Meerut News Live: बिजनौर में युवती का अपहरण, मचा हड़कंप, ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत
{"_id":"64df0d846cb0a280f30b0ee6","slug":"meerut-news-live-villagers-made-mortgage-of-vigilance-team-a-girl-missing-in-bijnor-read-all-updates-2023-08-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: बिजनौर में युवती का अपहरण, मचा हड़कंप, ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 18 Aug 2023 06:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:49 PM IST
खास बातें
Meerut News Live : छापा मारने गई विजिलेंस की टीम को ग्रामीणों ने चोर समझकर बंधक बना लिया। उधर, बिजनौर में युवती के अपहरण से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:46 PM, 18-Aug-2023
ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत
बिजनौर जनपद में चांदपुर धनौरा मार्ग पर सड़क पार कर रही एक पांच वर्षीय मासूम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला सरायरफी फीना कालौनी निवासी सद्दाम अपने परिजनों के साथ ई-रिक्शा द्वारा जनपद अमरोहा के गांव फंदेड़ी जा रहा था। फंदेही चौराहे पर पानी पीने के लिए ई-रिक्शा से उतर सड़क पारकर नल के पास जा रहे थे। पीछे आ रही पांच वर्षीय बच्ची माहीनूर सड़क पार कर रही थी कि उधर से निकल रहे ट्रक के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

04:52 PM, 18-Aug-2023
सहारनपुर में चोरी की वारदात
सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने एक घर में नकाब लगाकर हजारों रुपये की कीमत के कपड़े एवं जेवर चोरी कर लिए। वहीं, पास में बंद पड़े मकान से भी ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की। जाते-जाते बदमाश गांव के शिव मंदिर का दान पत्र भी चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार, सुभान अली पुत्र शाहिद अपने परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था। चोरों ने उसके मकान की दीवार उखाड़ कर चांदी के जेवर एवं कपड़े चोरी कर लिए। पास में ही इसरार पुत्र याकूब परिवार सहित अन्य प्रदेश में मजदूरी करने गया है। उसके मकान का भी ताला तोड़कर अलमारी से सामान चोरी कर लिया लेकिन, मालिक के न होने से चोरी किए गए सामान की जानकारी नहीं है। गांव के बाहर शिव मंदिर का बाहर रखा दान पत्र भी चोर उठा ले गए। घटना की तहरीर रुखसाना पत्नी सुभान अली ने दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

01:16 PM, 18-Aug-2023
घर में सो रही मां-बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
बागपत के बड़ौत में नगर की कॉलोनी में घर में सो रही मां-बेटी के साथ बृहस्पतिवार की रात में दूसरे समुदाय के तीन-चार लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

01:14 PM, 18-Aug-2023
गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
बिजनौर में नूरपुर स्योहारा रोड पर गाय से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर ढीकली निवासी अतुल कुमार (19) पुत्र राजीव कुमार बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से नूरपुर आ रहा था। स्योहारा रोड पर एक स्कूल के सामने सड़क पर टहल रही गाय से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में इत्फाकिया रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की है।

12:44 PM, 18-Aug-2023
मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शुक्रवार को पुरकाजी खादर के तुगलकपुर कम्हेड़ा पहुंचे। यहां बन रहे गाय अभयारण्य का संजीव बालियान ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभयारण्य के निर्माण से जिले के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। बरसात के मौसम की वजह से इस बार निर्माण कार्य में थोड़ी परेशानी आई है। अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
11:57 AM, 18-Aug-2023
संदिग्ध परिस्थितियों में संग्रह अमीन ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
बिजनौर के नूरपुर में एक संग्रह अमीन ने शुक्रवार सुबह अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर के खलियापार निवासी मेमपाल (55) पुत्र महावीर ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मृतक चांदपुर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर सेवारत था।

11:51 AM, 18-Aug-2023
युवती के अपहरण से मचा हड़कंप
बिजनौर में नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गुनियापुर में युवती के अपहरण से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तड़के चार बजे परिजनों द्वारा पुलिस को अपहरण की सूचना मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि युवती को ट्रक से ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। प्रथम दृष्टया पुलिस प्रेम-प्रसंग में युवती के घर से स्वयं निकलने का मामला मानकर युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है।

11:30 AM, 18-Aug-2023
Meerut News Live: बिजनौर में युवती का अपहरण, मचा हड़कंप, ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत
छापा मारने गई विजिलेंस की टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधकमेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव रानी नगला में विजिलेंस टीम को बंधक बना लिया गया। बताया गया कि शुक्रवार तड़के विजिलेंस की टीम गांव में छापामारी के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने चोर समझकर टीम को बंधक बना लिया।