फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shidhari, Darna, and Jarol won volleyball matches.

Mandi News: शिधारी, दारणा और जरोल ने जीते वॉलीबाल मुकाबले

Sat, 19 Sep 2026 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Shidhari, Darna, and Jarol won volleyball matches.
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल शैटाधार की वादियां इन दिनों केवल देव जयकारों से ही नहीं, बल्कि युवाओं के बुलंद हौसलों से भी गूंज रही हैं। समुद्र तल से करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित हो रही वॉलीबाल प्रतियोगिता युवाओं के लिए प्रेरणा का नया केंद्र बन गई है। देवभूमि की इस पावन धारा पर जेन जी (आज की युवा पीढ़ी) ने खेलों के जरिए नशे के खिलाफ एक विशेष और असरदार मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सराज और आसपास के क्षेत्रों से 30 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत कड़े और रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।
विज्ञापन

शिधारी और थाचाधार बॉयज के बीच हुए मुकाबले में शिधारी टीम विजेता रही। वहीं, लंबाथाच और दारणा के मुकाबले में दारणा टीम ने जीत हासिल की। थाची और जरोल के बीच हुए मैच में जरोल ने बाजी मारी। शुभ ब्रदर्स और इंग्लैंड वैली के मुकाबले में शुभ ब्रदर्स विजेता रही। बीसीथाच और एरोल वारियर्स के मैच में बीसीथाच ने जीत दर्ज की। इसी तरह गुणास और डीडर के बीच हुए मुकाबले में गुणास विजेता रही। जेडीएम और मतलोड़ा सिक्स सेरी के मुकाबले में जेडीएम ने जीत हासिल की। थाटा और घाट के बीच खेले गए मैच में घाट टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ क्लब चेत के अध्यक्ष पवन कुमार, पुष्प राज, दीपक, रेशम और मोहन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना और उन्हें नशे की गर्त से दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed