फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनौर में गन्ना मिल की चेन में गिरकर किसान की मौत, होली पर अधिकतर ट्रेनें फुल

Thu, 07 Mar 2024 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Mar 2024 06:08 PM IST
खास बातें

एडीएम प्रशासन अमित कुमार को अपर आयुक्त बनाया गया है। अपर आयुक्त बलराम सिंह को एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Amit Kumar becomes Additional Commissioner in Meerut, most trains full on Holi
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार करते यात्री

लाइव अपडेट

06:01 PM, 07-Mar-2024
युवक की हत्या के मुजरिम को आजीवन कठोर कारावास की सजा

शामली के कैराना में युवक की गोली मारकर हत्या करने व शव को छिपाने के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एससी एसटी) रेशमा चौधरी ने मुजरिम गुलफाम निवासी कांधला को आजीवन कठोर कारावास व 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
03:00 PM, 07-Mar-2024

शामली में नाले मे मिला ग्रामीण का शव

 शामली जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ है। मृतक के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
 गांव बहावड़ी निवासी रोहताश(55) दो दिन पहले निकट के गांव लांक में अपने परिचित के यहां गया था। वहां से वह बुधवार को घर के लिए चला था, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह परिजनों ने तलाश शुरु की।
 
तलाश के दौरान ग्रामीण का शव  लांक- बहावड़ी के बीच नाले में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र बंटी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल उसकी जेब से मिला है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि रात को नाले में गिरने से ग्रामीण की मौत हुई है।
विज्ञापन
09:52 AM, 07-Mar-2024
किसान की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के चांदपुर की चीनी मिल में किसान गन्ना तुलवाने गए किसान की गन्ने के साथ-साथ चेन (केन कैरियर) में गिरकर मौत हो गयी। किसान तुकमान ऊर्फ बबलू निवासी करनपुर गामड़ी की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। सैकड़ो की तादात में ग्रामीण चीनी मिल में हंगामा कर रहे हैं।
09:16 AM, 07-Mar-2024

होली पर सभी ट्रेनें फुल, सीट के लिए रहेगी मारामारी

जिन लोगों ने होली पर घर आने के लिए ट्रेनों में पहले से टिकट आरक्षित नहीं कराया, उन्हें अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। होली के मद्देनजर मेरठ से होकर गुजरने वाली सभी मुख्य ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। मार्च के अंत तक टिकट नहीं है। ऐसे में तत्काल टिकट का ही सहारा है। यदि रेलवे ने मेरठ से होकर गुजरने वाली कोई होली स्पेशल ट्रेन चला दी तो यह यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी।

इस बार 24 को होली और 25 मार्च को दुल्हेंडी का पर्व मनाया जाएगा। होली के आसपास की तारीखों में मेरठ से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में अप और डाउन दोनों की ओर से आरक्षित टिकट नहीं हैं। मुंबई के लोकमान्य टर्मिनल से हरिद्वार के बीच चलने वाली एसी स्पेशल एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 95 तक पहुंच गई है। 21 मार्च को आरएसी भी 111, 25 मार्च को आरएसी 84 तक है। मुंबई से अमृतसर के बीच चलने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में भी स्लीपर में वेटिंग 159 तक पहुंच गई है।

थर्ड एसी में भी प्रतीक्षा सूची 138 पर चल रही है। हरिद्वार से बांद्रा तक चलने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस में भी वेटिंग 58 और आरएसी 67 तक पहुंच गई है। कोच्चुवेली में वेटिंग लिस्ट 97 और आरएसी 75 तक चल रही है। योगनगरी ऋषिकेश से अहमदाबाद एक्सप्रेस में भी होली पर्व पर सीटों के लिए मारामारी रहेगी। इस महत्वपूर्ण ट्रेन में 20 मार्च को वेटिंग लिस्ट 170 तक पहुंच गई है।

मेरठ से प्रयागराज तक चलने वाली नौचंदी और संगम एक्सप्रेस में भी होली पर टिकट नहीं है। संगम में 23 मार्च को स्लीपर में 117, 24 मार्च को आरएसी में 19 और थर्ड एसी में आरएसी 39 तक चल रही है। हालांकि होली के बाद की तारीखों इन दोनों ट्रेनों में टिकट फिलहाल मिल जाएंगे। इनके अलावा इंदौर- चंडीगढ़, इंदौर- अमृरसर, उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भी होली पर्व के आसपास की तारीखों में सीट नहीं है।

 

09:13 AM, 07-Mar-2024

West UP News Live: बिजनौर में गन्ना मिल की चेन में गिरकर किसान की मौत, होली पर अधिकतर ट्रेनें फुल

एडीएम प्रशासन अमित कुमार को अपर आयुक्त बनाया गया है। अपर आयुक्त बलराम सिंह को एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलराम सिंह एक महीने पहले एडीएम एलए गौतमबुद्धनगर थे, उन्हें अपर आयुक्त मेरठ बनाया गया था। आचार संहिता लगने से पहले एडीएम प्रशासन अमित कुमार का तबादला होना था। अब मेरठ में ही उन्हें नियुक्ति मिल गई। दोनों के तबादले बुधवार को शासन ने किए हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed