Meerut News Live: बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, साधु बनकर आए युवक ने महिला से ठगे 20 हजार रुपये
{"_id":"6451e86a74bfd5356f073697","slug":"meerut-news-public-holiday-on-may-11-tomorrow-the-sangam-will-run-one-hour-20-minutes-late-2023-05-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, साधु बनकर आए युवक ने महिला से ठगे 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 03 May 2023 10:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 May 2023 10:15 PM IST
खास बातें
मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान वाले दिन 11 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं संगम एक्सप्रेस कल एक घंटा 20 मिनट की देरी से चलेगी। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:59 PM, 03-May-2023
साधु बनकर आए युवक ने महिला से ठगे 20 हजार रुपये
मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार दोपहर को साधु बनकर आए एक युवक ने महिला से 20 हजार रुपये ठग लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, आरोपी पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र की राम नगर गली नंबर-2 निवासी अंकित पुत्र महावीर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह आरवीसी सेंटर में कार्यरत है। बुधवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। सुबह के समय घर पर पीड़ित की पत्नी पूजा मौजूद थी। लगभग 12 बजे एक युवक साधु के भेष में घर पर भिक्षा मांगने के लिए आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने साधु को दस रुपये दे दिए थे। आरोप है कि आरोपी ने पैसे लेने के बाद उसकी पत्नी के मुंह पर पाउडर डाल दिया। जिससे उसकी पत्नी की आंखों में मिर्ची लग गई। वहीं कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी महिला की अंगूठी व घर में रखे लगभग बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी घटना मकान के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, आरोपी का फोटो भी सीसीटीवी में आ गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने कुछ देर बाद फोन कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

08:37 PM, 03-May-2023
सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दो पर केस
बिजनौर में फेसबुक पर चुनाव के संबंध में पोस्ट किए जाने को लेकर शहर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। निवर्तमान चेयर पर्सन रुखसाना परवीन के पति शमशाद अंसारी ने इन दोनों लोगों के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के मकसद से पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है।
निवर्तमान चेयर पर्सन और रालोद के उम्मीदवार रुखसाना परवीन के पति शमशाद अंसारी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि मोहल्ला चहशीरी के रहने वाले जावेद राइन पुत्र फरीद अहमद ने उनके विरुद्ध फर्जी पोस्ट बनाकर अपनी फेसबुक आईडी से वायरल की है जिससे प्रार्थी की पत्नी रालोद प्रत्याशी के चुनाव में नुकसान हो रहा है। आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने की मकसद से प्रार्थी का फोटो लगाकर फर्जी पोस्ट की गई है आरोप है कि इस पोस्ट के संबंध में बातचीत करने पर आरोपी ने गाली गलौज भी की और चुनाव खराब करने की धमकी दी। वहीं, शमशाद अंसारी की ओर से इसी तरह के मामले में एक दूसरा मुकदमा फैजान मलिक निवासी झलरा के खिलाफ दर्ज कराया गया है। जिस में भी फेसबुक आईडी पर फर्जी पोस्ट करने का आरोप है। फर्जी वीडियो बनाकर गलत तरीके से पोस्ट कर चुनाव में नुकसान करने का आरोप लगाया गया है।

06:17 PM, 03-May-2023
बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, महसूस हुई फरवरी जैसी ठंड
बिजनौर जिले में तीन दिन से रुक-रुककर झमाझम बारिश पड़ रही है। जिलेभर में तीन दिन में 114.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मई के तीन दिनों में हुई बारिश ने पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। बारिश पड़ने के बाद लोगों को फरवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।

04:39 PM, 03-May-2023
मतदान से पहले मिठाई-साड़ी बांटते पकड़े गए प्रत्याशी, मुकदमा दर्ज
निकाय चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए मिठाई का डिब्बा, सूट और साड़ी बांटने वाले सदस्य पद के दो प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मिठाई, साड़ी व सूट बांटने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से सामान बरामद किया गया है।
बुढ़ाना के निकाय चुनाव में कई प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने व अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को देर रात के समय वार्ड नंबर पांच के आम आदमी पार्टी के सदस्य पद के प्रत्याशी इमरान के पक्ष में झाडू व मिठाई का डिब्बा बांटने का वीडियो वायरल हुआ। वहीं, बुधवार को दोपहर के समय वार्ड नंबर चार के सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश शर्मा की ओर से चार समर्थकों के साथ मिठाई का डिब्बा, साड़ी व सूट बांटने की सूचना पुलिस को मिली। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने मौके से अंकुर, ऋषभ, प्रवीण व डब्बू को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने मिठाई के डिब्बे, सूट व साड़ी बरामद की। पुलिस ने चारों युवकों सहित निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश शर्मा के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया।03:55 PM, 03-May-2023
रालोद का समरसता अभियान 19 से
रालोद ने निकाय चुनाव के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का भी प्लान तैयार कर लिया है। रालोद पश्चिम उप्र में 19 मई से तीन जून तक हर जिले के गांव में समरसता अभियान चलाएगा। इसमें आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
अभियान की शुरूआत बागपत से पार्टी मुखिया जयंत चौधरी करेंगे। रालोद के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। किसी एक स्थान पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगे। इनके निदान के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगे। रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने कहा कि मौजूदा सरकार में आपसी भाईचारे को नुकसान हुआ है। इसलिए रालोद अब सर्वसमाज को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगा। किसानों और युवाओं की भी समस्याएं हैं।

03:54 PM, 03-May-2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को करेंगे जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को मेरठ में जनसभा करेंगे। जिमखाना मैदान में दोपहर 12 बजे उनकी जनसभा रखी गई है। मंगलवार को अधिकारियों ने भी जिमखाना मैदान का निरीक्षण किया। पांच मई को योगी पहले मेरठ में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर में भी जनसभाएं करेंगे।
मुख्यमंत्री के मेरठ आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। सभा में 10 हजार लोगों को बुलाने के लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की भी मेरठ में जनसभा होगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी आ सकते हैं। भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। मेरठ में सभी जनप्रतिनिधि मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के चुनाव में जुट गए हैं।
पार्टी इस बार मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद तीनों सीटों पर भाजपा के मेयर के लिए रणनीति बना रही है।मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंगलवार को पुलिस के अधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा की रणनीति बनाई।

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान अब हापुड़ में
मेरठ छावनी में ग्रास फार्म रोड पर संचालित केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान अब हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे संबंधित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। अब अपर मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर शीघ्र ही संस्थान का स्थानांतरण कराने के निर्देश दिए हैं।
छावनी क्षेत्र में 1987 से संचालित संस्थान लीज ली गई जमीन पर बना है। जमीन की लीज खत्म हो चुकी है। इसके बाद से संस्थान के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही थी। संस्थान के लिए मध्यप्रदेश के साथ-साथ यूपी के अलीगढ़ में भी भूमि देखी गई थी। अलीगढ़ में 250 एकड़ भूमि का प्रस्ताव भी तैयार करके शासन को भेजा गया था। बाद में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए पहले सरधना क्षेत्र में भूमि तलाश कराई। यहां भूमि की व्यवस्था नहीं हो पाने पर उन्होंने हापुड़ के बाबूगढ छावनी में उपलब्ध कृषि के लिए 502 एकड़ भूमि में से केंद्रीय गोवंश अनुसंधान के लिए 150 एकड़ भूमि दिए जाने का प्रस्ताव शासन को दिया। इसमें 112 एकड़ भूमि ब्लॉक नंबर 14 और 38 एकड़ भूमि ब्लॉक नंबर पांच में उपलब्ध है। इस पर शासन ने संस्थान के लिए निशुल्क भूमि दे दी है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने कमिश्नर को शीघ्र संस्थान के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
संस्थान में गायों की नस्लों पर होता है शोध कार्य
केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान छावनी में ग्रास फार्म रोड पर 32.5 एकड भूमि पर संचालित है। संस्थान में गायों की नस्लों पर शोध कार्य किया जाता है। संस्थान से 53 नस्ल की गायों का टीका भी किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। जिले और आसपास के कई गावां को संस्थान ने गोद लिया हैं। 28 गावों में संस्थान काम कर चुका है।
विकसित होगा संस्थान, शीर्ष संस्थानों में होगी गिनती
हापुड़ में भूमि मिलना बड़ी उपलब्धि है। अब केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान बाबूगढ़ में एनडीआरआई करनाल की तर्ज पर विकसित होगा। इसे देश के शीर्ष संस्थानों में गिना जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार है। भविष्य में संस्थान का लाभ पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान आसानी से ले पाएंगे। -डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री

10:18 AM, 03-May-2023
फर्जी नियुक्ति मामला, पुलिस जांच में होगा खुलासा, किसने की जालसाजी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ के जाली हस्ताक्षर कर नर्सों के फर्जी 29 नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में मंगलवार को सीएमओ ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच करेगी। इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि जालसाजी किसने की। हालांकि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
पुलिस पड़ताल करेगी कि जिन 29 महिला और पुरुषों के नाम सूची में हैं, उनसे पैसा तो नहीं लिया गया है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि इस संबंध में क्राइम ब्रांच की टीम को भी जानकारी दी गई है। साथ ही सिविल लाइंस थाने में एफआईआर के लिए तहरीर दी गई है। साथ ही लोगों से अपील है कि किसी के झांसे में न आएं। उन्हें सोमवार को व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से पता चला था कि उनके जाली हस्ताक्षर कर स्टाफ नर्स सिस्टर ग्रेड-2 महिला व पुरुष 2022-23 के नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लिखे पत्र पर 29 लोगों की सूची है। इनमें सभी के नाम, पिता का नाम, उनकी जाति और नियुक्ति वाले सात लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। जाति में आठ ओबीसी, 13 सामान्य वर्ग और आठ के सामने एससी लिखा है। इनमें 26 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। यह पत्र एक अप्रैल 2023 का है। लिखा है कि कुल 90 अभ्यर्थी हैं। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर समय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
10:18 AM, 03-May-2023
कोरोना के 15 नए संक्रमित मिले
कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में मंगलवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले। इनमें एक पशु चिकित्सक और छह साल का बालक भी शामिल है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 66 हो गई है। इनमें से छह अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 60 होम आइसोलेशन में हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज जयभीमनगर, माछरा, मवाना, पुलिस लाइंस, दौराला, हस्तिनापुर, मकबरा डिग्गी, साबुन गोदाम और सरूरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है, मगर कोई गंभीर नहीं है। सबको सामान्य खांसी, जुकाम और बुखार है। मंगलवार को 684 लोगों की जांच की गई है। जांचे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

एक घंटे 20 मिनट की देरी से चलेगी संगम
उत्तर रेलवे के मेरठ नगर-खुर्जा खंड में पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लेने के कारण मेरठ से चलकर प्रयागराज आने वाली संगम एक्सप्रेस (14164) गुरुवार को एक घंटे 20 मिनट की देरी से चलेगी। इसी ब्लॉक के कारण गुरुवार व शुक्रवार को दो इंटरसिटी ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है। इसमें खुर्जा-मेरठ इंटरसिटी (04279) और मेरठ सिटी-खुर्जा इंटरसिटी (04282) शामिल हैं।