फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में दो मकानों में 2.70 लाख की चोरी, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, मेरठ में मकान गिरा

Thu, 19 Sep 2024 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Sep 2024 10:49 AM IST
खास बातें

सहारनपुर जनपद के बेहट कस्बे के मोहल्ला खालसा में चोरों ने बुधवार की रात दो मकानों से 70 हजार की नकदी समेत 2.70 लाख कीमत के जेवर बदमाश लेकर फरार हो गए। पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: 2.70 lakh stolen from two houses in Saharanpur, encounter in Muzaffarnagar, house collapses
मेरठ में मकान धराशायी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:45 AM, 19-Sep-2024

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दो बदमाशाें को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस की अपराध की वारदात कर फरार चल रहे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने के कारण घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा व बाइक बरामद की है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
10:45 AM, 19-Sep-2024

बेहट में दो मकानों में 2.70 लाख की चोरी 

सहारनपुर जनपद के बेहट कस्बे के मोहल्ला खालसा में चोरों ने बुधवार की रात दो मकानों से 70 हजार की नकदी समेत 2.70 लाख कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर रही है। 

बुधवार की रात चोर मोहल्ला खालसा निवासी रामपाल उर्फ पाता पुत्र नोरतू राम के घर में घुसे। रामपाल की पत्नी अनिता ने बताया कि उसका पति हिमाचल में काम करता है। वह अपने मैन गेट का ताला लगाकर अपने चार बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी।

रात किसी समय चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे और दूसरे कमरे में रखी अलमारी, संदूक व अनाज की टंकी में रखे करीब दो लाख की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात व 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोर अनिता के जेठ महेंद्र के घर में घुसे। चोरों ने महेंद्र के बेटे अमित के कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर अमित की मां बाला जाग गई और चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

उसके शोर मचाने पर मोहलवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शोर सुनकर अनिता भी अपने जेठ के घर पहुंची। वहां से वापस लौटने पर उसने घर मे कमरों में सामान बिखरा पड़ा देखा। इसके बाद पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
04:44 PM, 18-Sep-2024

West UP News Live: सहारनपुर में दो मकानों में 2.70 लाख की चोरी, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, मेरठ में मकान गिरा

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात के कारण मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर में गुरुवार तड़के एक मकान गिर गया। हादसे में परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed