Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Financial assistance distributed to 42 women's self-help groups in Kumarsain

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में 42 महिला सहायता समूहों को बांटी सहायता राशि

Sun, 15 Nov 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance distributed to 42 women's self-help groups in Kumarsain
समाजसेवी राजेश गुप्ता स्वयं सहायता समूह के पदा​धिकारियों को रा​शि सौंपते हुए। संवाद
सात बीपीएल परिवारों की बेटियों को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक मदद
विज्ञापन

. राजेश गुप्ता बोले, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन
(रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के 42 महिला सहायता समूहों को 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। यह राशि ग्रीन बेरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी राजेश गुप्ता ने भेंट की। इसके अलावा सात बीपीएल परिवारों की बेटियों को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से महिला सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। इनमें सरस्वती महिला सहायता समूह और मां आदि शक्ति सहायता समूह कचेड़ी सहित कुल 42 समूह शामिल रहे। इस अवसर पर राजेश गुप्ता ने कहा कि महिला सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि उचित सहयोग और प्रोत्साहन मिलने पर महिलाएं अपनी मेहनत और प्रतिभा से परिवार व समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। वहीं, सहायता समूहों की महिलाओं ने आर्थिक सहयोग के लिए राजेश गुप्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपने कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed