फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनौर में डबल मर्डर, दो बहनों को मार डाला, घर में मिला सात साल के बच्चे का शव

Fri, 17 May 2024 05:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 May 2024 05:18 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बिजनौर में दो बहनों की हत्या कर दी गई। दोनों बहनें अपनी मां के पास सो रही थीं, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी की ताजा खबरें-

विज्ञापन
Meerut News Live: two sisters murdered in bijnor and read all updates of West UP
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:09 PM, 17-May-2024
घर में ही मिला सात साल के बच्चे का शव

मुजफ्फरनगर में खतौली के गांव कैलावड़ा कलां में घर में ही संदिग्ध अवस्था में साल वर्षीय बच्चे केशव का शव मिला। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
01:43 PM, 17-May-2024
हाईवे पर फैले डीजल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर फैले डीजल में लगी आग

बागपत में गर्मी की वजह से सड़क पर फैले डीजल में आग लग गई। इस दौरान आग ने ट्रक को भी चपेट में ले लिया। बताया गया कि बागपत-मेरठ हाईवे पर अधिक तापमान होने की वजह से ट्रक के पास डीजल में आग लग गई। इस दौरान किसी तरह दुकानदारों ने आग बुझाई। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने डीजल का काम कर रहे दुकानदारों को गर्मी में सतर्क रहने के लिए कहा।

विज्ञापन
12:30 PM, 17-May-2024

मछलियों के बंटवारे को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

बिजनौर में धामपुर के मिलक जहांगीराबाद गांव में बृहस्पतिवार देर रात मछलियों के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें छह लोग लोग चोटिल हो गए।

12:11 PM, 17-May-2024
बिजनौर में ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

बिजनौर जनपद में बैराज रोड पर दो बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही एक बाइक पर सवार मां-बेटी जमीन पर गिर गईं। इसी बीच एक ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के बाद बैराज रोड पर लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया।
10:30 AM, 17-May-2024

West UP News Live: बिजनौर में डबल मर्डर, दो बहनों को मार डाला, घर में मिला सात साल के बच्चे का शव

बिजनौर में डबल मर्डर, दो बहनों को मार डाला

बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर जैत में दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात उस सयम घटी जब घर में मां के साथ पांच बहनें व एक छोटा भाई सो रहा था। वहीं, डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो बहनों के शव मिले, जिनमें मृतका पवित्रा (5) व रितु उर्फ रिया (7) बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास कई तथ्यों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed