फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बागपत में मिले दो बच्चों के शव, निकाह के पांच दिन बाद हत्या, पति समेत तीन को 10 साल की सजा

Fri, 23 Feb 2024 05:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Feb 2024 05:41 PM IST
खास बातें

West UP News Live : दो मासूम बच्चों की हत्या करके शवों को बागपत जिले में फेंक दिया गया। गन्ने के खेत में बच्चों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Two children murdered and dead bodies found in Baghpat, read latest news of Western UP
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:30 PM, 23-Feb-2024
निकाह के पांच दिन बाद दहेज हत्या करने पर पति समेत तीन को 10 साल कैद

बागपत में निकाह के पांच दिन बाद ही दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या करने के मामले में न्यायाधीश ने पति व सास-ससुर को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। उन पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है और अर्थदंड जमा नहीं करने पर सजा को एक महीने के लिए बढ़ाया जाएगा।

जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा और वादी के अधिवक्ता रामावतार शर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल 2016 में मुजफ्फरनगर जनपद के जौला गांव निवासी शहजाद ने बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें वादी ने कहा था कि उसकी बहन सैययारा का निकाह 28 मार्च 2016 को निवाड़ा गांव के मुजम्मिल के साथ हुआ था। निकाह के बाद दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर तीन अप्रैल 2016 को उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। उसे आत्महत्या दर्शाने का प्रयास भी किया गया था। जिसमें पुलिस ने मृतका के पति मुजम्मिल, सास परवीन, ससुर तौफीक, नन्द मुस्कुराना और देवर रिजवान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने पति मुजम्मिल, सास परवीन, ससुर तौफीक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय ने मुजम्मिल, परवीन और तौफीक पर दोषसिद्ध कर दिया और उनको दस-दस साल कैद की सजा सुनाई। उन पर 30-30 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।
02:00 PM, 23-Feb-2024
धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने पर तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

मेरठ के मवाना में मोहल्ला मुन्नालाल में धार्मिक स्थल की दीवार समुदाय विशेष द्वारा तोड़े जाने को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, मौके पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई है। वहीं, एसडीएम द्वारा तोड़ी गई दीवार निर्माण कराया जा रहा है। उधर, समुदाय विशेष के दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
01:57 PM, 23-Feb-2024
सरधना में सड़क हादसा, एक छात्र की मौत

मेरठ में सरधना-नंगला ऑर्डर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बिना परिजनों के ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसको लेकर थाने पर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं।

बताया गया कि रोहण पुत्र सुशील निवासी बडकली सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर घर लौट रहा था। सुबह की पाली में रोहन का पेपर था। वह पेपर देने के बाद घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक छात्र की मौत हो गई है।
01:24 PM, 23-Feb-2024
स्कूल बस अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे नाले में पलटी, दर्जनों बच्चे घायल

बिजनौर के स्योहारा में मुरादाबाद रोड स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल बस सीएचसी के सामने अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे नाले में जा गिरी। इस घटना में करीब 12 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, बस नाले में गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
11:58 AM, 23-Feb-2024

West UP News Live: बागपत में मिले दो बच्चों के शव, निकाह के पांच दिन बाद हत्या, पति समेत तीन को 10 साल की सजा

दो मासूम बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव

हरियाणा के सोनीपत के आदर्श नगर रहने वाले दो भाइयों के शव उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बाघु और नौराजपुर गांव के बीच गन्ने के खेत में मिले हैं। उनकी मां बेटों की हत्या कराये जाने का आरोप लगा रही हैं। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। फिलहाल मां पर एक अन्य शख्स के साथ मिलकर हत्या किए जाने का संदेह जताया जा रहा है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed