संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के पदक विजेता विजेता खिल
Link Copied
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के खिलाड़ियों ने 15 पदक अपने नाम किए। जूडो प्रतियोगिता में कॉलेज की दिव्या ठाकुर और पायल भारद्वाज ने स्वर्ण पदक जीते। प्रियंका वालिया, सृजल, हीना और देवांश डोगरा ने रजत पदक हासिल किए। तनिषा, विशाल और सक्षम ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन स्पर्धा में अर्पण ने कांस्य पदक हासिल किया। पिकलबॉल प्रतियोगिता में शुभम ने रजत पदक जीता, जबकि शुभम और विशाल की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वंशिका ने एक में रजत पदक व वंशिका और कृतिका की जोड़ी ने युगल में रजत पदक हासिल किया। बॉक्स क्रिकेट में कॉलेज की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. सुनील तोमर और डॉ. रंजीत कौर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. विवेक शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों को उपलब्धि के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।