगे के दौरान तंत्र-मंत्र बताई थी वजह
अंकुर की हत्या दंगे के दौरान हुई थी। पहले तंत्र-मंत्र वजह बताई गई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद यह भी शोर मचा था कि दंगे में हत्या हुई है। लेकिन पुलिस जांच में दंगे के दौरान हत्या का मामला साबित नहीं हो सका था।

07:08 PM, 27-Feb-2024
अपहरण कर हत्या करने में तीन को आजीवन कारावास की सजा
बिजनौर में अपर सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद शुक्ला ने फिरौती के लिए 13 वर्षीय वासु का अपहरण कर उसकी हत्या करने में आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक बच्चे के ममेरे भाई राजकुमार व उसके दो साथियों राहुल, लोकेश को आजीवन कारावास एवं तीन लाख 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से तीन लाख रुपये बच्चे के पिता सुनील कुमार को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे।
शासकीय अधिवक्ता मुकेश चौहान के अनुसार गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार ने थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय बेटा वासु एएन इंटरनेशनल स्कूल नूरपुर रोड बिजनौर में कक्षा सात में पढ़ता है। 14 जुलाई 2016 को रोजाना की तरह सुबह रिक्शा में स्कूल गया था। जब स्कूल की दोपहर में दो बजे छुट्टी के बाद रिक्शा से घर आ रहा था तो वह घर नहीं पहुंचा। उसने शक किया कि उसके बच्चे को रिक्शा चालक महबूब ने किसी परिचित व्यक्ति के साथ गायब कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब महबूब से पूछताछ की तो उसने बताया कि वासु को उसके रिश्तेदार बताने वाला एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर लिवाकर ले गया है। पुलिस विवेचना में पाया गया कि सुनील के भांजे राजकुमार निवासी गांव मोहंडिया ने फिरौती के लिए अपने ममेरे भाई वासु का अपहरण किया। तब 10 लाख की फिरौती मांगी। मांग पूरी न होने पर राजकुमार ने राहुल, लोकेश एक अन्य के साथ मिलकर वासु की हत्या कर दी और उसका शव छुपा दिया। राजकुमार की निशानदेही पर 27 अगस्त 2016 को बाकपुर के जंगल से बच्चे का कंकाल बरामद किया गया। कोर्ट ने इस मामले में पाया कि राजकुमार, राहुल, लोकेश ने वासु का अपहरण फिरौती के लिए संयुक्त रूप से किया और उसकी हत्या कर दी। अदालत में इस मामले में राजकुमार, राहुल, लोकेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

02:25 PM, 27-Feb-2024
बिजनौर के हल्दौर में मंगलवार को गांव कड़ापुर बिजलीघर के सामने भाकियू चढूनी के आह्वान पर तीन गांवों के गन्ना सेंटर परिवर्तन कराएं जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर गन्ने से लदे वाहन को पुलिस ने रोका।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाकियू चढूनी के पुत्र युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी आदि कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम, डीसीओ व सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को अपने बीच बैठा लिया।
आक्रोशित किसानों ने कहा कि किसान भूखमरी के कगार पर खड़ा हुआ है। बच्चों की पढ़ाई व उनकी शादी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
08:35 AM, 27-Feb-2024
मेरठ के मवाना में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की सूचना है। यहां फिटकरी गांव में एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से जोरदाज धमाका हुआ। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं कर्मचारियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
08:26 AM, 27-Feb-2024
West UP News Live: सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, अपहरण कर हत्या करने में तीन को आजीवन कारावास
देवबंद कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाबा गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौका पाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार की देर रात्रि पुलिस मकबरा रजवाहे की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो लोग बाइक पर आते दिखाई दिए, उन्हें रुकने का इशारा किया तो दूर से पुलिस को देख दोनों बाइक को मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक स्लिप होकर गिर गई। पुलिस के करीब आने पर उन्होंने फायर किया। जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा फरार हो गया।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश दुगचाडा गांव निवासी युवराज उर्फ गोलू है, जो बाबा गैंग का सदस्य है। उसके विरुद्ध 12 से अधिक अपराधिक मामले पंजीकृत हैं। जबकि वह 13 फरवरी को उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी शोएब को गोली मारने के मामले में नामजद था और फरार चल रहा था। बताया कि पूछताछ के आधार पर फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।