Meerut News Live: मदनी के बयान पर विहिप का पलट वार, कहा-बोल रहे जिन्ना की भाषा, गुलदार ने बालक को किया घायल
{"_id":"63e85f101a850d71a30e1297","slug":"meerut-news-live-today-is-the-last-day-of-investors-summit-read-latest-news-2023-02-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मदनी के बयान पर विहिप का पलट वार, कहा-बोल रहे जिन्ना की भाषा, गुलदार ने बालक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 12 Feb 2023 06:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Feb 2023 06:32 PM IST
खास बातें
मेरठ के सीसीएसयू में चल रहे इन्वेस्टर्स समिट का आज अंतिम दिन है। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले में बनाए गए 105 केंद्रों पर 3662 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:30 PM, 12-Feb-2023
एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार
- फोटो : amr ujala
06:10 PM, 12-Feb-2023
injured kid
- फोटो : amr ujala
गंभीर अवस्था में बालक को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। घटना नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम जीतपुर पलडी में दोपहर करीब 3 बजे हुई। जब ओमप्रकाश का पुत्र टिकेंद्र अपनी मां संत्रेश के साथ खेत पर गन्ना छीलने गया था। खेत पर खेल रहे 10 वर्षीय बालक को गुलदार गर्दन से पकड़कर ईख में ले गया। मां के शोर मचाने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए तथा बालक को गुलदार के हमले से बचाया।
विज्ञापन
06:08 PM, 12-Feb-2023
नूरपुर में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर उसका चालान कर दिया है।
राजा का ताजपुर में शनिवार को ओमपाल सैनी की पत्नी सविता (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई शेर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका बहनोई ओमपाल शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसने अपनी बहन की हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर ओमपाल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यू का कारण दम घुटना आया, जिसके बाद पुलिस ने घटना को हत्या में तरमीम कर मृतका के पति ओमपाल को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पूछताछ में ओमपाल ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वह शराब पीने का आदि था। सविता उसके शराब पीने का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उनका झगड़ा होता था। 10 फरबरी को ताजपुर में ही उसकी मौसेरी बहन की शादी थी। उसने वहां छककर शराब पी। शनिवार को इस बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने सविता का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए उसने सबको आत्महत्या करने की बात कह दी। पुलिस ने ओमपाल का चालान कर दिया है।
03:32 PM, 12-Feb-2023
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में शनिवार की रात्रि बेकाबू हुई कार की टक्कर से भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल पिता की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे बढ़ापुर क्षेत्र के भाजपा विधायक कुंवर सुशील सिंह ने 3.5 लाख रूपये व प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया।
02:46 PM, 12-Feb-2023
मेरठ के सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता के दौरान उद्योग बंधु की बैठक में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने मदनी के बयान पर पलट वार किया। उन्होंने कहा कि मदनी जिन्ना की भाषा बोल रहे हैं। देवबंद जेहादियों को बढ़ावा दे रहा है। वहीं राम चरित मानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि ये राम द्रोह है। अखिलेश भी बराबर के भागीदार हैं। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में सुरेंद्र जैन ने इस्लामिक जेहाद को बड़ी चुनौती बताया।
01:13 PM, 12-Feb-2023
सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में रविवार सुबह देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर खोई से भरी ट्राॅली के पीछे घुसने से कार सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया जहां से चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बरेली के थाना इज्जत नगर के मोहल्ला कर्मचारी नगर निवासी मानव गुलाटी पुत्र सतीश गुलाटी अपनी माता रमा गुलाटी एवं चालक शीलू तिवारी पुत्र राकेश तिवारी थाना सुभाष नगर बरेली के साथ सुबह करीब 5 बजे सहारनपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
इसी दौरान गांव खजूरवाला के निकट आगे जा रही खोई से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली में उनकी कार पीछे से घुस गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है, जबकि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।

12:44 PM, 12-Feb-2023
चौधरी चरण सिंह पार्क में रालोद का धरना 29 को
राष्ट्रीय लोकदल की ओर से चौधरी अजीत सिंह की जयंती के मौके पर गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ग्रामीणों को भाजपा की विफलताएं गिनाईं जाएंगी। यह कार्यक्रम 12 से 19 फरवरी तक आयोजित होंगे। इसके बाद 29 फरवरी को चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष उज्ज्वल अरोड़ा ने बताया कि आज रविवार को चौधरी अजीत सिंह की जयंती के मौके पर कैंट स्थित पार्टी कार्यालय पर हवन किया जाएगा। इसके बाद 13 फरवरी से गांव-0 गांव में अभियान शुरू होगा।
12:44 PM, 12-Feb-2023
दरोगा द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला हथियार की जानकारी जुटा रही पुलिस
मेरठ पुलिस लाइन में बुधवार को सहारनपुर के नगर कोतवाली थाने की सराय गंज पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पिस्टल कहां से आई, पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। रविवार को मेरठ पुलिस की एक टीम जांच के लिए सहारनपुर जाएगी।
मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के थाना बाजपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी इंद्रजीत सिंह का परिवार पुलिस लाइन में रह रहा था। दरोगा की तैनाती सहारनपुर में चल रही थी। बुधवार को तीन दिन की छुट्टी लेकर वह पुलिस लाइन मेरठ में अपने सरकारी क्वार्टर में परिवार के पास आए थे। यहां उन्होंने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। पिस्टल कहां से आई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

12:43 PM, 12-Feb-2023
दो सराफ से 56 लाख कीमत का सोना लेकर कारीगर फरार
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में सराफा बाजार के दो सराफा व्यापारियों का 967 ग्राम सोना लेकर दो बंगाली कारीगर फरार हो गए। दोनों सराफ ने इन दोनों कारीगरों को सोना गलाने के लिए दिया था। सोने की कीमत करीब 56 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित सराफा व्यापारियों ने थाने में शिकायत दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शहर के सराफा बाजार के कागजी बाजार में सराफ मनोज की मंडल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। यहां पर उनका काफी बड़ा कारोबार है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सराफा बाजार की गिरधारी मार्केट में बंगाली कारीगर सुनील मराठा को 847 ग्राम सोना और 2 ग्राम चांदी गलाने के लिए दी थी। थोड़ी देर बाद दुकान पर काम करने वाले लड़के को सोना लेने भेजा। सुनील ने थोड़ी देर बाद सोना देने की बात कही। परंतु शाम तक सोना नहीं लौटाया। इसके बाद मनोज मंडल खुद सुनील मराठा की दुकान पर पहुंचे। उसने सोना लूट लिए जाने की बात कही।
पीड़ित व्यापारी ने अन्य व्यापारियों को मौके पर बुलाकर मामले से अवगत कराया। वहीं, नील गली में राजेश कुमार की राज ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बताया कि बंगाली कारीगर मुर्शीद आलम को 120 ग्राम सोना गलाने के लिए दिया था। उसने देने से इन्कार कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे कागजी बाजार सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पाहवा और मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि सुनील मराठा ने लूट की बात कही है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखवाई जा रही है।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों सराफा व्यापारियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने उनके पताें पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। थाना प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही सोने की बरामदगी की जाएगी।
पहले भी हो चुकी ठगी
पिछले वर्ष सदर बाजार के सराफ अनुज जैन समेत आठ सराफ का बंगाली कारीगर करीब एक करोड़ कीमत का सोना लेकर फरार हो गए थे। शहर सराफा बाजार में कई सुनारों का बंगाली कारीगर सोना लेकर फरार हो चुके हैं।

12:42 PM, 12-Feb-2023
बागपत बाईपास के पास बस से गिरकर परिचालक की मौत
बागपत बाईपास फ्लाईओवर के पास रोडवेज से अनुबंधित बस के परिचालक की बस से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
टीपीनगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह का कहना है कि जिला बागपत स्थित थाना बिनौली क्षेत्र के गांव बाण गंगा निवासी विनीत (34) पुत्र स्व. प्रेमसिंह रोडवेज से अनुबंधित बस पर परिचालक थे। शनिवार को बागपत की ओर से बस मेरठ की ओर आ रही थी। वह बस के दरवाजे पर खड़े थे। बस ने जब बागपत बाईपास फ्लाईओवर पार किया तो अचानक पैर फिसलने से विनीत नीचे गिर गए और बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बागपत रोड पर लगा जाम
बागपत फ्लाईओवर के पास अनुबंधित बस से गिरकर परिचालक के घायल होने के बाद चालक ने बस को सड़क पर ही छोड़ दिया। इसके बाद वह आनन-फानन में परिचालक को ऑटो से लेकर निजी अस्पताल पहुंचे गए थे। इस दौरान बस के सड़क बीच में खड़ी रहने के कारण वहां जाम की स्थिति बन गई। जाम को बढ़ते देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बस को धकेलकर सड़क किनारे खड़ा कराया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।