फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: महिला की बेरहमी से हत्या, छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, पढ़ें ताजा खबरें

Sat, 09 Dec 2023 01:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Dec 2023 01:07 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मेरठ में एक महिला की हत्या करके लाश को हापुड़ रोड पर फेंक दिया गया। मृतक महिला के गले और चेहरे पर नोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: Woman murdered in Meerut and read all updates of West UP
मृतक महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:02 PM, 09-Dec-2023
राघवेंद्र कुमार मिश्र संभालेंगे एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी

2005 कैडर के पीपीएस अधिकारी राघवेंद्र कुमार मिश्रा अब मेरठ जिले में एसपी यातायात पद की कमान संभालेंगे। वह बस्ती जिले के रहने वाले हैं। अभी तक वह वाराणसी में यूपीपीसीएल में तैनात थे। जिले में अभी तक एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का तबादला गोरखपुर हो गया है। जिले के ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाना राघवेंद्र कुमार मिश्र के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा।
12:56 PM, 09-Dec-2023
आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

बिजनौर में नांगलसोती के गांव सराय आलम में आबादी में मगरमच्छ पहुंच गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बामुश्किल मगरमच्छ को पकड़ा। 
विज्ञापन
12:54 PM, 09-Dec-2023
ई-रिक्शा लूट कर चालक की हत्या, शव जंगल में फेंका 

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट कर चालक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
12:51 PM, 09-Dec-2023
मंडावली के सेंट मैरी कॉलेज में छात्रा की मौत

बिजनौर सेंट मैरी इंटर कॉलेज मंडावली की कक्षा चार की छात्रा की विद्यालय में अचानक मौत हो गई। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी शमीम अहमद की 12 वर्षीय पुत्री शिप्रा मंडावली के सेंट मैरी इंटर कॉलेज में कक्षा चार की छात्रा थी।
12:51 PM, 09-Dec-2023
सरकारी एंबुलेंस व बाइक की भिड़ंत, एक की मौत

बिजनौर के स्योहारा में मुरादाबाद रोड स्थित गांव गैड़ाजुड़ से आगे सरकारी एंबुलेंस से एक मोटरसाइकिल सवार टकरा गया, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुरादाबाद रोड को जाम करने का प्रयास किया।
10:07 AM, 09-Dec-2023
सहारनपुर में बड़ा हादसा, डंपर ने सवारियों को कुचला, दो की मौत

सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खनन से भरे डंपर ने नागल में बस स्टैंड पर खड़ी सवारियों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग धरने पर बैठ गए हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:35 AM, 09-Dec-2023
बागपत और मुजफ्फरनगर के एएसपी बदले

बागपत के एएसपी मनीष मिश्र का तबादला हो गया है। अब बागपत के नए एएसपी संजय कुमार होंगे। उन्हें गोंडा से बागपत भेजा गया है। उधर, मुजफ्फरनगर के एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव का भी तबादला हो गया है। उन्हें रामपुर भेजा गया है।
09:21 AM, 09-Dec-2023

West UP News Live: महिला की बेरहमी से हत्या, छात्रा की स्कूल में अचानक मौत, पढ़ें ताजा खबरें

मेरठ में महिला की हत्या, लाश हापुड़ रोड पर फेंकी

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव हापुड़ रोड पर फेंक दिया गया। लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed