Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The government was cornered over paper leaks and the safety of girls, and ministers were sharply questioned

Rishikesh News: दून भवानी में आयोजित छात्र संसद में विपक्ष ने मंत्रियों को घेरा

Fri, 06 Nov 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 06 Nov 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
The government was cornered over paper leaks and the safety of girls, and ministers were sharply questioned
दून भवानी में आयोजित छात्र संसद में विपक्ष ने मंत्रियों को घेरा
विज्ञापन

जौलीग्रांट। दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, रानीपोखरी में आयोजित युवा संसद में छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था का जीवंत प्रदर्शन किया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी छात्र सांसदों ने शिक्षा मंत्री से पेपर लीक के लगातार सामने आ रहे मामलों पर सवाल पूछे। इस पर छात्र शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं और सरकार इस दिशा में प्रयासरत है। युवा संसद में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। विपक्षी सांसदों ने सवाल किया कि बेटियां देश में खुद को सुरक्षित क्यों महसूस नहीं कर पा रही हैं और घर से बाहर निकलने में डर क्यों महसूस करती हैं। विद्यालय के निदेशक बीपी उनियाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर अपनी समझ और जागरूकता का परिचय दिया। वहीं, प्रधानाचार्या पुष्पा उनियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।। इस अवसर पर सह निदेशक साकेत उनियाल, देव बडोनी, सारिका डोगरा, पूजा पुंडीर और मामराज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed