West UP News Live: मेरठ में दो हत्याएं, थाने में निराश्रित गोंवशों को जमा करने का एलान, पढ़ें ताजा खबरें
{"_id":"65bc804ea3f1a4473a01b6c5","slug":"meerut-news-live-youth-murdered-in-meerut-and-read-latest-news-of-west-up-2024-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ में दो हत्याएं, थाने में निराश्रित गोंवशों को जमा करने का एलान, पढ़ें ताजा खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 02 Feb 2024 06:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:15 PM IST
खास बातें
West UP News Live : मेरठ में शराब पीने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
बागपत में नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:09 PM, 02-Feb-2024
सेक्टर अधिकारी बनाए गए दरोगा को किया निलंबित
बिजनौर में एसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना बढ़ापुर में तैनात दरोगा मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि दरोगा मनोज कुमार की ड्यूटी सेक्टर अधिकारी के रूप में लगी थी। लेकिन मनोज कुमार क्षेत्र में भ्रमणशील न रहकर अपने आवास पर ही मौजूद रहे। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का भी मामला सामने आया था। सीओ नगीना की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने निलंबित कर दिया है।

06:05 PM, 02-Feb-2024
सिंघावली अहीर थाने में निराश्रित गोंवशों को जमा करने का एलान
बागपत के बिनौली में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गावड़ी के राजेश पायलट पब्लिक हाईस्कूल में हुई किसानों की महापंचायत में भाकियू पदाधिकारियों ने निराश्रित गोंवशों का जल्द समाधान न होने पर क्षेत्र के निराश्रित गाेंवशों को सिंघावली अहीर थाने में जमा करने का एलान किया गया। कहा कि किसानों के हकों व समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सरकार से आरपार की लड़ाई भी लड़ेंगे।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग की अवैध छापामारी, आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल का नुकसान, नलकूपों पर जबरदस्ती मीटर लगाना, गन्ना मूल्य कम वृद्धि गन्ना भुगतान, देहात में सड़कों की बदहाली व पुलिस प्रशासन द्वारा बिना वजह लोगों को परेशान करना अब सहन नहीं किया जाएगा। किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संगठित होकर अनुशासन में रहकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें। यूनियन उनके साथ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग के अधिकारियों व मिल अधिकारियों को सुधर जाने की नसीहत दी। जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी और आवारा गोवंश को इकट्ठा कर सिंघावली अहीर थाने में जमा कर देने की चेतावनी दी है। पंचायत में यूनियन के पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

04:44 PM, 02-Feb-2024
पांच साल के भतीजे की हत्या के दोषी चाचा को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर के भौराकलां गांव में अमरूद दिलाने के बहाने पांच साल के भतीजे की ईंटों से कुचलकर हत्या के मामले में दोषी चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने फैसला सुनाया।

02:16 PM, 02-Feb-2024
अंतिम संस्कार के दौरान गंगा में डूबा युवक
यूपी के बिजनौर जनपद में एक दुखद घटना हो गई। नांगलसोती गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने के दौरान एक युवक डूब गया। युवक के नदी में डूबने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी है।
02:16 PM, 02-Feb-2024
किन्नरों ने थाने में नग्न होकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में किन्नरों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक पक्ष खतौली थाने पहुंच गया। इस दौरान किन्नरों ने थाने में काफी देर तक प्रदर्शन किया। वहीं, आसपास के लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
02:14 PM, 02-Feb-2024
मेरठ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी को मार डाला
मेरठ जनपद के शास्त्री नगर एल. ब्लॉक में महिला डिपल अरोड़ा की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 02-Feb-2024
मुजफ्फरनगर में प्रतिबंधित दवाइयों के पांच सौदागर पकड़े
मुजफ्फरनगर में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी कर प्रतिबंधित दवाइयोंं की सप्लाई और बिक्री करने के पांच आरोपी पकड़े हैं। आरोपियों से 22 लाख रुपये नगद, दो कार और करीब पांच लाख रुपये की दवाइयां बरामद हुई हैं।
01:53 PM, 02-Feb-2024
बागपत में नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों का धरना शुरू
बागपत में रटौल नगर पंचायत पर सभासदों नें अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों का आरोप है कि उन्हें किसी बोर्ड बैठक में नहीं बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि रटौल का विकास नहीं विनाश हो रहा है।
11:06 AM, 02-Feb-2024
बिजनौर में लगा लंबा जाम
बिजनौर में कोतवाली देहात मार्ग पर विनायक कॉलेज के निकट एक एक किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात्रि एक ट्रक फंसने के कारण जाम लग गया है। विनायक कॉलेज के निकट भारी कीचड़ फैला हुआ है। जाम के कारण नहटौर मार्ग भी बंद हो गया है। नहटौर मार्ग पर भी जाम लग गया है। वाहन चालक आसपास के गांव से होकर अपने वाहन निकालकर ले जा रहे हैं। इस संबंध में कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने बताया कि बान का पुल कल तक चालू कर दिया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया।

10:51 AM, 02-Feb-2024
West UP News Live: मेरठ में दो हत्याएं, थाने में निराश्रित गोंवशों को जमा करने का एलान, पढ़ें ताजा खबरें
शराब पीने के विवाद में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या
मेरठ में टीपीनगर के बेरीपुरा में एक युवक की बृहस्पतिवार रात ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का कारण शराब के नशे में विवाद बताया जा रहा है।