Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG PCC chief Deepak Baij allegation on COVT for 68,000 metric tonnes paddy missing

'सरकारी रिकॉर्ड में 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब': बैज बोले- मिलिंग का अधिकांश चावल जमा ही नहीं, हजारों करोड़ का

Thu, 19 Nov 2026 08:26 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 08:26 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं की हितैषी होने का झूठा ढोंग करती है, लेकिन सरकारी आंकड़े ही खुद गवाही दे रहे हैं कि गरीबों और किसानों के हक का अन्न बिचौलियों और सिंडिकेट की भेंट चढ़ गया है।

विज्ञापन
CG PCC chief Deepak Baij allegation on COVT for 68,000 metric tonnes paddy missing
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकारी रिकॉर्ड में पिछले खरीफ सीजन का 68 हजार मीट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों से गायब होने और मिलिंग के लिए भेजे गए लाखों मीट्रिक टन चावल का आज तक जमा नहीं होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का किसान-विरोधी और भ्रष्ट चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। सरकार के अपने सरकारी रिकॉर्ड चीख-चीख कर कह रहे हैं कि पिछले खरीफ सीजन का 68,000 मीट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों से गायब है। अकेले आदिवासी बहुल कांकेर में 13,436 मीट्रिक टन और उप मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री के गृह क्षेत्र कवर्धा में 4,825 मीट्रिक टन धान का गायब होना यह साबित करता है कि यह कोई साधारण चूक नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपए का सुनियोजित भ्रष्टाचार है, जिसे सरकारी संरक्षण प्राप्त है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं की हितैषी होने का झूठा ढोंग करती है, लेकिन सरकारी आंकड़े ही खुद गवाही दे रहे हैं कि गरीबों और किसानों के हक का अन्न बिचौलियों और सिंडिकेट की भेंट चढ़ गया है। मिलिंग के लिए भेजे गए चावल का समय पर एफसीआईं या सरकार के पास जमा न होना और संग्रहण केंद्रों में स्टॉक का गायब होना भारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार और मिलीभगत का परिणाम है। यह सरकार केवल भाषणबाजी कर रही है, धरातल पर खाद्यान्न प्रबंधन पूरी तरह चरमरा चुका है। कांकेर और कवर्धा जैसे आदिवासी अंचल के किसानों का पसीना चूसकर उनके धान को गायब किया जा रहा है। किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने से राज्य पर अतिरिक्त भार और अन्नदाताओं के सामने नए सीजन की खरीदी में भुगतान का संकट खड़ा हो गया है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में धान खरीदी से लेकर मिलिंग और संग्रहण तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और पुख्ता थी। एक-एक दाने का हिसाब रखा जाता था और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाती थी। आज भाजपा राज में सरकारी गोदामों और संग्रहण केंद्रों से धान गायब होना चोर मचाये शोर जैसी स्थिति को चरितार्थ करता है।
विज्ञापन


'यह सुनियोजित और संगठित धान घोटाला'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा है कि यह कोई छोटी-मोटी गड़बड़ी नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपए का सुनियोजित और संगठित धान घोटाला है। सरकारी रिपोर्ट में जब खुद 68 हजार मीट्रिक टन धान गायब मिलने की पुष्टि हो रही है, तो सरकार बताए कि कांकेर और कवर्धा के जिम्मेदार बड़े अधिकारियों और राइस मिलर्स पर अब तक आपराधिक मुकदमे क्यों दर्ज नहीं हुए? धान गायब करना सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान पर हमला है। भाजपा सरकार आदिवासियों और किसानों के संसाधनों को लुटवाने का काम कर रही है, छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के नाम पर लीपापोती बंद करें, जब सरकारी रिकॉर्ड में ही काला चिट्ठा दर्ज है, तो फिर गिरफ्तारी और रिकवरी क्यों नहीं हो रही? क्या सरकार इस बड़े घोटाले के असली चेहरों को बचाना चाहती है? हजारों करोड़ के घोटाले के लिए खाद्य मंत्री और संबंधित विभाग के अधिकारी इस्तीफा कब दे रहे हैं? असलियत यह है कि ये धान और कस्टम मिलिंग का चावल गायब नहीं हुआ, बल्कि सरकार के चहेतों की जेब में गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed