Meerut News Live: राली चौहान में छह मौतों से मातम, अंतिम संस्कार की तैयारी, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दुख
{"_id":"64b371709a3e359a0d0d1aa6","slug":"meerut-news-live-weeds-due-to-six-deaths-in-rali-chauhan-officials-on-the-spot-read-latest-news-2023-07-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: राली चौहान में छह मौतों से मातम, अंतिम संस्कार की तैयारी, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 16 Jul 2023 05:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:20 PM IST
खास बातें
मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में हुए हादसे में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। रात भर अधिकारी ग्रामीणों को समझाते रहे सुबह 13 घंटे बाद जाम खोला गया। पढ़ें हादसे का ताजा अपडेट -
विज्ञापन
kanwar accident
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:40 PM, 16-Jul-2023
प्रारंभिक जांच में प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ने बिजली अधिकारियों को दी क्लीन चिट
चैत्रा वी ने पत्रकारवार्ता में कहा की राली चौहान में हुए हादसे की प्रारंभिक जांच में क्षेत्र के जेई और अन्य अधिकारियों की कोई गलती नही है। गांव में रोस्टर के अनुसार शाम साढ़े पांच से लेकर साढ़े छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित थी, उसके बाद आपूर्ति चालू कर दी गयी। गांव में किसी ने भी शटडाउन नहीं मांगा, कांवड़ संबंधी कोई जानकारी नही दी गयी। जिस कारण आपूर्ति चालू रही।हादसे को लेकर उन्होंने कहा कि विभाग की 11 केवी की लाइन अपने जगह के मानकों के हिसाब से 5.8 मीटर थी, जबकि कांवड़ की ऊंचाई 6 मीटर से अधिक थी। कांवड़ मानकों से अधिक ऊंची थी, जबकि पहले ही कांवड़ की ऊंचाई के मानक तय किये गए थे। उन्होंने हादसे को लेकर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को एक एक लाख का मुआवजा विभाग की ओर से दिए जाने की बात कही। साथ ही 11 केवी की लाइन को लेकर हुए हंगामे पर एक जांच टीम भी बनाई।
05:49 PM, 16-Jul-2023
सीएम योगी ने घटना पर लिया संज्ञान
kanwar Accident
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
05:45 PM, 16-Jul-2023
ग्रामीणों ने डीएम को बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया
गांव में शव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीएम को बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना पर डीएम दीपक मीणा राली चौहान पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शवों को उठाया और अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले।02:51 PM, 16-Jul-2023
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने की दुर्घटना में यात्रियों की मौत अत्यंत दुखद समाचार है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार, सरकारी कुप्रबंधन को इसका कारण स्वीकारते हुए प्रायश्चित स्वरूप हर एक मृतक के परिजनों को एक सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए।02:49 PM, 16-Jul-2023
गांव में पहुंचे छह शव, मची चीत्कार
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव राली चौहान पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर आंख नम हो गई। सफेद कफन में लिपटे बेटों के शव देख परिजनों का कलेजा मुहं को आ रहा था।01:04 PM, 16-Jul-2023
sp
- फोटो : Amar Ujala
कुछ ही देर में सभी शव पोस्टमार्टम हाउस से गांव के लिए रवाना
राली चौहान गांव हादसे में सभी थछह मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ। कुछ ही देर में शव एंबुलेंस से गांव लेकर पुलिस पहुंचेगी। पुलिस सुरक्षा में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित चार थानेदार एंबुलेंस को के साथ गांव तक जाएंगे। पोस्टमार्टम हाउस पर राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा । सांसद राजेंद्र अग्रवाल कैट विधायक अमित अग्रवाल सपा विधायक अतुल प्रधान ,पूर्व विधायक हरपाल सैनी, भाजपा नेता लोकेश प्रजापति सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी तमाम सामाजिक संगठन मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 16-Jul-2023
छह कांवड़ियों की मौत की खबर सुनकर नेता व जनप्रतिनिधि भी गांव में पहुंचे। सपा नेता अतुल प्रधान और भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी मोर्चरी पहुंचकर जानकारी ली और परिजनों से बातचीत की।
12:15 PM, 16-Jul-2023
पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई
मेरठ के राली चौहान में कांवड़ियों की मौत पर राली चौहान विधायक हरपाल सैनी पहुंचे, पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में छह मौतों के बाद से हाहाकार मचा हुआ है। मृतकों के परिवारों में रो रोकर महिलाएं बेसुध हो रही हैं।10:01 AM, 16-Jul-2023
दर्दनाक हादसे का मंजर जिसने भी देखा वहीं सहम गया
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव में शनिवार रात को दर्दनाक हादसे का मंजर जिसने भी देखा वहीं सहम गया। जल चढ़ाकर घर लौट रहे डाक कांवड़ियों की ट्रैक्टर -ट्राली 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और चाचा-भतीजा शामिल हैं। सभी मृतक राली चाैहान के रहने वाले हैं। बुरी तरह से झुलसे 10 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं देर रात को ही घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने रोड पर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की। कांवड़ियों का कहना था कि बिजली आपूर्ति बंद नहीं किए जाने से हादसा हुआ। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छह कांवड़ियों की मौत की पुष्टि करते हुए हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रेटियल जांच बैठा दी है।09:00 AM, 16-Jul-2023
Meerut News Live: राली चौहान में छह मौतों से मातम, अंतिम संस्कार की तैयारी, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जताया दुख
मेरठ के भावनपुर में हुए कांवड़ हादसे का कारण क्या रहा इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय समीति का गठन किया गया है। वहीं आज मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। एकसाथ छह मौतों से जहां गांव में कोहराम मचा है वहीं तकरीबन 10 कांवड़िये अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे की जांच के लिए मजिस्ट्रेटियल जांच बैठा दी गई है।
13 घंटे बाद ग्रामीणों ने खोला जाम
छह कांवड़ियों की मौत के बाद राली चौहान में मातम पसरा है। हाईटेंशन लाइन टूटने से कांवड़ियों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। तकरीबन 13 घंटे बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला।
13 घंटे बाद ग्रामीणों ने खोला जाम
छह कांवड़ियों की मौत के बाद राली चौहान में मातम पसरा है। हाईटेंशन लाइन टूटने से कांवड़ियों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। तकरीबन 13 घंटे बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला।