फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: नदी की उफनती धारा में फंसी बस, साढ़े चार घंटे बंद रहेंगी रेलवे की पीआरएस सेवाएं

Sat, 22 Jul 2023 11:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jul 2023 11:24 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : कोटावाली नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से कोटावाली नदी रपटे के बीच एक रोडवेज बस फंस गई, जिससे हड़कं मचा हुआ है। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Water level of Kotwali river increased, roadways bus got stuck, read latest news of West UP
कोटावाली नदी रपटे पर फंसी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:22 PM, 22-Jul-2023

साढ़े चार घंटे बंद रहेंगी रेलवे की पीआरएस सेवाएं

रेलवे के गतिशील डेटाबेस सर्वर में कार्य के कारण दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं शनिवार आधी रात से साढ़े चार घंटे बंद रहेंगी। इस कारण आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग व ईडीआर सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। उत्तर रेलवे की ओर से यह सेवा शनिवार की आधी रात 11.45 बजे से रविवार की तड़के 4.15 बजे तक लगभग बंद रहने की सूचना जारी की गई है।

 

04:28 PM, 22-Jul-2023
धार्मिक स्थल का ताला तोड़कर चोरी

शामली जनपद के झिंझाना में कस्बे के धार्मिक स्थल मोहनजोहड पर बीती रात्रि में चोरों ने मोहन सरोवर गुरुकुल के दो कमरों के ताले तोड़कर नकदी, दो चांदी की मूर्ति एवं बर्तन चोरी किए। वहीं मंदिर के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ व थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच की। घटना से कस्बे वासियों में रोष खुलासे की मांग की।
      
शनिवार को कस्बे के धार्मिक स्थल मोहनजोहड पर स्थित मोहन सरोवर गुरुकुल में चोरों द्वारा दो कमरों के ताले तोड़कर ग्यारह हजार की नकदी एवं दो चांदी की मूर्ति लक्ष्मी गणेश, दो भिगोने, चार बाल्टी बर्तन चोरी कर लिए। सूचना पर एडिशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ कैराना अमरदीप मौर्य, थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। मोहनजोहड पर स्थित मोहन सरोवर गुरुकुल के आचार्य भीष्म ने बताया कि गुरुकुल की छुट्टी चल रही है, बच्चे अपने घर गये हुए हैं। शुक्रवार को गुरुकुल में दो बच्चे आये थे, जिनको देर रात अपने घर ले गये थे। शनिवार की सुबह यहां पर लोग घूमने आये थे जिनके द्वारा फोन पर सूचना दी कि कमरों के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचे तो कमेटी के लोगों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आलाधिकारी मौके पर मामले की जांच के लिए पहुंचे। कमेटी के लोगों द्वारा मामले की तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
04:23 PM, 22-Jul-2023
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया हंगामा

बड़ौत में विद्युत कटौती को लेकर शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित अर्जुन पुरम कॉलोनी के लोगों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में नगर वासियों ने अधिशासी अभियंता प्रथम का घेराव कर समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

शनिवार को काफी संख्या में नगर वासी अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और अधिशासी अभियंता प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल का घेराव किया। उन्होंने कहा कि गर्मी होते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। जब वह विभागीय कर्मचारी को फोन करते हैं तो वह फोन तक नहीं उठाते।  इतना ही नहीं, शहर में जगह-जगह लाइन जर्जर होने के कारण स्पार्किंग होती रहती है, जिससे वहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बिजली विभाग को कई बार शिकायत की, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी में पिछले दस दिनों से दिन के समय छह से सात और रात के समय मात्र तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति होती है। इस संबंध में कई बार अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप को भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही। बाद में हंगामा बढ़ता देख अधिशासी अभियंता ने लोगों को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
03:52 PM, 22-Jul-2023
घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत

सहारनपुर के बड़गांव में कस्बे में शुक्रवार की देर शाम एक महिला को सांप ने डस लिया। बंध लगाने के बाद परिजन उसे नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना ले गए, जहां उसे देसी दवाई पिलाई गई। हालत खराब होती देख फिर निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बा निवासी हरदयाल सिंह की (55) वर्षीय पत्नी सुरेंद्री देवी रात में घर में नीचे जमीन पर सो रही थीं। देर रात करीब आठ बजे कमरे में आए सांप ने महिला की अंगुली में डस लिया। सांप के डसने से महिला की आंख खुल गई। सांप को आंखों के सामने से जाता देख उसकी चीख निकल गई। परिजन जाग गए और सुरेंद्री देवी को पहले नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना लेकर पहुंचे, जहां उसे देसी दवाई पिलाई गई। वहीं, हालत खराब होती देख फिर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में महिला ने दम तोड़ा दिया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
03:22 PM, 22-Jul-2023
खेत से बाढ़ का पानी निकालने को लेकर फायरिंग, दो घायल

मेरठ के हस्तिनापुर में थाना क्षेत्र के गांव भागोपुर में खेत में भरे बाढ़ के पानी को निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। वहीं, एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।
03:09 PM, 22-Jul-2023
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश, उफान पर बरसाती नदियां

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद शनिवार की सुबह शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी बरसाती नदियों में पानी आ गया। दोपहर के समय जलस्तर बढ़ने से नदियां पूरे उफान आ गईं। शाकंभरी देवी में खोल (नदी) में पानी आने पर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए श्रद्धालुओं को बाबा भूरादेव मंदिर से वापस करना शुरू कर दिया। माइक से अनाउंसमेंट कर पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को नदी की तरफ जाने से मना करते रहे हैं। उधर, सिद्ध पीठ में दर्शनों के लिए पहले से गए हुए श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। इसके अलावा बरसाती नदियों में पानी के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांव का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। बेहट-शाकंभरी देवी व बेहट-बिहारीगढ़ रूट भी बंद रहने से बसों का संचालन बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:33 AM, 22-Jul-2023
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में सुबह 11 बजे डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा 223000 क्यूसेक प्रति सेकंड है। माना जा रहा है कि शाम तक यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो जाएगी।
10:20 AM, 22-Jul-2023
बिजनौर के नूरपुर में शुक्रवार की रात साढ़े बारह बजे नूरपुर टाउन प्रथम की बीसीबी में अचानक आग लगने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। वहीं, सुबह होते ही उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर धावा बोल दिया। विद्युत अधिकारियों के मुताबिक, धामपुर चौक पर पोल पर लगी डिस फटने से यह हादसा हुआ। बिजली आपूर्ति बंद होने से नगर की पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। विद्युत कर्मचारी बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास में जुटे हैं।
10:16 AM, 22-Jul-2023
बताया गया कि यह बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इस रोडवेज बस में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद हैं।
09:28 AM, 22-Jul-2023

Meerut News Live: नदी की उफनती धारा में फंसी बस, साढ़े चार घंटे बंद रहेंगी रेलवे की पीआरएस सेवाएं

बिजनौर जनपद में एक बार फिर से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से कोटावाली नदी रपटे के बीच एक रोडवेज बस फंस गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed