फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News: बागपत में सोने के चार पैकेट के साथ दो युवक पकड़े, भाकियू का मेरठ सिटी स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2023 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Sep 2023 05:33 PM IST
खास बातें

मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि आज से कचहरी में न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चलेगा। वहीं गणेश चतुर्थी पर आज शहर में भव्य आयोजन होंगे।गजानन आज घर घर विराजेंगे। पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News: lawyers will work  now smoothly in the courts, Ganeshotsav starts today
किसानों का धरना - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:30 PM, 19-Sep-2023
टांडा मिश्री गांव में हुई घटना, थोड़ी ही दूरी पर थे दोनों के मकान

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में थाना क्षेत्र के गांव टांडा मिश्री में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। प्राथमिक जांच में आया है कि दोनों की मौत जहरीले पदार्थ के कारण हुई है। किसी के भी परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
03:48 PM, 19-Sep-2023

मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिटी स्टेशन पर दिया धरना

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन लखनऊ पंचायत से लोटते समय जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने सिटी रेलवे स्टेशन पर ही धरना दे। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ विंग गौरव टिकैत भी धरने पर उन सभी के बीच बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी स्थानीय मांग एवम रेलवे प्रशासन द्वारा उचित वयस्था न किया जाने पर रोष जताया। जिससे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्टेशन पर बाबा टिकैत भाकियू जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। तुरंत रेलवे अधिकारी, जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेद जताते हुए आगे से ऐसा न होने का आश्वाशन दिया। सूचना पर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। तुरंत मौके पर अपर मजिस्ट्रेट चतुर्थ हामिद एवम जिला गन्ना अधिकारी डॉ दुष्यंत मौके पर पहुंचे।

उनके पहुंचने से पहले जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी व गौरव टिकैत ने धरने को संबोधित किया। उसके उपरांत जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने गौरव टिकैत के निर्देश पर जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की जिसमे जिलाधिकारी ने तीन दिन का समय मांगा उचित एवम ठोस कार्यवाही मिल प्रबंधन के विरुद्ध करने का।
विज्ञापन
03:47 PM, 19-Sep-2023

बागपत के खेकड़ा में सोने के चार पैकेट के साथ दो युवक पकड़े

खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोने के चार पैकेट के साथ कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। मौके पर युवक सोने के पैकेटों के बिल नही दिखा सके। पुलिस युवकों से सोने के बारे में पूछताछ करने में जुटी हैं। 

कोतवाली पुलिस सोमवार की रात दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बागपत की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकवा कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर कार से सोने के चार छोटे पैकेट बरामद हुए। बिल मांगने पर कार सवार युवक पुलिस को मौके पर सोने के पैकेटों के बिल नही दिखा सके। इसके बाद पुलिस सोने के पैकेटों को कब्जे में लेकर कार सहित दोनो युवकों को कोतवाली ले आई।

कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि सोने के पैकेटो के साथ हिरासत में लिए गए सहारनपुर निवासी राकेश और उसके दोस्त से सोने के बारे में पूछताछ की जा रही है। आयकर विभाग की टीम को बुलवाकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। पकड़े गए युवक राकेश ने पूछताछ में बताया कि वह डिलीवरी बॉय है। वह सहारनपुर से चार दुकानदारों का सोना दिल्ली डिलीवरी करने के लिए जा रहा था।
08:27 AM, 19-Sep-2023
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर आज शहर में भव्य आयोजन होंगे। 40 से अधिक स्थानों पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। गणेश जी का जन्म भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। उस समय सोमवार का दिन, स्वाति नक्षत्र, सिंह लग्न और अभिजित मुहूर्त था। गणेशजी के जन्म के समय सभी शुभग्रह कुंडली में पंचग्रही योग बनाए हुए थे।

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्टोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस वर्ष तो गणेश चतुर्थी कई मायनों में खास है। अकेले चतुर्थी ही शुभ नहीं है, बल्कि 19 सितंबर से 28 सितंबर के बीच 7 दिन अच्छे योग बन रहे हैं। ऋषि पंचमी, सूर्य षष्ठी, महालक्ष्मी व्रत, राधाष्टमी, चंद्र नवमी, पद्मा एकादशी, प्रदोष इन सात दिनों में आप सिर्फ गणपति की पूजा के अलावा कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। वाहन और घर खरीदने के लिए भी यह समय शुभ है।
08:21 AM, 19-Sep-2023
सीसीएसयू। - फोटो : amar ujala

सीसीएसयू पर प्रवेश प्रक्रिया में दोतरफा नियम अपनाने का आरोप
चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर स्ववितपोषित महाविद्यालय संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप लगाया कि विवि में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में दोतरफा नियमों से स्ववितपोषित कॉलेज शोषण का शिकार हो रहे हैं।

संघ अध्यक्ष नितिन यादव एडवोकेट ने कैंपस में प्रवेश पंजीकरण खोलने और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में प्रवेश नहीं खोलने पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 50 हजार से ज्यादा सीट खाली हैं। इसके बावजूद विवि प्रशासन को कैंपस की सीट भरने की जल्दी है। विवि के नियम समान नहीं होने से सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में बड़ी संख्या में सीट रिक्त रह जाती हैं। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया सरल नहीं बनाने और एकतरफा नियमों लागू करने से व्यवस्था खराब होने की बात कही है।

संघ के महासचिव डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि विवि प्रवेश प्रक्रिया के लिए एकतरफा नियम बनता है, जिसमें स्ववितपोषित संस्थानों को नजरअंदाज किया जाता है। विवि को स्ववितपोषित संस्थानों को साथ लेकर चलना चाहिए।

08:21 AM, 19-Sep-2023
टाउनशिप - फोटो : google

सत्रह साल बाद मेरठ में नई टाउनशिप के लिए मेडा को 503 करोड़ की मंजूरी से जनप्रतिनिधियों में भी उल्लास है। मेडा अब लैंड बैंक भी तैयार कर सकेगा। इसके साथ ही मेरठ के विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री से मिलकर शहर की जरूरतों और समस्याओं से अवगत कराया था। न्यू टाउनशिप, इनर रिंग रोड के लिए विशेष तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया था। यह न्यू टाउनशिप, न्यू मेरठ के तौर पर विकसित होगी। डा. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि शताब्दीनगर और जागृति विहार एक्सटेंशन में किसानों के मामले से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। जल्द ही इसका भी निस्तारण कराया जाएगा, ताकि इन योजनाओं में विकास कार्य फिर से पटरी पर आ सकें। राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शहर को 503 करोड़ रुपए की सौगात मिली है, जिससे मेडा न्यू टाउनशिप विकसित करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार का फोकस मेरठ पर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद अब दिल्ली जाना आसान हो गया है। वहीं मेरठ-गढ़, मेरठ-हापुड़, मेरठ-बिजनौर आदि हाइवे का भी चौड़ीकरण हो रहा है। देश की पहली रैपिड रेल भी मेरठ में चलेगी। इसके अलावा गंगा एक्सप्रसेव का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके बनने के बाद मेरठ से प्रयागराज छह घंटे में लोग पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:10 AM, 19-Sep-2023

West UP News: बागपत में सोने के चार पैकेट के साथ दो युवक पकड़े, भाकियू का मेरठ सिटी स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन

मेरठ में गढ़ रोड स्थित अजंता कॉलोनी निवासी मेरठ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर दयाल शर्मा के निधन के चलते सोमवार को अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया। वकीलों ने रामेश्वर दयाल को श्रद्धांजलि दी। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि आज से कचहरी में न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चलेगा। वहीं मेरठ बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनुज तोमर एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार गोयल ने निजी कारणों से अपने पद से त्याग पत्र दे दिया।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed