मेरठ में मोदी Live: पीएम बोले-पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, अब योगी जी की सरकार अपराधियों से जेल-जेल खेलती है
{"_id":"61d1334f5ad7d62c7e21cf32","slug":"pm-modi-meerut-visit-live-pm-modi-in-meerut-will-blow-the-election","type":"live","status":"publish","title_hn":"मेरठ में मोदी Live: पीएम बोले-पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, अब योगी जी की सरकार अपराधियों से जेल-जेल खेलती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 02 Jan 2022 02:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:45 PM IST
खास बातें
PM Modi in UP Meerut Live Updates News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ को 700 करोड़ की लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय की सौगात दी। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इससे पहले, पीएम ने यहां औघड़दानी की आराधना करने के बाद शहीदों को नमन किया। इसके बाद वह सलावा के लिए रवाना हुए। यहां पीएम ने खेल विश्वविद्यालय की नींव रखने से पहले खिलाड़ियों से संवाद किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी मेरठ में लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:41 PM, 02-Jan-2022
पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे।
03:28 PM, 02-Jan-2022
पूर्व जिला पंचायत सदस्य को घर पर किया पुलिस ने नजरबंद, दी थी आत्मदाह की चेतावनी
मोदीपुरम की मेरठ वन कॉलोनी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुसेड़ी और उनके पति योगेंद्र कुसेड़ी को घर पर ही पल्लवपुरम पुलिस ने नजर बंद कर दिया। सुनीता कुसेड़ी का जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसका समझौता दो दिन पहले भाजपा विधायक जितेंद्र सतवई ने करा दिया था। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था लेकिन पुलिस ने फिर भी पति-पत्नी को घर पर ही नजर बंद कर दिया।
विज्ञापन
03:23 PM, 02-Jan-2022
पीएम मोदी के चित्र के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
शहीद स्मारक पर लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राज्यपाल चौधरी का कहना है कि जब तक शहीद स्मारक से प्रधानमंत्री का चित्र नहीं हट जाएगा तब तक वह यही धरना देते रहेंगे। राजपाल सिंह ने शहीद स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र लगाए जाने को शहीदों का अपमान बताया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शहीदों का अपमान ने करने की भी चेतावनी दी।
03:21 PM, 02-Jan-2022
पीएम जनता के पैसे का कर रहे हैं दुरुपयोग : राज्यपाल चौधरी
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राज्यपाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सलावा में खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम के नाम पर भाजपा की रैली कर रहे हैं। जिसमें जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्री राशन डीलर और सरकारी कर्मचारियों को दबाव देकर भीड़ बुलाई गई है।
जिलाध्यक्ष ने यह बात रविवार को जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित गठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सभी दलों के जिलाध्यक्ष और जिम्मेदार पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताया जाएगा।
03:13 PM, 02-Jan-2022
मेजर ध्यान चंद जी की भी कर्मस्थली रहा मेरठ : पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ, देश की महान संतान, मेजर ध्यान चंद जी की भी कर्मस्थली रहा है। कुछ महीने पहले केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम दद्दा के नाम पर किया था। आज मेरठ की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यान चंद जी को समर्पित की जा रही है।
मेरठ और आसपास के इस क्षेत्र ने स्वतंत्र भारत को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्ररक्षा के लिए सीमा पर बलिदान हों या फिर खेल के मैदान में राष्ट्र के लिए सम्मान, राष्ट्रभक्ति की अलख को इस क्षेत्र ने प्रज्जवलित रखा है।
मेरठ और आसपास के इस क्षेत्र ने स्वतंत्र भारत को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्ररक्षा के लिए सीमा पर बलिदान हों या फिर खेल के मैदान में राष्ट्र के लिए सम्मान, राष्ट्रभक्ति की अलख को इस क्षेत्र ने प्रज्जवलित रखा है।
02:55 PM, 02-Jan-2022
उधर हाथ लंबा करोगे तो योगी और इधर हाथ लंबा करोगे तो दिल्ली में मैं हूं : पीएम
पीएम मोदी ने शहर के रेवड़ी गज्जक, आभूषण, कपड़े, खेल के सामान, हथकरघा उद्योग का भी जिक्र किया। कहा कि अब दिल्ली की दूरी एक घंटे की रह गई है। अब गंगा एक्सप्रेस का जो काम होगा वह भी मेरठ से शुरू होगा। मेरठ देश का पहला ऐसा शहर होगा जहां मेट्रो और रैपिड रेल एकसाथ दौड़ेगी। आईटी पार्क का भी लोकापर्ण हो चुका है। यहीं डबल स्पीड, डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य है कि विकास हो। कहा कि उधर हाथ लंबा करोगे तो योगी और इधर हाथ लंबा करोगे तो दिल्ली में मैं हूं। विकास की गति को आगे बढ़ाना है, तो नए जोश के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने युवाओं को खेल विश्विद्यालय के शिलान्यास की बधाई देकर अपने शब्दों को विराम दिया। अंत में पीएम मोदी ने जनता से 'वंदे मातरम' के नारे भी लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:49 PM, 02-Jan-2022
योगी सरकार में गन्ने का शत प्रतिशत बकाया भुगतान हुआ: पीएम मोदी
कहा जो पहले सत्ता में थे उन्होंने गन्ना का रुपया तिनका तिनका मिलता था। योगी सरकार में गन्ने का बकाया भुगतान जितना हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ। चीनी मिले कौड़ियों के भाव बेची जाती थीं। उन्होंने जनता से हामी भरवाई कि चीनी मिले बंद हुई या नहीं भ्रष्टाचार हुआ या नहीं। अब चीनी मिले खोली जाती हैं। अब यूपी एथनॉल के उत्पादन में भी अव्वल बन रहा है। 12 हजार करोड़ रुपये का एथनॉल अकेले यूपी से खरीदा गया है।
02:42 PM, 02-Jan-2022
हमारी सरकार ने अपने खिलाड़ियों को चार शस्त्र दिए हैं: पीएम
खिलाड़ियों की सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने अपने खिलाड़ियों को चार शस्त्र दिए हैं। संसाधन, ट्रेनिंग की आधुनिक सुविधा, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, चयन में परदर्शिता। पीएम मोदी ने कहा कि देश में खेलों के लिए जरूरी है कि हमारे युवाओं में खेलों को लेकर विश्वास पैदा हो, खेल को अपना प्रॉफ़ेशन बनाने का हौसला बढ़े। यही मेरा संकल्प भी है, और सपना भी।02:41 PM, 02-Jan-2022
दातर खेलों के प्रति बेरुखी बढ़ती गई: पीएम
गांव में कोई खुद को खिलाड़ी बताता था कि लोग कहते थे कि खेलते हो वह तो ठीक है लेकिन काम क्या करते हो। ज्यादातर खेलों के प्रति बेरुखी बढ़ती गई। दुनिया की हॉकी प्राकृतिक मैदान से भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार का खेल, और पारदर्शिता का तो नामो निशान नहीं। ये हर खेल का हाल है। देश के युवाओं का जो अभिन्न टेलेंट था वह बंदिशों में जकड़ा हुआ था। 2014 में खिलाड़ियों के टेलेंट को उन बंदिशों से निकालने का काम किया।
02:40 PM, 02-Jan-2022
जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि युवा नए भारत का कर्णधार भी है, विस्तार भी है। हमारे यहां कहा जाता है जिस पथ पर महान जन महान विभूतियां चलें वही हमारा पथ है। लेकिन अब हिंदुस्तान बदल चुका है। अब हम 21वीं सदी में हैं और 21वीं सदी के नए भारत में सबसे बड़ा दायित्व हमारे युवाओं के पास है। इसलिए अब मंत्र बदल गया है। 21वीं सदी का तो मंत्र है जिस मार्ग पर युवा चल गए वही मार्ग देश का मार्ग है। जिधर युवाओं के कदम बढ़ जाएं, मंजिल अपने आप कदम चूमने लगती है। नए भारत का आधार भी है, युवा नए भारत का विस्तार भी है। युवा नए भारत का नियंता भी है और युवा नए भारत का नेतृत्वकर्ता भी है। हमारे यहां के युवाओं के पास प्राचीनता की विरासत भी है आधुनिकता का बोध भी है। जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा। जिधर भारत चलेगा उधर अब दुनिया चलने वाली है।