Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM inaugurated an e-bus depot built at a cost of 9 crore

Yamuna Nagar News: सीएम ने 9 करोड़ से बने ई-बस डिपो का किया लोकार्पण

Mon, 16 Nov 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated an e-bus depot built at a cost of 9 crore
जगाधरी अड्डे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को इलेक्ट्रॉनिक बस का मॉडल भेंट करते अधिकारी। डीआईपीआरओ - फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जगाधरी में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह डिपो यमुनानगर के विकास में नया अध्याय जोड़ने के साथ प्रदेश में हरित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में जगाधरी से पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में ग्रीन ट्रांसपोर्ट की शुरुआत की गई थी। डिपो में आधुनिक बस कार्यशाला, एक साथ छह बसों को चार्ज करने की क्षमता वाले छह चार्जिंग स्टेशन, आधुनिक वाशिंग स्टेशन और सुसज्जित प्रशासनिक भवन बनाया गया है। सरकार प्रदेश में हर 50 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 10 बड़े शहरों में 155 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। इस वर्ष के अंत तक इनकी संख्या बढ़ाकर 375 की जाएगी। बजट में सभी जिला मुख्यालयों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत 10 शहरों में बस डिपो बनाए जा रहे हैं। गत 28 मई को पानीपत डिपो का उद्घाटन किया गया था, जबकि जगाधरी दूसरा डिपो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत यमुनानगर समेत सात शहरों के लिए 450 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हुई हैं। इनमें 50 बसें यमुनानगर को मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसों से धुआं और शोर नहीं होगा। इससे वायु प्रदूषण घटेगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed