फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Last chance for admission at ITI Gangath until the 22nd.

Kangra News: आईटीआई गंगथ में दाखिले का अंतिम मौका 22 तक

Sat, 19 Sep 2026 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Last chance for admission at ITI Gangath until the 22nd.
गंगथ (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गंगथ में ड्रेस मेकिंग, कॉस्मेटोलॉजी और वेल्डर ट्रेड में दाखिले के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर तक संस्थान पहुंचकर प्रवेश पा सकते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में अनुदेशकों के अभाव में ये तीनों ट्रेड बंद पड़े थे। अब तकनीकी शिक्षा निदेशालय की ओर से नए अनुदेशकों की नियुक्ति किए जाने के बाद इन्हें दोबारा सुचारु कर दिया गया है। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सभी मूल शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित शुल्क के साथ संस्थान में उपस्थित होकर स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। संस्थान प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed